CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार

सावन के पहले सोमवार पर शिव भक्तों का उमड़ा सैलाब: भूतेश्वरनाथ में लंबी कतारें, हटकेश्वरनाथ में गणेश स्वरूप में शिव का श्रृंगार

By Newsdesk Admin
14/07/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 जुलाई |

छत्तीसगढ़ में सावन महीने के पहले सोमवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, जल, दूध चढ़ाकर भगवान की पूजा-अर्चना की। रायपुर-बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा में भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया। वहीं रायपुर में बाबा हटकेश्वर नाथ का गणेश स्वरूप में श्रृंगार किया गया है।

गरियाबंद जिले में स्थित स्वयंभू शिवलिंग भगवान भूतेश्वरनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। बता दें कि भूतेश्वरनाथ की ऊंचाई हर वर्ष बढ़ती ही जा रही है, इसकी ऊंचाई 80 फीट और गोलाई 210 फीट है, स्वयंभू शिवलिंग होने के चलते यहां लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है।

गरियाबंद में बोल बम के जयकारों की गूंज

भक्तों ने लंबी कतारों में खड़े होकर भगवान भूतेश्वरनाथ महादेव को जल चढ़ाया और मनोकामनाएं मांगी। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बोल बम के जयकारों से गूंज उठा, पवित्र सावन माह भगवान शिव की भक्ति और आराधना का खास महीना माना जाता है।

सुबह से भक्तों की उमड़ने लगी भीड़

राजिम में विश्व प्रसिद्ध बाबा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में सावन माह के पहले सोमवार को सुबह 4 बजे से ही भक्तों का बड़ा सैलाब उमड़ा हुआ है। यह मंदिर त्रिवेणी संगम पैरी, सोंढूर और महानदी में स्थित है। मान्यता है कि वन वास काल के समय माता सीता ने अपने हाथों से शिवलिंग का निर्माण किया था।

ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा पर स्थित ज्वालेश्वर महादेव मंदिर में सावन के पहले सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने अमरकंटक स्थित नर्मदा उदगम से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात

कांवड़िए नर्मदा उद्गम से जल भरकर 8 किलोमीटर की दूरी पैदल तय कर ज्वालेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। यहां स्वयंभू शिवलिंग पर नर्मदा जल के साथ बेलपत्र, दूध और दही से अभिषेक किया गया।

मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से आए श्रद्धालुओं ने ब्रह्म मुहूर्त से ही पूजा-अर्चना शुरू कर दी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले और छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले की पुलिस को तैनात किया गया है।

रायगढ़ के मंदिरों में ओम नमः शिवाय का जाप

रायगढ़ के महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर, कोमसनारा बाबा धाम में भी सुबह से भीड़ उमड़ी है। मंदिरों में ओम नमः शिवाय के जाप गूंज रहे हैं। श्रद्धालु बेलपत्र और जल चढ़ा कर पूरे विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना कर रहे हैं।

सिद्ध बाबा धाम में भक्तों का तांता

मनेन्द्रगढ़ में प्राचीन मंदिर सिद्ध बाबा धाम सहित अन्य मंदिरों में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा है। शिव भक्त हसदेव गंगा तट से जल भर कर गाजे-बाजे के साथ आस्था अनुसार शिवालयों में जल चढ़ाया। महिलाएं विशेष हरे पोषाक में तो पुरुष भगवा कपड़े धारण कर मंदिर पहुंचे। मंदिर में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी सिद्ध बाबा का दर्शन जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया ।

मनेंद्रगढ़ स्थित सिद्ध बाबा मंदिर में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश सहित झारखंड और बिहार राज्य से भी भक्त अपनी मनोकना लेकर पहुंचते हैं। मान्यता है कि सच्चे मन से मांगी गई मनोकामना भक्तों की पूर्ण होती है।

कोरबा के मंदिरों में सुबह से पहुंचे लोग

कोरबा के SECL शिव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। साडा कॉलोनी शिव मंदिर में भी कॉलोनी के लोग और आसपास के लोग पूजा करने पहुंचे, जहां शिवलिंग पर जल चढ़ाकर आशीर्वाद लिया।

छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर : हाईकोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया पर लगाई रोक, DGP द्वारा बनाए गए नियमों में पक्षपात की जताई आशंका, न्यायमूर्ति पांडेय ने संवैधानिक समानता के उल्लंघन पर भर्ती प्रक्रिया पर लगाई अंतरिम रोक, देखिए विडियो
Durg Gold Theft : कारीगर सोना लेकर फरार, 6.30 लाख की चोरी सीसीटीवी में कैद
OMG…..❗मदरसे में मासूम बच्चियों से रेप, आरोपी मौलवी गिरफ्तार, बच्चियों को चुप रखने दिखाता था जिन्न का डर, पुलिस जांच में हुए कई चौंकाने वाले खुलासे
US ने छत्तीसगढ़ को बताया हाई रिस्क एरिया: 6 राज्यों के लिए जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, भूपेश बोले– क्या यही है अमृत काल?
बिना नंबर बाईक सड़क पर, भिलाई के सेक्टर-4 में पैदल जा रही महिला को मारी ठोकर, जुर्म दर्ज
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत
Bhilai Steel Plant Accident : ब्लास्ट फर्नेस-6 में पुशर कार की चपेट में आया ठेका श्रमिक, मौके पर मौत

भिलाई स्टील प्लांट हादसा (Bhilai Steel Plant Accident)…

Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी
Coal Levy Scam : सूर्यकांत तिवारी से जुड़े मकान पर आयकर विभाग की कार्रवाई, ढोल बजाकर कराई मुनादी

भिलाई के जुनवानी स्थित सूर्या रेजीडेंसी के मकान…

मां दंतेश्वरी मंदिर की 11 दान पेटियां खुलीं, 21.62 लाख रुपए नकद मिले; सोने-चांदी के आभूषण भी निकले

  दंतेवाड़ा स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर की 11…

Kalki 2 Shooting Update
Kalki 2 Shooting Update : ‘कल्कि 2’ को लेकर बड़ा अपडेट, 30 फीसदी शूटिंग पूरी

Kalki 2 Shooting Update : इसी साल फरवरी…

बिलासपुर के क्लब में बिल को लेकर हंगामा, महिला कर्मचारी से मारपीट का आरोप; शीशा और गमले तोड़े

10 हजार के बिल को लेकर हुआ विवाद…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?