CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » PM मोदी से मुस्लिम सांसद ने मांगा ये खास ईदी कहा , ‘कुछ देना चाहते हैं तो ….’

PM मोदी से मुस्लिम सांसद ने मांगा ये खास ईदी कहा , ‘कुछ देना चाहते हैं तो ….’

By Newsdesk Admin
26/03/2025
Share

26 मार्च 2025 :

Eid Celebration: ईद पर 32 लाख गरीब मुस्लिमों को ‘सौगात-ए-मोदी’ किट मिलेगी. इस बीच कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने ‘सौगात-ए-मोदी’ किट को लेकर केंद्र सरकार से सवाल किया. उन्होंने कहा कि अगर मुसलमानों को कुछ देना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा की सौगात दी जाए.

देश में मुसलमानों की 25 करोड़ है आबादी- इमरान मसूद

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने आईएएनएस से बातचीत करते हुए कहा, “मैंने कल भी कहा था कि नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री हैं और अगर वे देश के नागरिकों को सौगात देना चाहते हैं तो यहां 25 करोड़ आबादी मुसलमानों की है, 32 लाख किट से काम नहीं चलेगा. एक किट से किसी गरीब का पेट नहीं भरेगा. देश में मुसलमानों की 95 प्रतिशत से ज्यादा आबादी गरीब है. प्रधानमंत्री अगर मुसलमानों को सौगात देना चाहते हैं तो उन्हें शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान और मोहब्बत की सौगात देनी चाहिए.”

लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे मुसलमान- मसूद

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड द्वारा वक्फ (संशोधन) विधेयक के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा, “मुझे आज पटना जाना था, लेकिन एक स्वास्थ्य समस्या के कारण मुझे अस्पताल जाना है. हालांकि, पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और मुसलमान बहुत अधिक उत्पीड़ित महसूस कर रहे हैं. वे निश्चित रूप से लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाएंगे.” इससे पहले ‘सौगात-ए-मोदी’ को लेकर टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा था कि भाजपा के पास दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है.

बीजेपी की हरकतों से वाकिफ है दुनिया- कीर्ति आजाद

मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा था कि आपने कभी मगरमच्छ का मुंह देखा है. मुंह जब खोलता है तो लगता है कि हंस रहा है. लेकिन, उसके नजदीक जाएंगे तो वह आपको निगल जाएगा. बीजेपी का हाल भी कुछ ऐसा ही है. अब उन्होंने मुसलमानों को खुश करने के लिए ‘सौगात-ए-मोदी’ दे दिया है. बीजेपी की हरकतों से दुनिया वाकिफ है. इनके पास दिखाने के लिए कुछ नहीं है. उन्होंने कहा कि आज के दिन इससे बढ़िया मजाक सुनने को नहीं मिल सकता था.

Silver Price Today : शुक्रवार को 6000 रुपये उछली चांदी, जानें 28 नवंबर का ताजा सिल्वर रेट
टोक्यो से देहरादून तक शिवभक्ति की राह – करोड़ों का बिजनेस छोड़ बना ‘शिवभक्त’
Middle East Flight Fare Surge: खाड़ी संकट के बीच दुबई-अबूधाबी से भारत लौटना महंगा, टिकट का किराया एक लाख के पार
नाविक की चुभ गई बात, साहूकार ने नदी पर बनवा दिया पुल, 200 साल पुराने धरोहर के अस्तित्व पर मंडराया संकट
सब छिन गया… फिर, 34 साल की इस भोजपुरी एक्ट्रेस ने छोड़ दी एक्टिंग, गुपचुप शादी रचा वृंदावन में डाला डेरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

HMD Vibe 2 Pro Launch
HMD Vibe 2 Pro Launch : HMD Vibe 2 Pro भारत में इस दिन होगा लॉन्च, दमदार चिपसेट के साथ मिलेगा नया स्मार्टफोन

HMD Vibe 2 Pro Launch :HMD Vibe 2…

Tata Aeris Sedan Launch
Tata Aeris Sedan Launch : Tata Aeris ने ली एंट्री, नई सेडान हुई लॉन्च; Dzire से होगा मुकाबला

Tata Aeris Sedan Launch : नई Aeris की…

Raipur Ganesh Visarjan
Raipur Ganesh Visarjan : महादेवघाट कुंड में 442 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन, बारिश में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Raipur Ganesh Visarjan : नगर निगम ने नदी…

Illegal Liquor Woman Arrest
Illegal Liquor Woman Arrest : कोरबा में 7.2 लीटर अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस पर लगाया था वसूली का आरोप

Illegal Liquor Woman Arrest : हीं आबकारी विभाग…

DJ Dispute Knife Attack
DJ Dispute Knife Attack : अंबिकापुर में DJ की आवाज कम करने पर विवाद, मां-बेटे पर चाकू से हमला

DJ Dispute Knife Attack :मामले में महिला ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?