CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Online betting racket busted during IPL : गोवा से 5 मुख्य आरोपी पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, देखिए विडियो

Online betting racket busted during IPL : गोवा से 5 मुख्य आरोपी पकड़ लाई दुर्ग पुलिस, देखिए विडियो

By Newsdesk Admin
25/04/2026
Share

सीजी भास्कर, 25 अप्रैल। आईपीएल सीजन के दौरान अवैध कमाई की फिराक में बैठे सटोरियों के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने एक और बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। (Online betting racket busted during IPL )

Contents
  • हाईटेक तरीके से करोड़ों का कारोबार : Online betting racket busted during IPL
  • गोवा से जुड़े हैं गिरोह के तार
  • भारी मात्रा में सामान और कैश बरामद : Online betting racket busted during IPL

सिटी कोतवाली पुलिस ने एक संगठित अंतरराज्यीय ऑनलाइन सट्टा गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 5 मुख्य संचालकों और सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह गोवा, रायपुर और दुर्ग सहित कई राज्यों से अपना नेटवर्क फैलाए हुए था।

हाईटेक तरीके से करोड़ों का कारोबार : Online betting racket busted during IPL

पुलिस की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। यह गिरोह इंटरनेट, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम कॉल के जरिए संपर्क में रहता था। सट्टे के अवैध पैसे के लेनदेन के लिए म्यूल अकाउंट और फर्जी सिम कार्ड का उपयोग किया जा रहा था।

विवेचना के दौरान पता चला कि गिरोह प्रतिदिन 10 से 15 लाख रुपये और महीने में करीब 4 से 5 करोड़ रुपये का अवैध लेनदेन कर रहा था।

गोवा से जुड़े हैं गिरोह के तार

प्रकरण में पूर्व में हुई 6 गिरफ्तारियों के बाद, साइबर टीम ने तकनीकी और बैंकिंग ट्रेल का पीछा किया। जांच की कड़ी गोवा तक जा पहुंची, जिसके बाद पुलिस ने गिरोह के ऊपरी स्तर पर सक्रिय 5 आरोपियों को दबोचा। आरोपी राहुल रंगवानी (26 वर्ष) निवासी देवपुरी रायपुर, सोविंद यादव उर्फ राजू यादव (26 वर्ष) निवासी प्रयागराज उत्तर प्रदेश, संदीप कापसे (25 वर्ष) निवासी गोंदिया महाराष्ट्र, अमन अली (23 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई और हुसैन अली (21 वर्ष) निवासी खुर्सीपार भिलाई को पुलिस ने धरदबोचा है।

भारी मात्रा में सामान और कैश बरामद : Online betting racket busted during IPL

पुलिस ने आरोपियों के पास से सट्टा संचालन में प्रयुक्त होने वाला हाईटेक सामान जब्त किया है।

आरोपियों से 2 लाख 70 हजार रुपये कैश, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स 3 लैपटॉप, 26 मोबाइल फोन, वाई-फाई राउटर, 45 बैंक पासबुक, 76 एटीएम कार्ड और 10 चेक बुक, 5 सिम कार्ड, 2 पैन कार्ड बरामद हुआ है।

दुर्ग पुलिस ने स्पष्ट किया कि छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नागरिकों से अपील है कि वे ऑनलाइन सट्टे और साइबर अपराधों के प्रलोभन में न आएं। यदि कहीं भी ऐसी संदिग्ध गतिविधि दिखे, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
इस सफल कार्रवाई में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर टीम की तकनीकी दक्षता की अहम भूमिका रही।

जेठ जी के बेटे से हुआ प्यार, बहू ने उठाया ऐसा कदम, हर कोई बोला- ऐसे चाची-भतीजे पर लानत है..
Bhilai Nidhan News : सरदार शमशेर सिंह का निधन, 82 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
facebook रील के चक्कर में रीयल एक्शन, नप गई छत्तीसगढ़ के इस जिले के सरकारी  स्कूल की मैडम (REELS IN GOVT SCHOOL) पढ़िए पूरी खबर…..
Collector Orders : धान खरीदी और विधानसभा सत्र में बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ सकेंगे अधिकारी कर्मचारी
Raigarh Elephant Workshop : हाथियों की मौत पर रायगढ़ में मंथन आज, देहरादून-बरेली के विशेषज्ञ बताएंगे मौत के रहस्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jhiram Ghati Attack
Jhiram Ghati Attack : झीरम घाटी मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद NIA कोर्ट का बड़ा फैसला

2013 के बहुचर्चित झीरम घाटी माओवादी हमले के…

Nuakhai Milan Samaroh
Nuakhai Milan Samaroh : नुआखाई मिलन समारोह में एकजुटता का संदेश, सावित्री जगत बोलीं- बेटियों की शिक्षा को दें प्राथमिकता

सावित्री जगत ने छत्तीसगढ़ समेत देशभर में रहने…

Teacher Ratna Award 2026
Teacher Ratna Award 2026 : रायपुर में शिक्षक रत्न सम्मान समारोह, प्रदेशभर के करीब 100 शिक्षकों को मिला सम्मान

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित शिक्षक रत्न…

Chhattisgarh Excise Department
Chhattisgarh Excise Department : आबकारी विभाग में बड़ा फेरबदल, 39 कर्मचारियों के तबादले; रायपुर समेत कई जिलों में बदलाव

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल…

BJP Councillor Attack
BJP Councillor Attack : रायगढ़ में पार्षद पर जैक रॉड से हमला, समझाने पहुंचे थे; आरोपी गिरफ्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में मारपीट कर रहे युवकों…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?