CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बच्चे की दर्दनाक मौत : पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा, जवाब में हुई कई राउंड फायरिंग

बच्चे की दर्दनाक मौत : पुलिस पर फूटा लोगों का गुस्सा, जवाब में हुई कई राउंड फायरिंग

By Newsdesk Admin
09/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 09 अप्रैल। आज सुबह-सुबह ट्रक ने एक बच्चे को रौंद दिया, जिसके बाद घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई. मामला छपरा का है। स्थानीय लोगों और गांव के लोगों ने मनोरपुर झखड़ी सड़क को जाम कर दिया और जमकर बवाल काटा. ये हादसा उस समय हुआ, जब बच्चा पढ़ने के लिए स्कूल जा रहा था।

ग्रामीणों ने ट्रक चालक को बंधक बनाया

बताया जाता है कि लोगों ने ट्रक चालक को बंधक भी बना लिया. इसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक चालक को पकड़ लिया और उसे थाने ले जाने की कोशिश की जा रही थी, उसी दौरान प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पथराव शुरू कर दिया, जिसमें पुलिस वालों को चोटें भी आईं. काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा.

जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की और लोगो को समझा कर मामला शांत कराया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को दस साल का बच्चा मनोज पढ़ने जा रहा था, उसी दौरान रास्ते में जहरी पकड़ी गांव के निकट बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया. घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई. बच्चे की दर्दनाक मौत के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया.

आक्रोशित भीड़ पुलिस को देखते ही उग्र हो गई

ग्रामीण घटना के विरोध में सड़क पर उतर गए और आग जलाकर जाम कर दिया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची. आक्रोशित भीड़ पुलिस को देखते ही और उग्र हो गई और पथराव कर दिया. पुलिस वालों को पीछे हटना पड़ा. बचाव में पुलिस बलों की और से दो चक्र हवाई फायरिंग भी की गई. तब जाकर लोग शांत हुए और मामले को लेकर पुलिस की ओर से आश्वास्न दिया गया.

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिखर चौधरी ने बताया कि लोगों ने सड़क जाम किया था, जिसको छुड़वाने के लिए पुलिस गई थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस पर हमला कर दिया. पुलिस ने अपने बचाव और आत्मरक्षा में 2 राउंड फायरिंग की फिर मामले को शांत कराया गया.

प्रयागराज जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस पर पथराव, AC बोगी का शीशा तोड़ कर ट्रेन में घुसे यात्री
Deepfake Porn पर बना कानून, Donald Trump ने बिल पर किए साइन, 48 घंटे में होगा एक्शन
Mahadev online satta App : गैर जमानती वारंट के खिलाफ प्रमोटर सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल पहुंचे हाई कोर्ट, आज फिर होगी सुनवाई, कपिल सिब्बल कर रहे पैरवी
.. तब तक चैन से नहीं बैठेंगे’, लुधियाना वेस्ट से जीत के बाद AAP नेता मनीष सिसोदिया का बड़ा बयान
SRH vs DC : दिल्ली ने चुनी गेंदबाजी, हैदराबाद की दमदार बैटिंग
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Photo Comment Case
Photo Comment Case : डिप्टी CM विजय शर्मा की फोटो पर अभद्र कमेंट, साइबर थाने में दो केस दर्ज

Photo Comment Case  :पुलिस ने दोनों मामलों में…

Country-Made Pistol Arrest : जगदलपुर में देसी कट्टा-जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार, शराब दुकान हत्याकांड के बाद पुलिस थी अलर्ट

Country-Made Pistol Arrest : पुलिस अब आरोपी के…

Blood Donation Discount
Blood Donation Discount : रायपुर में आज ब्लड डोनेट करने पर मिलेगा डिस्काउंट कूपन, रेस्टोरेंट-दुकानों पर मिलेगी छूट

Blood Donation Discount  : होटल और रेस्टोरेंट में…

Road Repair Demand
Road Repair Demand : सड़क के लिए दंतेवाड़ा के भाजपा नेता ने सरकार से मांगी भीख, नगर पंचायत अध्यक्ष बोले- जनता के सवालों से शर्म आती है

Road Repair Demand :सुराना ने कहा कि नगरवासियों…

Jashpur Mitanin Contract Concern
Jashpur Mitanin Contract Concern : ठेका कंपनी के अधीन जाने की आशंका से मितानिनों ने सौंपा ज्ञापन

Jashpur Mitanin Contract Concern : मितानिनों ने इस…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?