CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Paddy Raid Action : 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

Paddy Raid Action : 24.99 लाख मूल्य के 1055 क्विंटल अवैध धान किया जब्त

By Newsdesk Admin
07/12/2025
Share
Paddy Raid Action
Paddy Raid Action

सीजी भास्कर, 7 दिसंबर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देशानुसार राजस्व विभाग, खाद्य विभाग (Paddy Raid Action) एवं मंडी की संयुक्त टीम द्वारा कोचियों-आउट बिचौलियों पर लगातार कड़ी नजर रखी जा रही है। धान खरीदी के मौसम में अवैध परिवहन, संग्रहण एवं बिक्री बढ़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने निगरानी को और अधिक सक्रिय किया है।

इसी क्रम में शनिवार को राजस्व अनुभाग भाटापारा एवं पलारी में 1055 क्विंटल अवैध धान (Paddy Raid Action) जप्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24.99 लाख रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुभाग भाटापारा में एसडीएम श्यामा पटेल के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में राजस्व, खाद्य एवं मंडी विभाग की टीम ने भब्य ट्रेडर्स सूरजपुरा से 28 क्विंटल तथा माखन गिरि गोस्वामी खैरा से 16.40 क्विंटल धान जब्त किया, जिसका कुल मूल्य ₹1,05,183 के आसपास बताया जा रहा है।

वहीं रिद्धि सिद्धि एग्रो इंडस्ट्रीज से 1000 क्विंटल अवैध धान (Paddy Raid Action) बरामद किया गया, जिसकी कीमत ₹23,74,183 आँकी गई और पूरे गोदाम को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

पलारी अनुभाग में भी संयुक्त टीम की दबिश जारी रही। ग्राम जर्वे स्थित जलेश्वर साहू के दुकान से 11.2 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया। मूल्यांकन के बाद इसे ₹25,760 आँका गया। जब्त स्टॉक को नियमानुसार जर्वे के बालकदास की सुपुर्दगी में सुरक्षा हेतु रखा गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध धान खरीदी, परिवहन और संचयन पर शून्य सहनशीलता की नीति लागू है, और आगे भी इसी पैटर्न पर अभियान जारी रहेगा। अधिकारियों का मानना है कि यह कार्रवाई धान तस्करी करने वाले नेटवर्क पर सीधा प्रहार है तथा भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण साबित होगी।

कार्यवाही में एसडीएम भाटापारा श्यामा पटेल, तहसीलदार यशवंत राज, लीलाधर कंवर, सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, नायब तहसीलदार पंकज बघेल, मंडी निरीक्षक विजय लाल साहू एवं मंडी उप निरीक्षक श्यामलाल प्रफुल्ल मांझी शामिल रहे। टीम ने संकेत दिए हैं कि आगे भी ऐसी छापेमारी नियमित होगी और यदि कहीं और अवैध धान क्रय-विक्रय (Paddy Raid Action) पाया गया, तो कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अंबिकापुर: स्कूटी स्टार्ट करते समय कारोबारी को आया हार्ट अटैक, सड़क पर गिरा; मदद के बिना तड़पते हुए मौत
CG सरकारी राशन दुकान पर मची भगदड़, OTP और फिंगर प्रिंट फेल होने से उपभोक्ता परेशान
Chhattisgarh Heatwave Update: प्रदेश में तेज हुई गर्मी, राजनांदगांव में 40 डिग्री पार; बस्तर में बारिश और तेज हवा का अलर्ट
CG Play School : छत्तीसगढ़ में पहली बार प्ले स्कूलों के लिए नियम तय, 3 साल से कम उम्र के बच्चों का दाखिला बंद
Pear Farming Balrampur : बलरामपुर का शंकरगढ़ बना नाशपाती उत्पादन का हब
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Fraud Case : “फर्जी ‘केंद्रीय अधिकारी’ बनकर लाखों की ठगी

Raipur Fraud Case

E20 Petrol Rumours : दिल्ली में बढ़ी प्रीमियम पेट्रोल की मांग, सरकार बोली— अफवाहों पर न दें ध्यान

E20 Petrol Rumours

India ODI Preparation : टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, वनडे की तैयारी के लिए दो हिस्सों में बंटा सपोर्ट स्टाफ

India ODI Preparation

Aamir Khan Third Marriage : गौरी स्प्रैट संग रचाई तीसरी शादी, शाही रूबी रिंग बनी सबसे बड़ी चर्चा

Aamir Khan Third Marriage

Raipur Railway Project : 175 करोड़ की बड़ी रेल सौगात, CM साय ने जताया PM मोदी और रेल मंत्री का आभार

सीजी भास्कर, 10 जुलाई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?