CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » उत्तराखंड के नागा साधु करेंगे कश्मीर के मंदिरों की ओर कूच, जानिए क्या है वजह

उत्तराखंड के नागा साधु करेंगे कश्मीर के मंदिरों की ओर कूच, जानिए क्या है वजह

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 मई |

लाखों नागा साधुओं का हुजूम कश्मीर की ओर कूच करेगा. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के बैनर तले दशनामी नागा साधुओं ने ये निर्णय लिया है. अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष, श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट हरिद्वार के अध्यक्ष और पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने इस निर्णय की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कश्मीर में हिंदू मठों और मदिरों की रक्षा करने के लिए नागा साधुओं ने ये फैसला लिया है.

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर जगतगुरू शंकारचार्य की तपस्थली रहा है. ऐसे में हिंदू मठ और मंदिरों की रक्षा करना हम नागा साधुओं का कर्तव्य है. दरअसल हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम की स्थापना के मौके पर मंहत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में संतों महंतों की एक बैठक में दशनाम नागा साधुओं ने फैसला लिया कि वो जम्मू-कश्मीर कूच करेंगे.

महंत रविंद्र पुरी ने सरकार से की ये अपील

इस बैठक में शंकराचार्य स्वामी राजेश्वराश्रम महाराज, जूना पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महराज, श्री निरंजनी पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज भी बैठक में मौजूद रहे. महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने कश्मीर से धारा 370 हटाई ताकि पूरे देश के लोग वहां जाकर रहें. कश्मीर में शांति हो सके. उन्होंने नागा संन्यासियों के कश्मीर के लिए कूच करने पर सरकार से सहयोग की अपील की.

कश्मीर में फिर से सनातन धर्म की स्थापना होगी- महंत रविंद्र पुरी

साथ ही महंत रविंद्र पुरी ने कहा कि दशनामी अखाड़ों के बंद पड़े मंदिर और मठों को भी खुलवाने में नागा साधुओं की सहायता की जाए. उन्होंने कहा कि बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर जगद्गुरु शंकराचार्य के संयोजन में लिया गया फैसला जल्द पूरा किया जाएगा. कश्मीर में जब हिंदुओं की संख्या बढ़ेगी तो वहां फिर से सनातन धर्म की स्थापना होगी. वहीं स्वामी कैलाशानंद गिरी महारज ने कहा कि हम सब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के इस फैसले का स्वागत करते हैं.

उन्होंने कहा कि मठों और मंदिरों को वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है. मंहत रविंद्र पुरी इस मुहीम का नेतृत्व करेंगे. जम्मू-कश्मीर के लोगों को भी इसका लाभ होगा. वहीं जगद्गुरु आश्रम के परमाध्यक्ष शंकाराचार्य स्वामी राजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि संन्यास की परंपरा के अनुसार, जो संकल्प लिया गया है, उसको पूरा करने के लिए सभी साधु-संत तैयार हैं. सभी साधु-संतों, महंत और महामंडलेश्वरों ने सोमवार को स्वामी राजेश्वराश्रम के संयोजन में पहले हवन यज्ञ में आहूति भी डाली.

Chhattisgarh Rajyotsav 2025: जनता ने लिखा सरकार को सीधा संदेश, पुलिस पंडाल में गूंजे बदलाव के सुर
Jashpur mobile tower incident : प्रेमी की शादी से नाराज नाबालिग मोबाइल टॉवर पर चढ़ी
OMG…..एक teacher के खिलाफ 19 छात्राओं ने की शिकायत, कहा – “Bad Touch और अश्लील बातें करते हैं” हेड मास्टर भी हुए Suspend, दोनों फरार, BEO ने दर्ज कराई FIR, मामला छत्तीसगढ़ के इस जिले का
मध्य प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 5% वृद्धि, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा..
स्कूल एनुअल फंक्शन में परफॉर्म कर रही थी छात्रा, डांस हूटिंग रोकने वाले भाई पर चाकू से हमला, आरोपी को दुर्ग पुलिस ने दबोचा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू, 36 लाख से अधिक बच्चों को पिलाई जाएगी दवा

प्रदेशभर में आज से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान…

तंग गलियों में फंस रहीं एंबुलेंस-दमकल, 310 संवेदनशील रास्तों की होगी मैपिंग

राजधानी में आग, हार्ट अटैक या किसी अन्य…

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict : 59 महीने के पेंशन एरियर का रास्ता साफ

Chhattisgarh Pension Arrears High Court Verdict

Chhattisgarh Cooperative Week 2026 : 29 जून से 6 जुलाई तक राज्यभर में बड़े आयोजन

Chhattisgarh Cooperative Week 2026

Raipur Illegal Fertilizer Seizure : उर्वरक संकट, 1205 बोरी अवैध खाद जब्त

Raipur Illegal Fertilizer Seizure

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?