CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Raigarh Assault over taking photo : कर्मचारी को चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, VIDEO वायरल

Raigarh Assault over taking photo : कर्मचारी को चप्पल और लात-घूंसों से पीटा, VIDEO वायरल

By Newsdesk Admin
02/06/2026
Share

सीजी भास्कर, 2 जून। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पिकअप की फोटो खींचने पर युवक की चप्पल और लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी गई। मारपीट का CCTV फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में आरोपी पिकअप मालिक युवक को उठाकर जमीन पर पटकते दिखाई दे रहा है। (Raigarh Assault over taking photo)

Contents
  • जान से मारने की धमकी दी
  • आरोपी भी पहुंचा थाना : Raigarh Assault over taking photo
  • पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई करेंगे

दरअसल, पीड़ित युवक का नाम कमलेश गुप्ता (31) है, जो ग्राम रेगड़ी का रहने वाला है और लैलूंगा के तोलगे कृषि सेवा केंद्र में काम करता है। कृषि केंद्र के पास एक पिकअप खड़ी थी। मालिक ने कर्मचारी को उस पिकअप की फोटो खींचकर लाने कहा।

कर्मचारी ने पिकअप की फोटो खींचकर रख ली। इसी बात पर पिकअप मालिक भड़क गया और मारपीट कर दी। दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला : Raigarh Assault over taking photo

शुक्रवार की सुबह कमलेश कृषि केंद्र में काम कर रहा था। दुकान के मालिक बजरंग अग्रवाल ने पास खड़ी पिकअप के नंबर का फोटो खींचने कहा। मालिक के कहने पर कमलेश बाहर गया और मोबाइल से गाड़ी की फोटो खींचकर बजरंग को दे दी।

कमलेश जब फोटो खींचकर लौटा, तभी वहां पास में ‘प्रेम बाजार’ दुकान चलाने वाला धीरज मित्तल पहुंच गया। धीरज का कहना था कि कमलेश ने उसकी दुकान और उसकी पिकअप गाड़ी की फोटो क्यों खींची। इसी बात को लेकर धीरज गाली-गलौज करने लगा और देखते ही देखते उसने कमलेश की पिटाई कर दी।

जान से मारने की धमकी दी

पीड़ित युवक का आरोप है कि मारपीट के दौरान धीरज ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं, इस घटना में कमलेश के सिर, कंधे और जबड़े पर गंभीर चोटें आई है। उसने थाने पहुंचकर धीरज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी के खिलाफ केस दर्ज आगे की जांच में जुट गई है।

आरोपी भी पहुंचा थाना : Raigarh Assault over taking photo

घटना के बाद लैलूंगा निवासी धीरज मित्तल (32) ने भी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। धीरज ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आरोपी कमलेश गुप्ता उसके गोदाम के पास आया और गोदाम के सामने का वीडियो बनाने लगा, जब धीरज ने उसे वीडियो बनाने से मना किया, तो कमलेश गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ-थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

वहां से अपनी जान बचाकर धीरज भागते हुए अपनी दुकान में आ गया। इसके बाद आरोपी रूद्रेश अपने अन्य साथियों के साथ दुकान के अंदर घुस आया और वे सभी मिलकर दोबारा गाली-गलौज करने लगे। किसी तरह आस-पास के लोगों के बीच-बचाव से मामला शांत हुआ, जिसके बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

पुलिस बोली- जांच कर कार्रवाई करेंगे

इस पूरे मामले में लैलूंगा थाना प्रभारी गिरधारी साव ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, जिस पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

CG Accident: रफ्तार का कहर जारी, 2 की मौत, 10 लोग अस्पताल में भर्ती
Kapil Dev meets Vishnudeo Sai: नया रायपुर में खेल विकास पर बड़ी पहल की बुनियाद
JEE मेन्स का रिजल्ट जारी : 100 पर्सेंटाइल पाने वालों में MP-CG से कोई नहीं, देश भर से ऐसे 24 टॉपर्स
दुर्ग जिले में 3-3 मर्डर ने उड़ाई पुलिस महकमे की नींद, एक आरोपी गिरफ्तार, चप्पा चप्पा छान रही पुलिस
Chhattisgarh High Court Roster 2025 : हाई कोर्ट में 29 से लागू होगा नया रोस्टर, चार डिवीजन और 16 सिंगल बेंच में होगी सुनवाई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन
Sarpanch Avishwas Prastav : सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बवाल, थाने में ग्रामीणों का प्रदर्शन

सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव (Sarpanch Avishwas Prastav)…

Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता
Teacher To Politician Chhattisgarh : ब्लैकबोर्ड से विधानसभा तक पहुंचे छत्तीसगढ़ के नेता

शिक्षक दिवस पर छत्तीसगढ़ की राजनीति (Teacher To…

Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी
Ramesh Sinha Retirement : विदाई समारोह में भावुक हुए चीफ जस्टिस, बोले- पद अस्थायी, संस्थाएं स्थायी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा (Ramesh…

Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व
Swine Flu Durg : दुर्ग में 5 नए मरीज मिले, संक्रमितों की संख्या 22 पहुंची; 158 बेड रिजर्व

दुर्ग में स्वाइन फ्लू (Swine Flu Durg)  के…

Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच
Bastar State Demand : अलग बस्तर राज्य की मांग पर CM साय सख्त, बोले- विकास विरोधी सोच

छत्तीसगढ़ से अलग बस्तर (Bastar State Demand)  राज्य…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?