CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी

अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी

By Newsdesk Admin
09/06/2024
Share

सीजी भास्कर, 9 जून। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से बस्तर के लिए शुरू हुई उड़ान में अब 5 बड़े शहरों से जगदलपुर कनेक्ट हो गया है। सप्ताह में 3 दिन बस्तरवासी इस सेवा का लाभ ले पाएंगे।

आपको बता दें कि बिलासपुर से बस्तर के लिए एलायंस एयर ने नई फ्लाइट शुरू की है। कल पहले दिन शुक्रवार को बिलासपुर के लिए 4 यात्रियों ने उड़ान भरी, वहीं 30 यात्रियों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। अब जगदलपुर से बिलासपुर हाईकोर्ट का रास्ता भी आसान हो गया है। पहले एलायंस एयर की जगदलपुर से  बिलासपुर 72 सीटर विमान की शुरूआत 3 जून को होनी थी लेकिन आचार संहिता के चलते इसे स्थगित कर 7 जून कर दिया गया था।

खास बात यह है कि अब बस्तरवासी सीधे देश की राजधानी दिल्ली और बिलासपुर तक एयर कनेक्टिविटी से जुड़ चुके हैं। जगदलपुर शहर से जबलपुर वाया दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का किराया अब 5 हजार 500 रुपए कर दिया गया है। पहले इसके लिए लोगों को 8 हजार 500 रुपए देने पड़ रहे थे, टिकट के दर में एक झटके में तीन हजार रुपए कम किए जाने से यात्रियों को बड़ी राहत मिली है।

बिलासपुर जाने वाले यात्रियों ने बताया की हाईकोर्ट जाने के लिए बस के अलावा कोई और सुविधा नहीं थी। अब एयर कनेक्टिविटी होने से हाईकोर्ट का रास्ता अब आसान हो गया है।

गौरतलब हो कि पहले ही दिन इस फ्लाइट से बिलासपुर के लिए 4 यात्रियों तो दिल्ली के लिए 30 यात्रियों ने उड़ान भरी। हफ्ते में 2 दिन सोमवार और शुक्रवार को एलायंस एयर का 72 सीटर विमान दिल्ली से जबलपुर, जबलपुर से जगदलपुर और जगदलपुर से बिलासपुर और बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा वहीं बुधवार को दिल्ली से बिलासपुर, जगदलपुर से जबलपुर और वहां से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा।विदित हो कि जगदलपुर से बिलासपुर तक के लिए 1500 रुपए किराया तय किया गया है।

अब तक एलायंस एयर जगदलपुर से हैदराबाद व रायपुर के अलावा जबलपुर व दिल्ली तक फ्लाइट की सेवा दे रहीं थी लेकिन अब जगदलपुर से बिलासपुर के लिए फ्लाइट की शुरुआत करने से जगदलपुर शहर देश की राजधानी दिल्ली के साथ-साथ 5 शहरों से एयर कनेक्टिविटी के माध्यम से जुड़ चुका है, जिसका फायदा बस्तरवासियों को मिलेगा। इस नई उड़ान योजना के तहत छत्तीसगढ़ के जगदलपुर शहर को बड़े शहरों से जोड़ने का लगातार प्रयास जारी है। जगदलपुर से हैदराबाद और जगदलपुर से रायपुर के बाद दिल्ली जबलपुर वाया बिलासपुर की फ्लाइट की शुरुआत की गई जो कि 7 जून को जबलपुर से जगदलपुर एयरपोर्ट पहुंची। इस फ्लाइट ने जगदलपुर से बिलासपुर के लिए उड़ान भरी और उसके बाद बिलासपुर से दिल्ली के लिए उड़ान भरी।

बेटी की ससुराल से पिता और भाई ने मिलकर उड़ा दिए 24 लाख की ज्वेलरी और कैश, पुलिस ने किया गिरफ्तार
मलेशिया से आए मेहमानों संग जीपीएम में दो दिवसीय नेचर हीलिंग कैंप…
Bribery Case in Education Department : इलाज की राशि निकालने बीईओ के बाबू पर घूस मांगने का आरोप
Scientific Farming : वैज्ञानिक खेती से बदली किस्मत, किसान गंगाराम कौशिक ने दोगुना किया धान उत्पादन
Bhupesh Arora Fraud Case : दो हजार करोड़ की ठगी तक पहुंचा ‘भूपेश घोटाला’ – दुबई में होटल, बॉलीवुड की चमक और डिजिटल जाल…

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Angad Chaudhary Murder Suspicion
Angad Chaudhary Murder Suspicion : सरगुजा में घर के अंदर खून से लथपथ मिला युवक का शव, सिर और गले पर चोट के निशान से हत्या की आशंका

Angad Chaudhary Murder Suspicion : पुलिस परिजनों और…

Surajpur Women Police Station : सूरजपुर को मिली महिला थाना की सौगात, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया शुभारंभ

सूरजपुर जिले में महिला सुरक्षा को मजबूत करने…

Raigarh Cattle Smuggling Case
Raigarh Cattle Smuggling Case : रायगढ़ में 6 गौवंश के साथ तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा के बूचड़खाने ले जाने का आरोप

Raigarh Cattle Smuggling Case : लिस के अनुसार,…

Panchayat Secretary
Panchayat Secretary :  पंचायत सचिव से मारपीट व तोड़फोड़ का आरोपी गिरफ्तार

जामगांव (आर) में बैठक के दौरान सचिव पर…

Durg Traffic Police
Durg Traffic Police : सड़क हादसा मौतों में 27.5 फीसदी कमी, दुर्ग ट्रैफिक पुलिस की सख्ती का दिखा असर

सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि पर अंकुश लगाने के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?