CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Ohhh my God….इतनाssss कैसे….❓25 हजार का बिजली बिल आया देख उठा सीने में दर्द, पलक झपकते ही सदमे से गई जान

Ohhh my God….इतनाssss कैसे….❓25 हजार का बिजली बिल आया देख उठा सीने में दर्द, पलक झपकते ही सदमे से गई जान

By Newsdesk Admin
22/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 22 फरवरी। पच्चीस हजार बिजली का बिल आने से एक व्यक्ति को इतना गहरा सदमा लगा कि उसकी जान ही चले गई। पूरा मामला बिहार के शिवहर जिला अंतर्गत नयागांव पूर्वी का है जहां भारी भरकम बिजली का बिल देख जीतू राय को हार्ट अटैक आया और मौत हो गई। बिजली विभाग ने उन्हें 25 हजार रुपए का बकाया बिल जमा करने को कहा था। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से मुआवजे और न्याय की गुहार लगाई है‌।

आपको बता दें कि ग्रामीणों का कहना है कि जीतू राय इतना ज्यादा बिल देखकर सदमे में चले गए। उनकी मौत का जिम्मेदार बिजली विभाग है। गुस्साए ग्रामीण मुआवजे की मांग कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि घटना दिवस बिजली विभाग की एक टीम उनके घर पहुंची। टीम का नेतृत्व एक कनिष्ठ अभियंता (JE) कर रहे थे। टीम ने जीतू राय को बताया कि उन पर 25 हजार रुपए का बिजली बिल बकाया है। इतना सुनते ही जीतू राय को तुरंत हार्ट अटैक आ गया, इसके बाद उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग को ये बिल अप्रत्याशित लगा और वे अचानक सदमे में चले गए। फिर देखते ही देखते 60 वर्षीय जीतू राय बेहोश हो गए। जीतू राय की हालत देख परिजन अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। इसी दौरान उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोग और परिजन का कहना है कि अधिक बिजली की बात सुन हार्ट अटैक से उनकी जान गई है। घटना की खबर गांव में जंगल के आग की तरह फैल गई। मृतक के घर पर बड़ी संख्या में लोग जुट गए और विभाग के खिलाफ आवाज उठाने लगे।

तभी ग्रामीण सह पंचायत समिति सदस्य आशा देवी, रंजीत कुमार गुप्ता उर्फ नथुनी ने पहुंचे और कहा कि एक गरीब परिवार, जो कच्चे मकान में रहता है, बिजली का काफी कम उपयोग करता है, भला उसका 25 हजार रुपए का बिजली बिल कैसे हो सकता है? यह बिल फर्जी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है। घटना की सूचना पाकर श्यामपुर भटहां थानाध्यक्ष सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

CGMSC Scam Case: कार्टेल से टेंडर, सरकारी खरीद में खुला खेल—₹8 की ट्यूब ₹2352 में, 3 और गिरफ्तार
दुर्ग के वरिष्ठ पत्रकार राहुल थिटे का हार्ट अटैक से निधन, आज शाम नागपुर में होगा अंतिम संस्कार
बुजुर्ग महिला का हैरान करने वाला आरोप, पति पर लगाया रेप का केस, पुलिस जांच में जुटी
भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष ने की खुदकुशी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस ने कहा पीएम रिपोर्ट का इंतजार, जांच जारी
इस राज्य में हुक्का बार पर लगा बैन, खुले में गुटखा थूकने पर खाली हो जाएगी जेब! लगेगा इतना फाइन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Liquor Scam
Liquor Scam : चर्चित शराब घोटाले में चार आरोपियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने नियमित जमानत देते हुए सुनाया अहम आदेश

चर्चित शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम मामले…

Raigarh Job Fair 2026
Raigarh Job Fair 2026 : 173 पदों पर होगी सीधी भर्ती, 10वीं-12वीं युवाओं को मौका

रायगढ़ में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं…

SAIL Recruitment 2026
SAIL Recruitment 2026: राउरकेला स्टील प्लांट में 1110 पदों पर बंपर भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन, स्टील सेक्टर में नौकरी का मौका

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड ने ITI, डिप्लोमा…

Shivnath River Accident
Shivnath River Accident : जन्मदिन मनाने पहुंचे दो बालक नदी में बहे, एक का शव मिला

सीजी भास्कर, 25 जुलाई  :  शिवनाथ नदी हादसा…

BJYM Membership Campaign
BJYM Membership Campaign : बस्तर से शुरू होगा भाजयुमो का सदस्यता अभियान

सीजी भास्कर, 25 जुलाई : भारतीय जनता युवा…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?