CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » तीज पर “अंडा करी” की डिमांड, पत्नी बोली- आज नहीं… सुनते ही पति ने..

तीज पर “अंडा करी” की डिमांड, पत्नी बोली- आज नहीं… सुनते ही पति ने..

By Newsdesk Admin
28/08/2025
Share

Contents
  • उठाया यह खौफनाक कदम
  • पेड़ से लटककर पति ने दे दी जान
  • छत्तीसगढ़ में तीज की बड़ी मान्यता

उठाया यह खौफनाक कदम

सीजी भास्कर, 28 अगस्त।

सुनो! मेरे लिए अंडा करी बना दो… पति की डिमांड सुनकर पत्नी ने तीज का हवाला देकर कहा कि नहीं आज त्योहार है। आज नॉन वेज नहीं बनेगा।

पति को पत्नी की बात इतनी खली कि वो गुस्से में तमतमाते हुए घर से बाहर निकल गया। फिर कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर आई।

दरअसल, पति ने जंगल में पेड़ से लटककर जान दे दी थी। पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी बेहोश हो गई। दिल दहला देने वाला ये मामला छत्तीसगढ़ के धमतरी का है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

घटना सिहावा थाना क्षेत्र के अंतर्गत सांकरा गांव की है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया- यहां 40 साल का टीकू राम सेन अपनी पत्नी के साथ रहता था। सोमवार को टीकू ने जमकर शराब पी। फिर अंडे लेकर घर पहंचा। पत्नी से अंडा करी बनाने को कहा।

पत्नी बोली- कड़ू भात की रस्म और मंगलवार को तीज पर्व है। इसलिए मैं त्योहार के मौके पर अंडा करी नहीं बनाऊंगी। इस पर टीकू राम सेन आगबबूला हो गया। फिर उसका पत्नी के से झगड़ा हो गया।

पेड़ से लटककर पति ने दे दी जान

अधिकारियों ने बताया कि विवाद के बाद टीकू राम सेन घर से बाहर निकला और कुछ ही दूरी पर आंवले के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।

जब ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली तब उन्होंने इसकी जानकारी सेन की पत्नी और पुलिस को दी। बाद में पुलिस ने टीकू राम सेन की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

छत्तीसगढ़ में तीज की बड़ी मान्यता

छत्तीसगढ़ की महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज का निर्जला व्रत रखती हैं। इसे राज्य में तीजा का पर्व कहा जाता है।

इस दौरान ज्यादातर महिलाएं मायके जाती हैं। महिलाएं पर्व के एक दिन पहले करेले की सब्जी और चावल खाती हैं। इसे कड़ू भात की रस्म कहा जाता है।

Bilaspur-Jharsuguda Fourth Railway Line News : कोतरलिया–जमगा खंड को मिली संचालन की अनुमति…चौथी रेललाइन परियोजना को नई गति…
BJP Bhilai : विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपा का “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, टाउनशिप में पौधरोपण
CM Sai Mahatari Sadan Inauguration: धमतरी से 51 महतारी सदनों का लोकार्पण, महिलाओं के सशक्तिकरण की नई पहल
BSP Blast Furnace Accident : बीएसपी के ब्लास्ट फर्नेस में बड़ा हादसा, 50 फीट ऊंचाई से गिरा ओवरब्रिज क्रेन का केबिन
Pedestrian Hit by Car : सड़क क्रास कर रहे सेलून संचालक को कार ने मारी ठोकर, घायल भिलाई अस्पताल में
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Illegal Liquor Korba
Illegal Liquor Korba : कोरबा में 10 दिन में अवैध शराब के 61 केस, 178 लीटर शराब और 325 किलो लाहन जब्त

जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग…

Congress National Secretary
Congress National Secretary : सिंहदेव का बड़ा बयान- चुनाव में युवाओं को मिलेगा मौका, 50 से कम उम्र वालों को ज्यादा टिकट

कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व डिप्टी सीएम…

BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम
BRICS Summit 2026 : ब्रिक्स समिट का आगाज, PM मोदी बोले- अगले 20 साल के लिए नए एजेंडे पर करना होगा काम

भारत की मेजबानी में 18वें ब्रिक्स सम्मेलन का…

Chhattisgarh Congress
Chhattisgarh Congress : राष्ट्रीय सचिव पद की रेस में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 3 नाम, दिल्ली में इंटरव्यू

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के तीन नेताओं की राष्ट्रीय संगठन…

Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone
Foxconn Bengaluru Job : धमतरी की तीन बेटियों ने तोड़ी बंदिशें, अब बेंगलुरु में बनाएंगी Apple iPhone

धमतरी की तीन बेटियों ने हुनर, मेहनत और…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?