CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » यूपी में इस मुद्दे पर साथ आए पल्लवी और आशीष पटेल, कर दी बड़ी मांग

यूपी में इस मुद्दे पर साथ आए पल्लवी और आशीष पटेल, कर दी बड़ी मांग

By Newsdesk Admin
28/04/2025
Share

वाराणसी , 28 अप्रैल 2025 :

UP Politics: उत्तर प्रदेश स्थित वाराणसी के एक निजी स्कूल में 22 अप्रैल के दिन 12 वीं के छात्र हेमंत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के अलावा वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट की तरफ से SIT गठित करके जांच करने की बात कही गई है. साथ ही स्थानीय पुलिस स्टेशन के SHO को लाइन हाजिर कर दिया गया है. अब इस मामले पर सियासत भी काफी तेज है. इस घटना के बाद अलग-अलग दलों के राजनेता पटेल वोट बैंक को साधने के लिए अपने जनपद से वाराणसी पहुंचकर स्थानीय पुलिस प्रशासन को घेरते नजर आ रहे हैं.

पल्लवी पटेल और आशीष पटेल भी पहुंचे वाराणसी

प्राप्त जानकारी के अनुसार 22 पटेल को शिवपुर थाना अंतर्गत निजी विद्यालय में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र हेमंत पटेल की गोली मारकर हत्या कर दी गई . इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. फिलहाल परिजनों का आरोप है कि उसके बेटे हत्या के लिए स्कूल का प्रबंधन भी जिम्मेदार है और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए. इस विषय पर अपना दल कमेरावादी की नेता और समाजवादी की पार्टी की विधायक पल्लवी पटेल ने न सिर्फ परिवार से मुलाकात करके मीडिया से बातचीत के दौरान शासन प्रशासन पर जमकर हमला बोला बल्कि प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय पर भी पुलिस प्रशासन से उनकी तीखी नोंकझोंक की तस्वीर सामने आई. वहीं 27 अप्रैल के दिन यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल ने भी परिजनों से मुलाकात करके उन्हें न्याय दिलाने के लिए आश्वास्त किया.

आशीष और पल्लवी ने क्या-क्या कहा?

एक फेसबुक पोस्ट में आशीष पटेल ने कहा- जनपद वाराणसी के पिंडरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मरूई निवासी अधिवक्ता श्री कैलाश चंद्र पटेल जी के 18 वर्षीय पुत्र स्व० हेमन्त पटेल की हत्या की दुखद घटना के बाद आज उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की. साथ ही परिजनों के साथ पुलिस आयुक्त वाराणसी से वार्ता कर योग्य पुलिस अधिकारियो के नेतृत्व में एस आई टी गठित कर जांच पूरी कर अपराधियों के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई और दोषी थानाध्यक्ष शिवपुर, वाराणसी के विरुद्ध कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

इससे पहले 26 अप्रैल को पल्लवी, वाराणसी आईं थीं. उन्होंने कहा कि पिछड़ों के वोट से बनी सरकार दिनदहाड़े पिछड़ों की हत्या कर रही है. एक फेसबुक पोस्ट में अपना दल कमेरावादी की नेता ने लिखा-सांसद बनारस नरेंद्र मोदी (प्रधानमंत्री, भारत सरकार) आपके संसदीय क्षेत्र के विद्यालय में छात्र हेमंत पटेल को गोली मार दी जा रही है और न्याय मांगने पर गाली दी जा रही है और ये उनके साथ हो रहा है जिनके वोट से भाजपा की सरकार चल रही है.

समाजवादी पार्टी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष भी पहुंचे वाराणसी

इस मामले को लेकर समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मंडल भी हेमंत पटेल के परिवार से मिलने पहुंचा, जिसकी अगुवाई नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने की. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि इस मामले में शासन का मनमाना रवैया है. वहीं अब इस विषय को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा एसआईटी गठित करके मामले की जांच की जा रही है.

कोलकाता: आरजी कर कांड के बाद अब लॉ कॉलेज में दरिंदगी, छात्रा से गैंगरेप, 3 अरेस्ट
PM मोदी से मुस्लिम सांसद ने मांगा ये खास ईदी कहा , ‘कुछ देना चाहते हैं तो ….’
प्रशासन की निगरानी में अवैध धार्मिक संरचना पर दौड़ा बुलडोजर, सिंचाई विभाग की जमीन पर था कब्जा, डीएम के आदेश पर तोड़ा गया
कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ब्राजील में देखी टमाटर की खेती, सिंचाई का अनोखा तरीका भी बताया
कटनी में नर्मदा नहाने गईं दो सगी बहनों सहित चार बालिकाएं डूबीं, दो की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

FIR Against Police
FIR Against Police : जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज मामले में पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

FIR Against Police :छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई…

Deepak Baij Statement
Deepak Baij Statement : शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर तंज

Deepak Baij Statement: बढ़ते जनदबाव और छात्रों के…

CGPSC Scam
CGPSC Scam : CBI के बाद ED की एंट्री

CGPSC Scam : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा…

Korba Electric Pole Accident
Korba Electric Pole Accident : पोल से गिरने से युवक की मौत

Korba Electric Pole Accident :पुलिस मामले की जांच…

Naxal Violence Relief
Naxal Violence Relief : नक्सली हिंसा पीड़ित 11 परिवारों को 55 लाख की सहायता

नक्सली हिंसा से प्रभावित परिवारों (Naxal Violence Relief)…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?