CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’

पहलगाम हमले को लेकर भड़के अशोक गहलोत, बोले- ‘आतंकियों ने लोगों को पत्नियों और बच्चों के सामने इसलिए मारा…’

By Newsdesk Admin
23/04/2025
Share

राजस्थान , 23 अप्रैल 2025 :

Kashmir Terror Attack: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने पहलगाम आतंकी हमले के एक दिन बाद यानी बुधवार को बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर पर कायराना हमला करार दिया है. उन्होंने कहा है कि इस हमले की मैं भर्त्सना करता हूं.

अशोक गहलोत ने आगे कहा, “देश आतंकवादियों के खिलाफ एकजुट है और पीड़ित परिवारों के साथ पूरी तरह से खड़ा है. उनके प्रति मेरी गहरी सहानुभूति है. घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं.”

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा, “पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने हम सब को अंदर तक झकझोर दिया है. पहलगाम कोई सीमावर्ती इलाका नहीं है बल्कि कश्मीर का अंदरूनी इलाका है जो पर्यटन के लिए मशहूर है. यहां तक पहुंचे आतंकी पर्यटकों को निशाना बनाकर देशभर में दहशत फैलाने के नापाक इरादे रखते हैं.”

उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पत्नियों और बच्चों को अलग कर कोई रहम नहीं दिखाया बल्कि ऐसा इसलिए किया, जिससे महिलाओं और बच्चों को उनके पति और पिता की उनकी आंखों के सामने मारने का जीवनभर का दुख और सदमा दे सकें. हथियारों के बल पर निहत्थों को निशाना वाले समझ लें, भारत देश कभी ऐसे कायराना हमलों से न डरा है और न ही डरेगा. ऐसे आतंकियों को हमारे सुरक्षाबल मुंहतोड़ जवाब देंगे.

पहलगाम आतंकी हमले में 26 की मौत

पूर्व सीएम अशोक गहलोत का यह बयान आतंकवादियों द्वारा मंगलवार (22 अप्रैल) दोपहर को कश्मीर के पहलगाम शहर के एक पर्यटन स्थल में गोलीबारी और 26 लोगों की हत्या करने के बाद आया है. बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे.

पहलगाम आतंकी हमला साल 2019 के पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला बताया जा रहा है. पाकिस्तान स्थित प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर ए तैयबा (एलईटी) से जुड़े संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट’ (टीआरएफ) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.

बलौदा बाजार आगजनी हिंसा, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की न्यायिक रिमांड 14 तक बढ़ी, पुलिस पुलिस न्यायालय में प्रस्तुत करेगी चालान
विस्टाडोम कोच ट्रेन सेवा की शुरुआत, पर्यटक उठा सकेंगे 109 किमी जंगल सफारी का लुफ्त
गुपचुप घुसपैठ, फर्जी पहचान और 142 गिरफ्तारियां….. ऐसे हुआ बांग्लादेशी नेटवर्क का भंडाफोड़
ढाई लाख का ईनामी डकैत गिरफ्तार, छत्तीसगढ़ गोवा सहित कई राज्यों में लूट और डकैती की बड़ी वारदातों को दे चुका है अंजाम, 6 दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज, STF ने पकड़ा
UP: अलीगढ़ में मीट व्यापारियों से मारपीट पर भड़के चंद्र शेखर आजाद, पीड़ितों से मिलकर बोले- ‘मुस्लिम समुदाय के लोगों…’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

Bishnoi Gang Threat in Raipur
Bishnoi Gang Threat in Raipur : बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से 25 करोड़ की मांग, शोएब ढेबर समेत कई लोगों से पूछताछ

Bishnoi Gang Threat in Raipur : पुलिस अब…

Hospital Guard Patient Drip Case
Hospital Guard Patient Drip Case : रायपुर के अस्पताल में गार्ड ने मरीज को चढ़ाई ड्रिप

Hospital Guard Patient Drip Case :अस्पताल की इंचार्ज…

Principal Lecturer Misbehavior Case
Principal Lecturer Misbehavior Case : बिलासपुर में लेक्चरर पर प्रिंसिपल से बदसलूकी का आरोप, DEO-BEO और थाने में शिकायत

Principal Lecturer Misbehavior Case : शिक्षा विभाग और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?