CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मप्र कर्मचारी चयन मंडल: पांच साल में 35,266 पदों पर भर्ती, अब भी 79 हजार पद खाली…

मप्र कर्मचारी चयन मंडल: पांच साल में 35,266 पदों पर भर्ती, अब भी 79 हजार पद खाली…

By Newsdesk Admin
10/03/2025
Share

सीजी भास्कर, 10 मार्च |

Contents
  • पांच साल में भरे गए 30 हजार पद
  • इस तरह पांच साल से चल रही प्रक्रिया
  • प्रदेश में स्कूलों की संख्या-1.22 लाख
  • सभी वर्ग के शिक्षकों की संख्या

मप्र कर्मचारी चयन मंडल(इएसबी) की ओरसे माध्यमिक शिक्षक के विषयवार 7929 पदों पर भर्ती के लिए चयन परीक्षा अप्रैल में आयोजित की जा रही है। इसके लिए 1.60 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है।वहीं ईएसबी ने चार मार्च को एक नोटिफिकेशन 2018 से अब तक के शिक्षक भर्ती का वेबसाइट पर अपलोड किया है। इसके मुताबिक अब तक 35,266 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी की गई है। वहीं अभी हाल में केंद्र की ओर से जारी यू डाइस की शिक्षा रिपोर्ट में प्रदेश के 13 हजार स्कूल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे हैं। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलों में विषयवार शिक्षकों की कमी है। पांच साल में शिक्षक भर्ती के लिए करीब 14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए हैं। वहीं सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 79 हजार पद खाली हैं। अभी माध्यमिक व प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए चयन परीक्षा आयोजित की जा रही है।

पांच साल में भरे गए 30 हजार पद

  • उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के परिणाम 2019 में घोषित किया। इसमें 40 हजार शिक्षकों की नियुक्ति होनी थी।
  • लेकिन विभाग ने साढ़े 20 हजार पद ही स्वीकृत किए और यह प्रक्रिया पांच साल बाद भी पूरी नहीं हो पाई।
  • उच्च माध्यमिक, माध्यमिक शिक्षकों के 30 हजार पदों पर भर्ती के बाद भी 50 हजार पद खाली रह गए।
  • पांच साल तक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया चली, लेकिन शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई।
  • 2018 की शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग-1 व वर्ग-2 के तहत नियुक्ति प्रक्रिया अब तक पूरी नहीं हुई।

इस तरह पांच साल से चल रही प्रक्रिया

  • परीक्षा का नाम -वर्ष -शामिल अभ्यर्थी- पात्र अभ्यर्थी -नियुक्ति
  • उच्च माध्यमिक पात्रता परीक्षा 2018 -2019 -1,84,673 -43,963 -11,817
  • माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2018 -2019-4,51,840 -1,92,148 -7,726
  • प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 -2022-5,89,150 -1,94,949 -12,539
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 -2023 -1,49,677 -25,741 -भर्ती प्रक्रिया जारी
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन चयन परीक्षा 2023-2023-45,533 -40,478 -3193
  • माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा परीक्षा -2023-4,33,224 -86,538 -चयन परीक्षा होना शेष
  • माध्यमिक शिक्षक खेल पात्रता परीक्षा — 2023-8,856 -2513 -00
  • माध्यमिक शिक्षक संगीत,गायन परीक्षा -2023 -3770, -856 -00
  • प्राथमिक शिक्षक खेल पात्रता परीक्षा -2023 -7641 -1156 -00
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत,गायन परीक्षा -2023-3760 -1332 -00
  • प्राथमिक शिक्षक संगीत,नृत्य परीक्षा -2023 -758 -264 -00
  • प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा -2024 -2,15,835 -परिणाम जारी नहीं है
  • उच्च माध्यमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 -1,60,177 -परीक्षा नहीं हुई ।

प्रदेश में स्कूलों की संख्या-1.22 लाख

विद्यार्थियों की संख्या-1.10 करोड़

शिक्षकों की संख्या-3.50 लाख

शिक्षकों के स्वीकृत पदों की संख्या-4.30 लाख

पांच साल में पद भरे गए-35,266

सभी वर्ग के शिक्षकों की संख्या

  • प्राथमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-1.48 लाख
  • भरे हुए पद- 1.40 लाख
  • खाली पद – आठ हजार
  • माध्यमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-1.11 लाख
  • भरे हुए पद -61 हजार
  • खाली पद -50 हजार पर
  • उच्च माध्यमिक शिक्षकों के स्वीकृत पद-42,620
  • भरे हुए पद -21,134
  • खाली पद -21,486
Country-made pistol and cash seized : खारून नदी किनारे अवैध हथियार बेचने की फिराक में आरोपी गिरफ्तार, देशी कट्टा व कैश जब्त, देखिए विडियो
Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त
Rajgarh Dharm Parivartan Case : निजाम ने ‘सोनू’ बनकर की दोस्ती, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म; मतांतरण के दबाव के आरोप में गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा की बड़ी तैयारी 🟧 भिलाई में नहीं रायपुर में 10 तारीख को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 🟩 1800 बीजेपी नेता होंगे शामिल
Crocodile Rescue in Kota : घर में घुसा 8 फीट लंबा और 80 किलो का मगरमच्छ, युवक ने कंधे पर उठाकर निकाला बाहर
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Life imprisonment for murder of brother-in-law : बच्चे को ले जाने के विवाद में साले की हत्या, आरोपी को उम्रकैद

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले…

Cyber ​​fraud through e-challan link : 4.24 लाख की ठगी, क्रेडिट कार्ड से खरीदे महंगे मोबाइल

सीजी भास्कर, 08 जून। दुर्ग में ई-चालान के…

Bride runs away with boyfriend : विवाद के बाद प्रेमी की ट्रेन से कटकर मौत

सीजी भास्कर, 08 जून। छत्तीसगढ़ के बालोद में…

Akshay Kumar Charity and Social Service : “76 करोड़ से ज्यादा दान, फिर भी कभी नहीं किया प्रचार: अक्षय कुमार ने बताई वजह”

सीजी भास्कर, 08 जून। बॉलीवुड के सुपरस्टार Akshay…

Chhattisgarh’s initiative for elephant conservation : वन अधिकारियों को फोरेंसिक ट्रेनिंग

सीजी भास्कर, 08 जून। रायपुर प्रदेश के वन…

You Might Also Like

बजट

HDFC Bank Shares Crash : गड़बड़ी की रिपोर्ट से हिला बाजार, एक झटके में डूबे 30 हजार करोड़

27/05/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला-मनी लॉन्ड्रिंग केस: ED ने चैतन्य बघेल से की पूछताछ, होटल और रियल एस्टेट कारोबारियों पर गाज गिरने की तैयारी

23/08/2025
IND vs NZ T20 Series
खेलदेश-दुनिया

IND vs NZ T20 Series : तीन मैच, तीन शिकस्त और अब बड़ा फैसला… भारत के खिलाफ न्यूज़ीलैंड ने बदला स्क्वॉड

27/01/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डभिलाई-दुर्ग

भिलाई विधायक देवेंद्र की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

12/12/2024
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?