CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दीपावली के दिन भाजपा नेता के घर का बुझ गया इकलौता चिराग, पत्नी की हालत गंभीर, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया, देवस्थान पर दीपक जलाने के दौरान हमला

दीपावली के दिन भाजपा नेता के घर का बुझ गया इकलौता चिराग, पत्नी की हालत गंभीर, दो बच्चों के सर से उठा पिता का साया, देवस्थान पर दीपक जलाने के दौरान हमला

By Newsdesk Admin
01/11/2024
Share

सीजी भास्कर, 01 नवंबर। देवस्थान पर दीपक जलाने गए भाजपा नेता के इकलौते पुत्र पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस दौरान भाजपा नेता की पत्नी पर भी मधुमक्खियों का कहर टूटा। यह हादसा उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिला अंतर्गत करौंदा चौधर गांव का है जिसमें युवक की मौत हो गई जबकि उसकी मां को गंभीर अवस्था में हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि विक्की त्यागी अपनी माता अनीता के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर दिया। विक्की के पिता नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं। गांव करौंदा चौधर में मधुमक्खियों के हमले में भाजपा नेता नरेंद्र त्यागी के पुत्र विकास त्यागी की मौत हो गई है जबकि अनिता त्यागी गंभीर रूप से घायल हैं। विकास अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। दीपावली के दिन ही घर का इकलौता चिराग बुझने से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोतवाली देहात के करौंदा चौधर निवासी विकास त्यागी उर्फ विक्की (38 वर्ष) पुत्र नरेंद्र त्यागी अपनी माता अनीता त्यागी के साथ दीपावली पर देवस्थान पर दीपक जलाने गया था। तभी दोनों पर मधुमक्खी के झुंड ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। उनके शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीण विकास त्यागी और उसकी मां अनीता को चिकित्सक के यहां ले गए। चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए पीएचसी ले जाने के लिए कहा। पीएचसी से चिकित्सकों ने बिजनौर रेफर कर दिया, जहां विकास ने दम तोड़ दिया। उनकी मां अनीता त्यागी की हालत अभी गंभीर है। नरेंद्र त्यागी भाजपा नेता हैं। विकास त्यागी के दो पुत्र हैं। विकास की मौत से परिवार में दु:ख का माहौल है।

Crime News: चाकूबाजों का निकाला गयाजुलूस, दो आरोपी गिरफ्तार – पुलिस की सख्त कार्रवाई
संभल की जामा मस्जिद में रंगाई-पुताई होगी:हाईकोर्ट ने कहा- सिर्फ बाहरी दीवारों पर रंग-रोगन करें, ढांचे को नुकसान न हो
महाराष्ट्र में मौसम का कहर! 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से घर में रहने की अपील
इंस्टाग्राम पर दोस्ती बदली प्यार में, प्रेमी निकला ट्रक ड्राइवर, रातों-रात साथ भागी 19 साल की लड़की, अब जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां…. जानिए “एक दिलचस्प और विवादित सनसनीखेज मामला”
Grocer robbed : भिलाई में चाय का पैसा मांगने पर किराना दुकानदार से लूट, खुर्सीपार से 4 आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lionel Messi World Cup Record : FIFA World Cup में रचा एक और बड़ा रिकॉर्ड

Lionel Messi World Cup Record

Mana Area Demolition : प्रशासन की बेदखली कार्रवाई शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mana Area Demolition

Chhattisgarh Monsoon : मानसून ने पूरे छत्तीसगढ़ को किया कवर, सरगुजा में आकाशीय बिजली से 3 की मौत

Chhattisgarh Monsoon

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India : बंगाल से कश्मीर तक 26 राज्यों में मानसून पहुंचा

Monsoon 2026 Heavy Rain Alert India

Sarangarh Ganja Smuggling Busted : इमली की आड़ में हो रही थी गांजे की तस्करी

Sarangarh Ganja Smuggling Busted

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?