CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Naxal Encounter : छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़, शीर्ष माओवादी नेता ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद

Naxal Encounter : छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र बॉर्डर पर भीषण मुठभेड़, शीर्ष माओवादी नेता ढेर, हथियार व विस्फोटक बरामद

By Newsdesk Admin
22/09/2025
Share
Naxal Encounter
Naxal Encounter

सीजी भास्कर, 22 सितंबर। छत्तीसगढ़–महाराष्ट्र अंतरराज्यीय सीमा से लगे अबूझमाड़ इलाके में सोमवार को हुई भीषण मुठभेड़ (Naxal Encounter) में प्रतिबंधित माओवादी (Naxal Encounter) संगठन सीपीआइ (माओवादी) को बड़ा झटका लगा है। सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से संगठन की केंद्रीय समिति के दो वरिष्ठ माओवादी कैडरों के शव बरामद किए हैं, जिनकी पहचान राजू दादा उर्फ कट्टा रामचंद्र रेड्डी (63) और कोसा दादा उर्फ कादरी सत्यनारायण रेड्डी (67) के रूप में हुई है।

दोनों पर कई राज्यों को मिलाकर एक–एक करोड़ रुपये से अधिक का इनाम था। छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से 40-40 लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। इसके साथ ही इस वर्ष प्रदेश में हुई मुठभेड़ (Naxal Encounter) में छह शीर्ष माओवादी मारे गए हैं। इससे पहले माओवादी प्रमुख बसव राजू, चलपती, सुधाकर और माडेम बालकृष्ण मारे जा चुके हैं।

सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ स्थल से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल, एक बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर), भारी मात्रा में विस्फोटक, माओवादी साहित्य और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं जब्त की हैं।

नारायणपुर के पुलिस अधीक्षक राबिन्सन ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों (Naxal Encounter) की गतिविधियों की सूचना पर सोमवार सुबह से सुरक्षा बलों ने सर्च आपरेशन चलाया। इस दौरान माओवादियों और बलों के बीच रुक-रुक कर गोलाबारी हुई। अंततः दो वरिष्ठ माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों माओवादी नेता तीन दशकों से अधिक समय से दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति में सक्रिय थे और अनेक बड़ी हिंसक घटनाओं के मास्टरमाइंड रहे हैं, जिनमें कई जवान शहीद हुए तथा निर्दोष नागरिकों की जानें गईं।

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी. ने इस सफलता को संगठन (Naxal Encounter) के लिए बड़ा आघात बताया। उन्होंने कहा कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और प्रतिकूल मौसम के बावजूद पुलिस और सुरक्षा बल पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सरकार और जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने माओवादी कैडरों और उनके नेतृत्व से अपील की कि वे समझें कि अब माओवादी आंदोलन अपने अंत की ओर है। यह समय है कि वे हिंसा छोड़कर मुख्यधारा में लौटें और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति का लाभ उठाएं।

Dhamtari molestation case : ताबीज पहनाने के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार
Jagdalpur Railway Station : बस्तर की नई पहचान बन रहा जगदलपुर रेलवे स्टेशन, 34.43 करोड़ की लागत से 93% काम पूरा
Matrimonial site cyber fraud : मैट्रिमोनियल साइट के नाम पर बड़ा साइबर फ्रॉड : लोक सेवा केंद्र की आड़ में चल रहा था रैकेट, देखिए विडियो
PM Awas Yojana : PM आवास की राशि लेकर नहीं बनाया घर
Raipur Sahitya Utsav Free Bus Service : साहित्य प्रेमियों के लिए खास पहल, रायपुर साहित्य उत्सव में चलेंगी निःशुल्क बसें
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी
Women Empowerment : नारी सम्मान और स्वावलंबन से बनेगा समृद्ध छत्तीसगढ़, 13.85 लाख महिलाएं बनीं लखपति दीदी

रायपुर में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह (Women…

Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान
Digital Door Number : QR कोड फेल, 26 सेवाओं का दावा अधूरा; डिजिटल नंबर प्लेट बनी सिर्फ पहचान

डिजिटल डोर नंबर प्लेट (Digital Door Number) के…

Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश
Stepmother Maintenance : 77 साल की सौतेली मां को हाई कोर्ट से राहत, बेटों को हर माह 9 हजार देने का आदेश

महिला को भरण-पोषण के अधिकार से वंचित नहीं…

Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश
Nepal Flood : चाय के लिए रुके तो बची जान, नेपाल की तबाही से बाल-बाल बचे रायपुर के दिनेश

नेपाल बाढ़ (Nepal Flood) के दौरान चाय पीने…

Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा
Onion and Sugar Prices : प्याज-शक्कर ने बढ़ाई टेंशन, रसोई का बजट बिगड़ा

त्योहारों से पहले महंगाई ने आम लोगों की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?