CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उठाया बड़ा कदम, करने जा रही ये काम

दिल्ली में बुलडोजर एक्शन के खिलाफ ओवैसी की पार्टी AIMIM ने उठाया बड़ा कदम, करने जा रही ये काम

By Newsdesk Admin
26/06/2025
Share

26 जून 2025 :

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली में हो रही डिमोलिशन कार्रवाई को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) एक बार फिर विरोध दर्ज कराने जा रही है. आज (26 जून) AIMIM दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉ. शोएब जमई ने इस बारे में जानकारी दी है.

कल यानी शुक्रवार (27 जून) को AIMIM दिल्ली का एक विशेष प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात करेगा. यह बैठक शाम 4 बजे निर्धारित है, जिसमें विशेष रूप से बटला हाउस इलाके के प्रभावित लोगों का प्रतिनिधित्व किया जाएगा. प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चल रही डिमोलिशन कार्रवाई के खिलाफ ज्ञापन सौंपेगा.

शोएब जमई पहले भी कर चुके हैं बुलडोजर कार्रवाई का विरोध

डॉ. शोएब जमई इस मुद्दे पर शुरू से मुखर रहे हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा था, “दिल्ली में हर तरफ बुलडोजर का एक्शन चल रहा है. गरीबों का आशियाना हर रोज उजाड़ा जा रहा है. 30-40 साल से दिल्ली में रह रहे परिवार भी सुरक्षित नहीं हैं.” उनके अनुसार यह कार्रवाई न केवल मानवीय दृष्टिकोण से अनुचित है, बल्कि सामाजिक असंतुलन भी पैदा कर रही है.

दिल्ली CM रेखा गुप्ता डिमोलिशन कार्रवाई पर दे चुकी हैं प्रतिक्रिया

गौरतलब है कि दिल्ली सरकार की ओर से डिमोलिशन कार्रवाई पर सफाई देते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने साफ कह चुकी हैं कि यह कार्रवाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जा रही है.

उन्होंने कहा था, “माननीय कोर्ट ने निर्देश दिए थे कि बरसात से पहले नालों और जलभराव वाले क्षेत्रों के आसपास बने अवैध निर्माण को हटाया जाए ताकि जल निकासी में कोई रुकावट न आए.” सरकार का दावा है कि यह कदम सार्वजनिक सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है.

हालांकि, AIMIM का कहना है कि इस कार्रवाई में गरीब और कमजोर वर्ग के लोग गलत तरीके से प्रभावित हो रहे हैं. पार्टी का यह भी मानना है कि वैकल्पिक व्यवस्था किए बिना घरों को तोड़ना मानवाधिकारों का उल्लंघन है. 

नकली पनीर और अवैध केमिकल फैक्ट्रियों पर बड़ी कार्रवाई: 1500 किलो पनीर जब्त….
Treasure Scam in Greater Noida: खुदाई में खजाना मिलने की कहानी, NRI परिवार से लाखों की ठगी
Train Accident Telangana : चलती ट्रेन से उतरने की बेवकूफी… बड़ा हादसा टला, लोगों ने पहिए और पटरी के बीच से युवक को खींचकर बचाई जान
PM किसान योजना: 20वीं किस्त जल्द होगी जारी, ऐसे करें चेक और ई-केवाईसी अपडेट
कुत्ते को बचाने के चक्कर में महिला सब इंस्पेक्टर की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

धमतरी में दर्दनाक सड़क हादसा, KTM सवार 17 वर्षीय युवक की मौत; अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में रायपुर-जगदलपुर हाईवे पर…

Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास
Devdutt Padikkal : गॉल में गरजा देवदत्त का बल्ला, 167 रन बनाकर रचा इतिहास

गॉल टेस्ट में श्रीलंका के खिलाफ भारतीय युवा…

E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद
E20 Protest : 17 अगस्त को रायपुर में AAP का टाउनहाल, जनता से सीधा संवाद

E20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़…

Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती
Mahasamund Job Fair : 10वीं-12वीं पास को बड़ा मौका, 117 पदों पर सीधी भर्ती

छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का…

Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद
Dongargarh Ropeway Closed : डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर में 18 अगस्त तक रोपवे बंद

डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर (Dongargarh Ropeway Closed)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?