CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, अब गंगा किनारे मिलेगा मुंबई जैसा नजारा

शुरू हुई ओपन डबल डेकर बस सेवा, अब गंगा किनारे मिलेगा मुंबई जैसा नजारा

By Newsdesk Admin
03/09/2025
Share

सीजी भास्कर 3 सितम्बर

Contents
  • कैसी है ये डबल डेकर बस?
  • किन स्थलों की कराएगी सैर?
  • कितना होगा किराया?
  • पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

बिहार की राजधानी पटना के लोगों और पर्यटकों के लिए बड़ी सौगात मिली है। अब यहां भी मुंबई की तर्ज पर ओपन डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है। इस खास बस से गंगा किनारे की खूबसूरत सैर की जा सकेगी।

मंगलवार (2 सितंबर) को बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) की ओर से इस बस सेवा की शुरुआत की गई। पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने जेपी गंगा पथ पर इसका शुभारंभ किया।

कैसी है ये डबल डेकर बस?

यह बस 40 सीटों वाली है, जिसमें 20 सीटें ऊपरी खुले तल पर और 20 सीटें नीचे एयर-कंडीशंड तल पर हैं। बस को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें टॉयलेट, रेफ्रिजरेटर और एक गाइड भी मौजूद रहेगा, जो सफर के दौरान ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों की जानकारी देगा।

किन स्थलों की कराएगी सैर?

पर्यटक इस डबल डेकर बस से दीघा पर्यटन घाट से कंगन घाट तक करीब 15 किलोमीटर का सफर तय कर सकेंगे।

शाम 5 बजे से रात 10 बजे तक चलने वाली यह बस गंगा पथ गोलम्बर, सभ्यता द्वार, दरभंगा हाउस, गांधी घाट, महात्मा गांधी सेतु, चित्रगुप्त मंदिर और कंगन घाट जैसे ऐतिहासिक स्थलों का दीदार कराएगी।

कितना होगा किराया?

बस का किराया बेहद किफायती रखा गया है। दोनों ओर की यात्रा का किराया प्रति व्यक्ति 100 रुपए और एक ओर का किराया 50 रुपए निर्धारित किया गया है।

अधिकारी बताते हैं कि फिलहाल एक बस का संचालन होगा। यदि लोगों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला तो बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। यह बस 20 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी।

पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने कहा कि इस बस सेवा से लोगों को गंगा दर्शन का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। वहीं, BSTDC के प्रबंध निदेशक नंद किशोर ने बताया कि यह पहल बिहार में पर्यटन को नई दिशा देगी।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अभियंता सुनील कुमार सुमन, परिवहन प्रबंधक रत्नेश कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
Good News for Bhilaiians : डम्पर, ट्रिपर, जेट मशीन, ई रिक्शा के लिए 9.52 करोड़ स्वीकृत, विधायक रिकेश ने डिप्टी सीएम का जताया आभार
खेत में बहस के बाद पत्नी की निर्मम हत्या, आरोपी ने की आत्महत्या की कोशिश
Asha Bhosle के निधन के बाद वरुण धवन ने उठाया बड़ा कदम, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक रिलीज पोस्टपोन
Kondagaon Maize Plant Protest: अपशिष्ट से फसल खराब होने के आरोप पर मक्का प्लांट में तोड़फोड़, 20 लाख तक नुकसान
Election Commission : चुनाव आयोग की प्रक्रिया- SIR के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर अपील

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी
CG D.Ed Candidates Protest : 11 दिन में दूसरी बार घिरा शिक्षा मंत्री का बंगला, 2300 पदों पर नियुक्ति के लिए फिर सड़क पर उतरे अभ्यर्थी

2300 सहायक शिक्षक पदों पर नियुक्ति (CG D.Ed…

Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा
Rahul Gandhi Bharat Summit Controversy : विदेशी नेता के नारे पर राहुल गांधी की तालियां! BJP ने पूछा- भारत को बदनाम करना ही एजेंडा

हैदराबाद में आयोजित भारत समिट (Rahul Gandhi Bharat…

Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़
Ramayana Box Office Collection : रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर महाधमाका! 11 दिन में दुनियाभर से कमाए 1,384 करोड़

फिल्म की कमाई (Ramayana Box Office Collection) ने…

Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन
Kunkuri Chhath Talab Development : 15.50 करोड़ की सौगात! छठ तालाब का होगा कायाकल्प, बनेगा मल्टीपर्पस हॉल और सांस्कृतिक भवन

मुख्यमंत्री ने जशपुर प्रवास के दौरान नगर पंचायत…

Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र
Bilaspur Student Death Case : बिलासपुर में रायगढ़ के प्रतियोगी छात्र का मिला शव, किराए के मकान में दोस्त के साथ रहता था छात्र

युवक का शव (Bilaspur Student Death Case) लालखदान…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?