CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Coaching Institutes Fire Audit : अलार्म सिस्टम भी बंद! रायपुर के कई कोचिंग संस्थानों को नोटिस

Coaching Institutes Fire Audit : अलार्म सिस्टम भी बंद! रायपुर के कई कोचिंग संस्थानों को नोटिस

By Newsdesk Admin
26/06/2026
Share
Raipur Coaching Institutes Fire Audit
Raipur Coaching Institutes Fire Audit

सीजी भास्कर, 26 जून। रायपुर में लगातार दूसरे दिन भी कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम, अग्निशमन विभाग और अन्य विभागों की संयुक्त टीम ने कोचिंग सेंटर्स का सरप्राइज इंस्पेक्शन किया। इस दौरान फायर सेफ्टी, वेंटिलेशन, लिफ्ट सुरक्षा और आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) व्यवस्था में कई खामियां सामने आईं, जिसके बाद संबंधित संचालकों को नोटिस जारी किए गए। (Coaching Institutes Fire Audit)

Contents
  • तीन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी : Coaching Institutes Fire Audit
  • सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश
  • कोटा हादसे के बाद जागा प्रशासन

प्रशासन की टीम ने शहर के प्रमुख कोचिंग संस्थानों एलन, अनअकादमी, विद्यापीठ, आरसीसी और अकादजा का निरीक्षण किया। जांच में एलन, अनअकादमी और विद्यापीठ की कुछ कक्षाओं में निर्धारित क्षमता से अधिक विद्यार्थियों के बैठने की व्यवस्था पाई गई। इसके अलावा वेंटिलेशन संबंधी कमियां भी सामने आईं।

वहीं आरसीसी और अकादजा में फायर सेफ्टी नियमों के पालन, वेंटिलेशन व्यवस्था, प्रवेश-निकास मार्ग और अन्य सुरक्षा मानकों में कई खामियां मिलीं। अधिकारियों ने सभी संबंधित संस्थानों को एक सप्ताह के भीतर कमियां दूर करने के निर्देश दिए हैं।

तीन कोचिंग सेंटरों को नोटिस जारी : Coaching Institutes Fire Audit

नगर निगम के जोन-3 की टीम ने चाणक्य, इम्पैक्ट और क्लेट कोचिंग सेंटर का इंस्पेक्शन किया। आनंद नगर स्थित चाणक्य कोचिंग सेंटर में संचालक फायर ऑडिट सर्टिफिकेट पेश नहीं कर सके। इसके अलावा निरीक्षण के दौरान आपातकालीन निकास (एग्जिट) द्वार के सामने फर्नीचर रखा मिला। इसे सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मानते हुए संचालक को नोटिस जारी किया गया।

वहीं शंकर नगर के गीतांजलि नगर स्थित इम्पैक्ट कोचिंग सेंटर में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं मिला। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए अधिकारियों ने तत्काल आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा शंकर नगर सेक्टर-1 स्थित क्लेट कोचिंग सेंटर में लिफ्ट का अलार्म सिस्टम बंद मिला, जबकि लिफ्ट संचालन व्यवस्था भी पूरी तरह सुचारू नहीं पाई गई। इस पर भी संचालक को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में जवाब पेश करने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा मानकों के पालन के निर्देश

निरीक्षण अभियान के तहत नगर निगम जोन-1 में कृतविद्या कोचिंग सेंटर, जोन-2 में उड़ान और फुदान कोचिंग सेंटर, जबकि जोन-7 में दिल्ली आईएएस अकादमी स्टडी पॉइंट का भी औचक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सभी संस्थानों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

कोटा हादसे के बाद जागा प्रशासन

देशभर में कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा (Coaching Institutes Fire Audit)  को लेकर उठे सवालों और हालिया हादसों के बाद रायपुर प्रशासन ने भी व्यापक जांच अभियान शुरू किया है। अधिकारियों ने साफ किया है कि जिन संस्थानों में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं होगा, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Bhilai Breaking : साईं कॉलेज सेक्टर 6 भिलाई के MSc केमिस्ट्री के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, सागर-सिद्धांत, केशव-जयप्रकाश, रीतिका-अमीषा और गौरव ने मारी बाजी ✅ द्वितीय सेमेस्टर 97% एवं चतुर्थ सेमेस्टर का 94% Result
तेज रफ्तार कार ने ट्रक ड्राइवर और हेल्पर को कुचला, दोनों की मौत – हादसे के बाद हाईवे पर जाम
JMM Vs BJP : चंप‌ई सोरेन इस दिन थामेंगे भाजपा का दामन, अमित शाह से मुलाकात के बाद बनी बात, झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए बड़ा झटका
तेजी से फैल रहा Viral Fever, अस्पतालों में भीड़, बिगड़ सकते हैं हालात
Stray Cattle : आवारा मवेशियों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा विरोध, कहीं कलेक्ट्रेट तो कहीं दफ्तर पहुंचाकर सौंपा ज्ञापन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bemetara Double Murder Case
Bemetara Double Murder Case : डबल मर्डर से हड़कंप, खून से लथपथ मिले पति-पत्नी; जांच में जुटी पुलिस

Bemetara Double Murder Case :जुर्ग दंपत्ति की हत्या…

Opposition Tea Party Boycott
Opposition Tea Party Boycott : ओम बिरला की चाय पार्टी में पहुंचीं कनिमोझी, सियासी गलियारों में हलचल

Opposition Tea Party Boycott : अब कनिमोझी का…

Belhari Dam Repair
Belhari Dam Repair : करोड़ों की लागत से मरम्मत के बाद भी नहीं बचा बांध! 162 एकड़ फसल खतरे में

Belhari Dam Repair : ग्रामीणों की नजर विभाग…

Raipur EV Charging Stations
Raipur EV Charging Stations : 20 हजार ई-व्हीकल, चार्जिंग स्टेशन सिर्फ 4! बैटरी खत्म होने के बाद धक्का देने की नौबत

Raipur EV Charging Stations : इस व्यवस्था के…

Ambikapur Illegal Liquor
Ambikapur Illegal Liquor : अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, महुआ की 8 भट्ठियां मिलीं

Ambikapur Illegal Liquor : आबकारी विभाग ने आम…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?