CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाक, खत लिख भारत से लगाई गुहार

सिंधु के पानी के लिए गिड़गिड़ाया पाक, खत लिख भारत से लगाई गुहार

By Newsdesk Admin
14/05/2025
Share

14 मई 2025

सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान की सिंधु जल संधि स्थगित नहीं करने की गुहार पर कोई हमदर्दी नहीं दिखाई है. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते.


नई दिल्ली: ऑपरेशन सिंदूर के तहत कार्रवाई और सिंधु जल संधि स्थगित करने से पाकिस्तान बिलबिला गया है. दुनिया के कई देशों के सामने हाथ जोड़ने के बाद अब उसने भावी संकट को देखते हुए भारत से सिंधु जल संधि स्थगित नहीं करने की गुहार लगाई है. पाकिस्तान ने भारत से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है.


पाकिस्तान ने कहा है कि इस फैसले से हमारे देश में बड़ा संकट खड़ा हो जाएगा. पाकिस्तान के जल संसाधन मंत्रालय ने इसको लेकर भारत को पत्र लिखा है और फैसले पर दोबारा विचार करने की अपील की है.
हालांकि सूत्रों के अनुसार, भारत ने पाकिस्तान की गुहार पर कोई हमदर्दी नहीं दिखाई है. पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में भी कहा था कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते. 

12 मई को राष्ट्र को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते. इसका अर्थ यह हुआ कि भारत सरकार फिलहाल ‘सिंधु जल संधि’ को फिर से बहाल करने के मूड में नहीं है. पीएम के इस बयान ने भारत का रुख साफ कर दिया कि आतंक और बातचीत एक साथ नहीं चल सकते, आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते, पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते.


पीएम ने यह भी कहा कि, “जिस तरह पाकिस्तानी सेना और सरकार आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है. वह एक दिन पाकिस्तान को तबाह कर देगी. पाकिस्तान को बचना है तो अपने आतंकी ढांचे को नष्ट करना होगा. शांति का कोई दूसरा रास्ता नहीं है.”


भारत ने स्पष्ट किया है कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ घोषित कूटनीतिक और आर्थिक प्रतिबंध अब भी प्रभावी हैं. इनमें सिंधु जल संधि का निलंबन भी शामिल है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत तब तक सिंधु जल संधि को लागू नहीं करेगा, जब तक पाकिस्तान आतंकवाद को समर्थन देना पूरी तरह बंद नहीं कर देता.


उन्होंने कहा कि यह संधि सद्भावना और मित्रता की भावना में हुई थी, लेकिन पाकिस्तान ने सीमा-पार आतंकवाद को बढ़ावा देकर इन सिद्धांतों को ताक पर रख दिया. पहलगाम हमले के एक दिन बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई दंडात्मक उपायों की घोषणा की थी, जिनमें सिंधु जल संधि को निलंबित करना तथा हमले के सीमा पार संबंधों के मद्देनजर राजनयिक संबंधों को कम करना शामिल था.

भारत अब तीन नदियों के पानी का अपने लिए इस्तेमाल करने की योजना बना रहा है. इस पर तुरंत काम भी शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा मध्यकालिक और दीर्घकालिक योजनाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है.


पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 26 सैलानियों की हत्या कर दी थी. भारत सरकार ने इस आतंकी हमले के जवाब के रूप में सबसे पहले सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया था. इससे पाकिस्तान जल संकट से जूझ रहा है ।


सिंधु जल समझौता 1960 में हुआ था. इस संधि के तहत भारत और पाकिस्तान के बीच बहने वाली सिंधु, झेलम, चिनाब, रावी, ब्यास और सतलज के जल का बंटवारा हुआ था.

महिला आरक्षण बिल पर बवाल: रायपुर में बीजेपी की जनआक्रोश रैली, इंडी गठबंधन पर निशाना
हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते गिरफ्तार, कॉलर पकड़ खिंचते नंगे पांव ले गई विजिलेंस टीम, कड़ी कार्रवाई के नाम पर 20 हजार की demand
Municipal House Uproar : सदन से सड़क तक पहुंचा विवाद, 175 कब्जों का मामला बना निगम की सबसे बड़ी परीक्षा
High Court Order Defamatory Content : 48 घंटे में हटाएं रामभद्राचार्य के विरुद्ध चल रहे वीडियो को : हाई कोर्ट
पीएम मोदी की मां पर अभद्र टिप्पणी पर तेजस्वी यादव का पलटवार, बोले – “50 करोड़ की गर्लफ्रेंड किसने कहा था?”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

रायगढ़ में सूने मकान का ताला तोड़कर 8 लाख की चोरी, दशगात्र में गया था परिवार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सूने मकान…

अस्थायी गौठान में दो दिन में 30 मवेशियों की मौत, चारा-पानी की व्यवस्था पर उठे सवाल

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक अस्थायी गौठान…

एशियन गेम्स में भारत का दमदार प्रदर्शन, स्क्वॉश में चीन को हराया; कुराश में पदक पक्का

एशियन गेम्स 2026 के नौवें दिन भारत ने…

Raipur Family Triple Murder Case
Raipur Family Triple Murder Case : पति ने पत्नी और दो बच्चों को चाकू से मारा, फिर खुद पर किया हमला

Raipur Family Triple Murder Case :पुलिस ने मृतकों…

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case
Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : राष्ट्रीय-पार्टी में पद दिलाने के नाम पर 82.63 लाख ठगे ,फेसबुक पर हुई थी पहचान

Bilaspur ₹82.63 Lakh Fraud Case : पीड़ित ने…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?