CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » मुकेश चंद्राकर गंगा घाट बैकुंठ धाम में डुबकी लगाकर अपने तन मन को पवित्र करें-राजेंद्र अरोरा

मुकेश चंद्राकर गंगा घाट बैकुंठ धाम में डुबकी लगाकर अपने तन मन को पवित्र करें-राजेंद्र अरोरा

By Newsdesk Admin
12/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 12 नवंबर। सूर्यकुण्ड गंगा घाट का निर्माण कर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन ने समाज की सामूहिक शक्ति का प्रकटीकरण किया है। यह समरस समाज रचना को पुनर्स्थापित करने का प्रयास है। चुनाव के दरमियान संकल्प और मात्र सात-आठ माह की अ​वधि में सूर्यकुण्ड गंगा घाट का निर्माण कर देना सरल कार्य नहीं है। असंभव से लग रहे कार्य को चंद महीने में संभव कर दिखाना उनकी दृढ़ राजनीतिक इच्छा शक्ति का परिणाम तो है ही, यह उन संचित पुण्यों का भी प्रतिफल है। निश्चित रूप से इसके लिए विधायक रिकेश सेन ने अपना सब कुछ दांव पर लगाया है। नगर निगम भिलाई के पूर्व सभापति व भाजपा नेता राजेंद्र सिंह अरोरा ने उक्त बातें कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश चंद्राकर के बयान पर प्रतिक्रिया स्वरूप व्यक्त की हैं।

श्री अरोरा ने कहा कि बैकुंठ धाम में चुनाव पूर्व गंगा जल की सौगंध लेकर विधायक बनने के बाद सूर्य कुंड निर्माण के भगीरथ प्रयास को महज 8 महीने के भीतर मूर्त रूप देने वाले विधायक रिकेश सेन के इस पुण्य कार्य का हिसाब मांगने का अधिकार किसी को नहीं है। उन्होंने कहा कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर सवाल पूछने वाला होते कौन हैं? मुकेश चंद्राकर स्वयं चुनाव के दरमियान सूर्यकुण्ड निर्माण का वायदा कर लोगों से सम​​र्थन मांग रहे थे। मैंने अपने हाथों से सूर्यकुंड निर्माण करने के लिए सैकड़ों लोगों की उपस्थिति में जनसमूह का हस्ताक्षरित आवेदन उनको सौंपा था। विरोधियों को सबसे ज्यादा यही बात परेशान कर रही है कि आखिर सूर्यकुण्ड गंगा घाट का निर्माण कैसे हो गया? तभी तो मुकेश चंद्राकर जैसे लोग आधारहीन और अपरिपक्व बातें कर रहे हैं।

पूर्व सभापति राजेंद्र अरोरा ने कहा कि मुकेश चंद्राकर जरा आप खुद अपने गिरेबां में झांक कर देखें। हमारे दुर्ग जिले का गौरव और छग की महान विभूति स्व. चंदूलाल चंद्राकर जिसने गांव, गरीब और किसनों के लिए संघर्ष करते हुए अपना जीवन समर्पित कर दिया, गांव के लोग जिनको याद कर आज भी श्रद्धावनत हो जाते हैं, अपने स्वार्थ और लालच में आकर उनके नाम को कैसे मिट्‌टी पलित कर दिए। उनके नाम से अस्पताल निर्माण और वहां गरीबों का मुफ्त इलाज करने की आड़ में नेहरू नगर चौक की अरबों की जमीन को कौड़ी के भाव लेकर पिछले 25 साल से शहर और जिले की गरीब जनता को लूटने वाले मुकेश चंद्राकर आपके मुंह से ये बातें शोभा नहीं देती।

श्री अरोरा ने कहा कि सूर्यकुंड के लिए अदालत में भ्रामक जानकारियां देकर, साक्ष्य और दस्तावेजों को झुठलाकर, शासन और निगम के सर्वेक्षणों का विरोध कर, तकनीकी खुराफातों के सहारे मामले को दशकों तक लटकाए रखने वाले कांग्रेस के ही लोग हैं। मुकेशजी आज जब छठी मइया के आशीर्वाद से सूर्यकुण्ड गंगा घाट निर्माण का कार्य निर्विघ्न संपन्न हो गया तो अब आधारहीन और अपरिपक्व बातें कह कर वैशाली नगर के विधायक रिकेश सेन को बदनाम करने के प्रयास कर रहे हो। समाज को गुमराह करने के लिए सवाल पूछने के बजाए अच्छा होगा कि आप भी सूर्यकुण्ड गंगा घाट में डुबकी लगाकर अपने तन-मन को पवित्र कर डालो। इस पावन सूर्यकुण्ड गंगा घाट में सबकी भागीदारी है। कैंप क्षेत्र ही नहीं पूरे भिलाई की जनता ने इसके लिए संघर्ष किया है। दलगत राजनीति से उपर उठकर लोगों ने इसके लिए योगदान दिया। इन 20-25 वर्षों में निरंतर यहां पर पूजन करते रहे। संकल्प की दिशा में एक-एक इंच बढ़ते रहे। यह समूचे हिंदू समाज का गौरव है, पराक्रम का शिखर है। एकता का वास्तु है और झूठ की राजनीति करने वालों के मुंह पर तमाचा भी है।

सलाखों के पीछे गुजरे 24 दिन, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – नागरिक अधिकारों से समझौता नहीं
GRP का सिपाही है करोड़पति, उसके पास है दुनिया की सबसे महंगी हार्ले डेविडसन बाइक, चार लग्जरी कार के आलावा करोड़ से अधिक का मकान भी
Culvert broke Road was blocked : NH-130C पर 12 घंटे का चक्काजाम, प्रशासन के आश्वासन के बाद खुला रास्ता
CM Vishnu Deo Sai Raipur Return  : 3 दिवसीय दिल्ली दौरे के बाद आज रायपुर लौटेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 
Raipur Railway Station Crime: प्लेटफॉर्म पर चाकू से हमला, मोबाइल और नकदी लेकर फरार हुए बदमाश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?