CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: पीएम मोदी की मौजूदगी में 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10,000 रुपये

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025: पीएम मोदी की मौजूदगी में 26 सितंबर को 75 लाख महिलाओं के खाते में आएंगे 10,000 रुपये

By Newsdesk Admin
24/09/2025
Share

बिहार (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) में इस साल महिलाओं के लिए खुशियों का पर्व तय है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत राज्य की 75 लाख से अधिक महिलाओं के बैंक खातों में 26 सितंबर को पहली किस्त के रूप में 10,000 रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऑनलाइन शामिल होंगे।

Contents
  • विशाल कार्यक्रम और वितरण की तैयारी
  • 1 करोड़ से ज्यादा आवेदन, 75 लाख महिलाओं को लाभ
  • क्या है योजना का मकसद और लाभ
  • जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य

विशाल कार्यक्रम और वितरण की तैयारी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में राज्य सरकार ने इस मौके के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किया है। बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह के अनुसार, सभी जिलों के डीएम को कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। प्रत्येक जिले में पंचायत स्तर पर भी कार्यक्रम होगा, जिसमें जीविका स्वयं सहायता समूह की सदस्य महिलाएं शामिल होंगी।

1 करोड़ से ज्यादा आवेदन, 75 लाख महिलाओं को लाभ

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) के तहत अब तक 1.11 करोड़ से अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है। इसके पहले चरण में 10,000 रुपये की राशि DBT के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के खाते में भेजी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य महिलाओं में स्वरोजगार को बढ़ावा देना और बिहार की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

क्या है योजना का मकसद और लाभ

इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को खेती, पशुपालन, हस्तशिल्प, सिलाई, बुनाई और अन्य लघु उद्यम शुरू करने के लिए वित्तीय मदद दी जाएगी। पहली किस्त के बाद, छह महीने में अधिकतम 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त आर्थिक सहायता दी जा सकती है, जिससे महिलाएं अपना व्यवसाय बढ़ा सकें।

जीविका समूह से जुड़ना अनिवार्य

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना 2025 (Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana 2025) का लाभ लेने के लिए महिला का जीविका स्वयं सहायता समूह से जुड़ना अनिवार्य है। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से निशुल्क है और किसी प्रकार का शुल्क या सरकारी अधिकारी से भुगतान की आवश्यकता नहीं है।

हैदराबाद में दुर्ग निवासी हेमंत हरमुख का आकस्मिक निधन, शिवनाथ तट पर अंतिम संस्कार
कानपुर में CM योगी की सुरक्षा में चूक, गलत हेलीपैड पर लैंड हुआ हेलिकॉप्टर; अधिकारियों के फूले हाथ-पांव
Political Allegations Chhattisgarh : अजय चंद्राकर के भाई के यहां छापा, दीपक बैज ने बताया ‘जुबान बंद करने की साजिश’
भिलाई के चर्चित हत्याकांड मामले में मुख्य आरोपी सेवक राम से गैंगस्टर तपन का कनेक्शन नहीं जोड़ पाई पुलिस, मिला संदेह का लाभ और तपन सरकार दोष मुक्त
PM Modi in Gujarat: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में बोले प्रधानमंत्री, इतिहास में दफन हो गए गजनी-औरंगजेब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक और राखी पर असर
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा; जानें सूतक और राखी पर असर

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्रेम और आपसी विश्वास का…

Zohran Mamdani : मोहन भागवत के न्यूयार्क कार्यक्रम का विरोध, बोले- ऐसी सोच का बढ़ना चिंताजनक
Zohran Mamdani : मोहन भागवत के न्यूयार्क कार्यक्रम का विरोध, बोले- ऐसी सोच का बढ़ना चिंताजनक

न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी (Zohran Mamdani)…

Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम
Korba Road Accident : पिता-पुत्र समेत 5 की मौत, दो गांवों में पसरा मातम

त्योहार से पहले कोरबा में हुए दो अलग-अलग…

CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट
CG Weather Update  :  बंगाल की खाड़ी का सिस्टम एक्टिव, 10 जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय (CG…

Ahivara Nagar Palika
Ahivara Nagar Palika : अहिवारा में पहली बार सीएमओ ने मुख्यालय में बनाया निवास, बढ़ी प्रशासनिक सक्रियता

इतिहास में पहली बार मुख्य नगर पालिका अधिकारी…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?