CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Operation Prahar Success : सुकमा में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त की, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

Operation Prahar Success : सुकमा में सुरक्षा बलों ने माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त की, भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

By Newsdesk Admin
27/09/2025
Share
Operation Prahar Success
Operation Prahar Success

सीजी भास्कर, 27 सितंबर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन प्रहार’ (Operation Prahar Success) के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है। मेटागुड़ा इलाके में की गई इस कार्रवाई में माओवादियों की अवैध ऑर्डिनेट्स फैक्ट्री (Explosive Manufacturing Unit) को ध्वस्त कर दिया गया। फैक्ट्री से भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, कंट्रीमेड हथियार और निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाली मशीनें बरामद की गई हैं।

बीजीएल लॉन्चर बनाने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, माओवादी इस फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर हथियार और विस्फोटक तैयार कर रहे थे। यहां तक कि वे सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए बड़े आकार के बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (BGL Launcher) भी बना रहे थे। इस फैक्ट्री का पर्दाफाश न सिर्फ माओवादियों की बड़ी साजिश को उजागर करता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बढ़ते सुरक्षा दबाव के बीच वे अब अवैध हथियार निर्माण पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं।

संयुक्त कार्रवाई में मिली सफलता

एसपी किरण चव्हाण के नेतृत्व में सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम (Operation Prahar Success) ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। बरामद सामग्री में विस्फोटक उपकरणों के अलावा हथियार बनाने की मशीनें और टूल्स भी शामिल हैं। सुरक्षा बलों का मानना है कि यदि समय रहते यह फैक्ट्री नष्ट नहीं की जाती तो इसका इस्तेमाल बड़े हमलों के लिए किया जा सकता था।

माओवादी संगठन पर लगातार दबाव

जिले के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा कैंपों की स्थापना और लगातार हो रहे अभियानों से माओवादियों का प्रभाव क्षेत्र लगातार सिमट रहा है। बढ़ते दबाव और बार-बार की गई सफल कार्रवाइयों ने उनकी कमर तोड़ दी है। अब माओवादी न सिर्फ अपने हथियार डंप छोड़ने पर मजबूर हो रहे हैं, बल्कि बड़ी संख्या में आत्मसमर्पण भी कर रहे हैं।

2026 तक नक्सल मुक्त भारत का लक्ष्य

केंद्र और राज्य सरकार ने 2026 तक देश को माओवाद (Operation Prahar Success) मुक्त करने का संकल्प लिया है। सुरक्षा बलों की आक्रामक रणनीति और पुनर्वास नीतियों का असर साफ दिख रहा है। कई माओवादी हथियार डालकर मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जबकि शेष सक्रिय गुट लगातार अभियानों की चपेट में आकर खत्म हो रहे हैं।

TRAI OTP New Rule : ऑनलाइन फ्रॉड को रोकने के लिए TRAI ने उठाया कड़ा कदम, 1 दिसंबर से मोबाइल में नहीं आएंगे OTP…❗जानिए नये नियम और हो जाएं Update
CG News : दर्दनाक खबर 🔵 बीबी ने पैर दबाने कहा तो पति साफ करने लगा बर्तन 🛑 काम निपटा कमरे में पहुंचा तो फंदे से लटकी मिली पत्नी
पति की मौत के बाद टूटी महिला को मिला सहारा, लेकिन प्रेमी ने धोखे से बना दी जिंदगी ‘नरक’ – जानिए पूरी कहानी
CG Big Break : शिक्षा के मंदिर में खुलेआम नशाखोरी, क्लासरूम में ही छात्राओं ने जमकर छलकाए जाम, Birthday में रखी बीयर पार्टी, पैग के साथ छात्राओं ने बनाई रील
35 परिवारों की घर वापसी: जोबा आश्रम में हुआ भव्य आयोजन, सावन के अंतिम सोमवार को 3100 पार्थिव शिवलिंगों की पूजा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता
CEC Gyanesh Kumar : ज्ञानेश कुमार के मुद्दे पर INDIA ब्लॉक की बड़ी बैठक, 30 सितंबर को दिल्ली में जुटेंगे विपक्षी नेता

ज्ञानेश कुमार पर विपक्ष की बैठक (CEC Gyanesh…

Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड
Asian Games 2026 : ईरान को 39-35 से पटका, पुरुष कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड

पुरुष कबड्डी में गोल्ड (Asian Games 2026) जीतकर…

Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार
Minor Girl Death : लुचकी तालाब के पीछे नाबालिग की संदिग्ध मौत, सिर पर मिले चोट के निशान, साथ रह रहा युवक फरार

नाबालिग की संदिग्ध मौत (Minor Girl Death) के…

BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई
BEd DEd Teachers : बीएड डीएड करने वाले शिक्षकों को झटका, दो अग्रिम वेतन वृद्धि की मांग हाई कोर्ट ने ठुकराई

शिक्षकों की वेतन वृद्धि (BEd DEd Teachers) से…

BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़
BSP Scrap Theft Case : 250 टन स्क्रैप चोरी मामले में MD विनोद कुमार गर्ग को जमानत, 21 गिरफ्तारियों के बाद आया नया मोड़

स्क्रैप चोरी मामला (BSP Scrap Theft Case) अब…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?