CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » NIA की जांच में खुलासा, माओवादियों ने हमले के लिए Dummy Camp बनाकर ली थी विशेष ट्रेनिंग

NIA की जांच में खुलासा, माओवादियों ने हमले के लिए Dummy Camp बनाकर ली थी विशेष ट्रेनिंग

By Newsdesk Admin
15/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 15 जून |

Contents
  • आरोप पत्र के मुख्य बिंदू
  • 16 माओवादियों की गिरफ्तारी का प्रयास

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) ने बीजापुर जिले में बीते दो वर्षों में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) कैंपों पर हुए घातक हमलों के मामले में बड़ा राजफाश किया है। शुक्रवार को एनआइए ने माओवादियों के केंद्रीय समिति सदस्य हिड़मा समेत 17 आरोपितों के खिलाफ जगदलपुर स्थित विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया।

जांच में सामने आया है कि इन हमलों को अंजाम देने से पहले माओवादियों ने डमी कैंपों में बकायदा प्रशिक्षण लिया था। इसमें योजनाबद्ध तरीके से हमलावर तैयार किए और उन्हें हथियार चलाना सिखाया गया था। युवाओं की सुनियोजित भर्ती की गई, हथियारों का जखीरा जुटाया गया और लक्ष्य शिविरों की गहन रेकी कर अंतिम हमले को अंजाम दिया गया।

आरोप पत्र के मुख्य बिंदू

  • आरोप पत्र में हिडमा समेत 17 माओवादियों के नाम शामिल
  • जांच एजेंसी ने सुनियोजित षड्यंत्र का किया राजफाश
  • वर्ष 2023 व 2024 में सुरक्षा बलों के कई शिविरों में हुआ था हमला
  • बीजीएल जैसे हथियारों से हमला कर कैंप से लूटे थे हथियार
  • स्वचालित हथियारों से लैस होकर किया हमलायह मामला 16 जनवरी 2024 को बीजापुर जिले के धर्मावरम, चिंतावागु और पामेड़ स्थित सीआरपीएफ और कोबरा कैंपों पर हुए हमलों से जुड़ा है। आरोप है कि माओवादियों ने स्वचालित हथियारों और बीजीएल (बैरल ग्रेनेड लांचर) से लैस होकर इन शिविरों पर हमला किया। 17 दिसंबर 2023 को स्थापित धर्मावरम सीआरपीएफ कैंप पर हमले में 12 जवान घायल हो गए थे

16 माओवादियों की गिरफ्तारी का प्रयास

एनआइए ने नौ फरवरी 2024 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी। शुरुआती जांच में 21 नामजद और 250-300 अज्ञात सशस्त्र माओवादी कैडरों की संलिप्तता सामने आई थी। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में सोढ़ी बामन उर्फ देवल शामिल है, जबकि 16 अन्य अब भी फरार हैं। आरोपितों में सीपीआइ (माओवादी) के शीर्ष नेता भी शामिल हैं। इनमें दो केंद्रीय समिति सदस्य और पीएलजीए बटालियन नंबर-एक के कमांडर प्रमुख हैं। एनआइए का कहना है कि मामले की आगे की जांच जारी है और अन्य आरोपितों की तलाश तेज कर दी गई है।

MNREGA Organic Farming Success Chhattisgarh : महात्मा गांधी नरेगा ने बदली बुलबुल की किस्मत, छोटे किसान से सफल ऑर्गेनिक बाड़ी उत्पादक बनने तक की कहानी
Baloda Bazar Sampark Kendra Action : ‘संपर्क केंद्र’ की शिकायत पर दिव्यांग शिक्षक को मिला 7 साल से रुका 62,250 का वाहन भत्ता
CGRERA Fine on Godrej Properties : बिना पंजीयन विज्ञापन पर ₹10 लाख जुर्माना, बिक्री पर रोक
Panchayat Secretary Action : दुकान नीलामी की राशि निजी पास रखने पर पंचायत सचिव की वेतन वृद्धि रोकी
तीन साल की भांजी की हत्या के आरोप में कंस मामा गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Shine 2026 Raipur
Shine 2026 Raipur : रायपुर में Shine 2026 का शानदार आयोजन, 85 स्कूलों के 2 हजार से ज्यादा छात्रों ने लिया हिस्सा

राजधानी रायपुर में आयोजित Shine 2026 इंटर स्कूल…

Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक
Teej Mahotsav Raipur Press Club : तीज के रंग में सराबोर प्रेस क्लब, लक्ष्मी राजवाड़े ने महिला पत्रकारों संग किया रैंप वॉक

तीज महोत्सव (Teej Mahotsav Raipur Press Club) के…

BSP Iron Theft Case
BSP Iron Theft Case : बैज का बड़ा आरोप, BSP लोहा चोरी के तार CM हाउस तक जुड़े होने का दावा, CBI-ED जांच की मांग

भिलाई स्टील प्लांट (BSP Iron Theft Case) से…

Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री
Cabinet Meeting : 9 सितंबर को होगी साय कैबिनेट की बैठक, 11:30 बजे मंत्रालय में जुटेंगे मंत्री

मंत्रिपरिषद की बैठक (Cabinet Meeting) को लेकर तारीख…

Arpa Par Separate Municipal Corporation
Arpa Par Separate Municipal Corporation : अरपा पार अलग नगर निगम की मांग पर अनशन, सातवें दिन अमित तिवारी की बिगड़ी तबीयत

मांग को लेकर नागरिक सुरक्षा मंच के संस्थापक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?