CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » National Film Awards 2025 : शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान

National Film Awards 2025 : शाहरुख खान और रानी मुखर्जी ने जीता पहला नेशनल अवॉर्ड, मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के सम्मान

By Newsdesk Admin
23/09/2025
Share
National Film Awards 2025
National Film Awards 2025

सीजी भास्कर, 23 सितंबर। भारतीय सिनेमा के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान, 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (National Film Awards 2025) का आयोजन 23 सितंबर 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ। हर साल सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से आयोजित किए जाने वाले इस भव्य समारोह में फिल्म कलाकारों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाता है। इस बार कार्यक्रम की खास बात यह रही कि शाहरुख खान और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज सितारों को पहली बार नेशनल अवॉर्ड मिला।

शाहरुख और रानी की ऐतिहासिक जीत

करीब तीन दशकों से दर्शकों का दिल जीत रहे शाहरुख खान को फिल्म जवान के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार (National Film Awards 2025) मिला। वहीं, रानी मुखर्जी को मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे के लिए बेस्ट एक्ट्रेस के अवॉर्ड से नवाजा गया। फैंस के लिए यह बेहद खास पल रहा क्योंकि दोनों सितारों को लंबे करियर के बाद पहली बार नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

मोहनलाल को मिला दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड

साउथ इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता मोहनलाल को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया। इस उपलब्धि के बाद पूरे समारोह में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी।

विक्रांत मैसी और अन्य विजेता

विक्रांत मैसी को 12वीं फेल में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्टर (संयुक्त) का पुरस्कार (National Film Awards 2025) मिला। इस फिल्म को बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड भी मिला। वहीं कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री को बेस्ट हिंदी फिल्म चुना गया।

विजेताओं की प्रमुख सूची

बेस्ट फीचर फिल्म – 12th फेल

बेस्ट हिंदी फिल्म – कटहल- ए जैकफ्रुट मिस्ट्री

बेस्ट एक्टर – शाहरुख खान (जवान), विक्रांत मैसी (12वीं फेल)

बेस्ट एक्ट्रेस – रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे)

बेस्ट पॉपुलर फिल्म – रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट डायरेक्शन – सुदीप्तो सेन (द केरल स्टोरी)

बेस्ट कोरियोग्राफी – ढिंढोरा बाजे रे (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)

बेस्ट सिनेमैटोग्राफी – द केरल स्टोरी

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर – शिल्पा राव (छलिया, जवान)

बेस्ट मेल सिंगर – प्रेमिस्थुन्ना (बेबी, तेलुगु)

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन – हनु-मैन (तेलुगु)

बेस्ट लिरिक्स – बलगम (तेलुगु)

बेस्ट मेकअप/कॉस्ट्यूम डिजाइन – सैम बहादुर

स्पेशल मेंशन – एनिमल (री-रिकॉर्डिंग मिक्सर – एम.आर. राधाकृष्णन)

बेस्ट साउंड डिजाइन – एनिमल (हिंदी)

क्षेत्रीय भाषाओं में अवॉर्ड

बेस्ट तेलुगु फिल्म – भगवंत केसरी

बेस्ट तमिल फिल्म – पार्किंग

बेस्ट गुजराती फिल्म – वश

बेस्ट कन्नड़ फिल्म – द रे ऑफ होप

बेस्ट फिल्म क्रिटिक – उत्पल दत्ता (असम)

Kaun Banega Crorepati Host : सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की कुर्सी छीनेंगे बालीवुड़ के दबंग सलमान खान!
TV Actors सम्मान पर रवि किशन का बड़ा बयान: ‘टीवी एक्टर्स को नजरअंदाज करने की सोच गलत’, स्मृति ईरानी का दिया उदाहरण
Bigg Boss Tanya Mittal News: बॉडीगार्ड्स पर बनी रील से भड़के भाई, इनफ्लुएंसर को मिली धमकी
The Kerala Story 2 Release Date : मर्दानी 3 के साथ द केरला स्टोरी 2 करेगी क्लैश! जानें कब हो रही हैं ये फिल्में?
Anurag Dobhal Suicide Attempt: इंस्टाग्राम लाइव पर रोते दिखे ‘UK07 Rider’, तेज रफ्तार कार के साथ उठाया खौफनाक कदम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?