CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » जीजा से बात करने पति ने किया मना तो नाराज़ पत्नी ने लगाई फांसी, कल होगा पीएम, जांच में जुटी पुलिस

जीजा से बात करने पति ने किया मना तो नाराज़ पत्नी ने लगाई फांसी, कल होगा पीएम, जांच में जुटी पुलिस

By Newsdesk Admin
13/01/2025
Share

सीजी भास्कर, 13 जनवरी। भिलाई-3 में एक महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पति ने उसे उसके जीजा से बात करने से मना किया था। पुरानी भिलाई पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मंगलवार को शव का पीएम होगा। दीपक और मंजीता को 2 साल की एक बच्ची है। मां के गुजर जाने से अब बच्ची के सिर से मां का साया उठ गया। दीपक ने बताया कि उसकी पत्नी ने फांसी क्यों लगाई समझ में नहीं आ रहा है। उन दोनों के बीच कोई झगड़ा और विवाद जैसी कोई बात भी नहीं हुई।

पुरानी भिलाई पुलिस ने बताया कि आज सूचना मिली कि उम्दा बाजार चौक में एक महिला ने घर में फांसी लगा ली है। पुलिस जब मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पति दीपक कुमार ने बताया कि वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिला के कमरथू में रहता है। वो डेढ़ महीने पहले ही अपनी पत्नी मंजीता कुमारी (20 वर्ष) के साथ भिलाई-3 उम्दा रहने आया था। यहां वो हथखोज स्थित मयूरा कंपनी में काम कर रहा था। मंजीता हर दिन फोन पर जीजा से बात करती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस हुई थी। इसके बाद रविवार रात में दोनों ने खाना खाया और कमरे में सोने चले गए। देर रात डेढ़ बजे जब दीपक की बेटी रोई तो उसने उठकर उसे चुप कराया और देखा कि उसकी पत्नी खिड़की के सहारे गमछे से फंदा बनाकर उसमें फांसी लगा ली थी। दीपक ने तुरंत मकान मालिक मनहरण यादव और अन्य लोगों को बुलाया। पत्नी के शव को फंदे से उतार कर बिस्तर पर लिटाया। इसके बाद उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर भिलाई तीन पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कमरे को सील कर दिया है और जांच कर रही है।

दीपक ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी उसके साढू से आए दिन बात करती थी, जबकि उसकी उसके साढू से दुश्मनी है। उसने पत्नी को मना किया कि जब उसकी उसके साढू से नहीं बनती तो वो अपनी बहन और जीजा से बात न करे।

भिलाई के रिसाली में सजी थी जुआ की महफ़िल, तभी आ धमकी पुलिस, 8 पकड़ाए, दांव में लगे रूपये जब्त
Bhilai Bilaspur Breaking : भिलाई नगर MLA देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी बाद यादव समाज नाराज, दी आंदोलन की चेतावनी
Illegal occupation of mortgaged house : 26 लाख के बंधक घर में घुसा बेटा, FIR दर्ज
जज साहब…..मेरी उम्र 104 साल की हो गई है, अब तो दे दीजिए जमानत, हत्या के दोषी की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में CJI खन्ना ने दिया ये फैसला
गैस गोदाम के पास घर में लगी आग: तीसरी मंजिल से गिरती रही चिंगारी, बड़ा हादसा टला..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?