CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘मुरमा जी’ और ‘कोविड जी’ : खड़गे के बिगड़े बोल, BJP ने घेरा – ‘SC/ST समुदाय के प्रति नफरत

‘मुरमा जी’ और ‘कोविड जी’ : खड़गे के बिगड़े बोल, BJP ने घेरा – ‘SC/ST समुदाय के प्रति नफरत

By Newsdesk Admin
08/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 08 जुलाई। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) को छत्तीसगढ़ में एक संबोधन के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के नामों का गलत उच्चारण करने के बाद BJP की आलोचना का सामना करना पड़ा।

Contents
  • बीजेपी ने बताया आदिवासी विरोधी
  • पूनावाला ने आगे कहा
  • याद आया ‘राष्ट्रपत्नी’ वाला बयान…

आपको बता दें कि रायपुर के साइंस ग्राउंड में स्पीच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें खड़गे राष्ट्रपति को ‘मुरमा जी’ कहते हुए सुने जा सकते हैं। हालांकि, उन्होंने तुरंत खुद को सुधारते हुए ‘मुर्मूं’ कहा।

कुछ सेकंड बाद, उन्होंने फिर से गलती की और ‘कोविंद’ को ‘कोविड’ कह दिया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमारे जल, जंगल और जमीन की रक्षा की जानी चाहिए और इसलिए हमें एकजुट होने की जरूरत है। वे (भाजपा) कहते हैं कि हमने (द्रौपदी) मुरमा को राष्ट्रपति, (राम नाथ) कोविड (कोविंद) को राष्ट्रपति बनाया, लेकिन क्या, हमारे संसाधनों, हमारे जंगल, जल और जमीन को चुराने के लिए? आज, अडानी और अंबानी जैसे लोग इस पर कब्जा कर रहे हैं।”

बीजेपी ने बताया आदिवासी विरोधी

बीजेपी ने कांग्रेस प्रमुख पर कड़ा प्रहार करते हुए उनकी तरफ से हुई चूक को ‘महिला, दलित और आदिवासी विरोधी’ बताया और आलोचना की।

बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष ने द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। पूरा आदिवासी समुदाय इसकी निंदा कर रहा है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के लिए कोविड जैसे शब्दों का भी इस्तेमाल किया।”

शहजाद पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस चीफ का यह बयान कांग्रेस की एससी और एसटी समुदाय के प्रति गहरी नफरत को दर्शाता है।

उन्होंने कहा, “कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मुर्मा जी, कोविंद जी को कोविड जी कहना और फिर उन्हें जमीन हड़पने वाला कहना, एससी और एसटी समुदाय के प्रति कांग्रेस की गहरी नफरत को दर्शाता है।”

पूनावाला ने आगे कहा

“कांग्रेस ने संवैधानिक पदों के प्रति इस तरह की परंपरा दिखाई है। उन्होंने न तो भारत के मुख्य न्यायाधीश, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, किसी को नहीं बख्शा है।”

याद आया ‘राष्ट्रपत्नी’ वाला बयान…

यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस राष्ट्रपति को लेकर कथित अपमानजनक टिप्पणी करने करने की वजह से मुश्किल में फंसी है। साल 2022 में, पत्रकारों से बात करते हुए, सीनियर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था।

इसके बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद सत्तारूढ़ बीजेपी ने संसद में इस मुद्दे को उठाया था।

हंगामे के बीच, अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ उनकी जुबान की फिसलन थी, राष्ट्रपति के लिए उनके मन में बहुत सम्मान है। उन्होंने कहा था, “यह गलती इसलिए हुई क्योंकि मेरी मातृभाषा बंगाली है और अच्छी तरह से हिंदी नहीं जानता हूं।”

IND-PAK :  पाक की एक और नापाक कोशिश नाकाम, दिल्ली पर दागी मिसाइल को डिफेंस सिस्टम ने किया फेल
सावधान! उत्तराखंड में घूम रहे थे ‘बहरूपिए साधु’, पुलिस ने चला ‘ऑपरेशन कालनेमि’, अब तक 127 गिरफ्तार
Bihar Election Congress Strategy : बिहार चुनाव में पूर्व CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी, सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त, देखें पूरी लिस्ट
Parliament Session 2026 : संसद में तीखी बहस के बीच आधी रात लागू हुआ महिला आरक्षण कानून 2023
Balod Judge Death Threat : बालोद में जज को ‘नक्सली’ धमकी से सनसनी, 3 करोड़ की फिरौती न देने पर पूरे परिवार को खत्म करने की चेतावनी; पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

NIA Special Court in Bastar : नक्सल मामलों की सुनवाई में आएगी तेजी

सीजी भास्कर, 10 जून। बस्तर संभाग में नक्सल…

Raipur Pulsar Bike Theft : भाठागांव चौक से चोरी, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

सीजी भास्कर, 10 जून।राजधानी रायपुर में बाइक चोरी…

Gariaband Villages Demand Electricity :सुशासन शिविर में भी नहीं मिली सुनवाई, PM तक पहुंची दर्दभरी पुकार

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में…

Santosh Sahu Murder Case Verdict :पत्नी और भतीजे को उम्रकैद,चरित्र शंका में रची पति की हत्या की साजिश

सीजी भास्कर, 10 जून। दुर्ग जिले के चर्चित संतोष…

Dantewada Child Kidnapping Case : वैन से आए फेरीवाले 2 साल की बच्ची को उठा ले गए

सीजी भास्कर, 10 जून। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में…

You Might Also Like

अपराधदेश-दुनिया

फ्लाइट में थप्पड़, फिर लापता! 800 KM दूर रेलवे स्टेशन पर मिला शख्स…

03/08/2025
Jain Temple Gold Kalash Theft
देश-दुनिया

Jain Temple Gold Kalash Theft : जैन मंदिर के शिखर से सोने की परत चढ़ा 30 लाख रुपये का कलश चोरी, मंदिर की छत पर चढ़ा था चोर, सीसीटीवी कैमरे में हुआ कैद

12/10/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनिया

कवर्धा में बड़ा हादसा: सरोदा डेम के पास लोगों से भरी पिकअप पलटी, 2 की मौत, 30 से अधिक घायल..

08/03/2025
Narendra Modi Mauritius Visit
राजनीति

Narendra Modi Mauritius Visit : मॉरीशस दौरे से पहले पीएम मोदी बोले- ‘यह यात्रा दोनों देशों के संबंधों में एक नया अध्याय जोड़ेगी’

10/03/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?