CG BhaskarCG Bhaskar
Aa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Aa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » अहमदाबाद हादसे के बाद फिर दहशत! दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 900 फीट गिरी, ‘डोन्ट सिंक’ अलर्ट से मचा हड़कंप

अहमदाबाद हादसे के बाद फिर दहशत! दिल्ली से वियना जा रही एयर इंडिया फ्लाइट 900 फीट गिरी, ‘डोन्ट सिंक’ अलर्ट से मचा हड़कंप

By Newsdesk Admin 01/07/2025
Share

सीजी भास्कर 1 जुलाई दिल्ली से वियना जा रहा एअर इंडिया का विमान उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद हवा में करीब 900 फीट तक नीचे आ गया. यह घटना अहमदाबाद में एयरलाइन के AI-171 विमान हादसे के कुछ ही दिनों बाद हुई. एयरलाइन के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि जांच के नतीजे आने तक दोनों पायलटों को विमान उड़ाने से रोक दिया गया है.अचानक नीचे गिरने लगा विमानटाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक फ्लाइट AI-187, बोइंग 777, 14 जून को सुबह 2.56 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट से रवाना हुई और नौ घंटे और आठ मिनट की फ्लाइट के बाद सुरक्षित रूप से वियना में उतरी.

हालांकि, टेकऑफ के तुरंत बाद विमान ने अचानक एल्टीट्यूड खो दिया, जिससे स्टॉल और ग्राउंड प्रॉक्सिमिटी वॉर्निंग शुरू हो गईं, जिसमें बार-बार ‘डोन्ट सिंक’ अलर्ट शामिल थे.एअर इंडिया ने कहा कि पायलटों ने विमान को स्थिर करने के लिए तुरंत एक्शन लिया और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति के बावजूद सुरक्षित यात्रा जारी रखी. एअर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, ‘पायलट की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जानकारी नियमों के अनुसार नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) को दी गई. इसके बाद विमान के रिकॉर्डर से डेटा मिलने पर आगे की जांच शुरू की गई. जांच के नतीजे आने तक पायलटों को रोस्टर से हटा दिया गया है.’एयरलाइन के सेफ्टी चीफ तलबडीजीसीए ने भी मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और एअर इंडिया के सेफ्टी चीफ को सफाई देने के लिए तलब किया है.

यह घटना लंदन जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान, बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 के करीब 38 घंटे बाद हुई, जो 12 जून की दोपहर को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशन एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें करीब 270 लोगों की मौत हो गई.डीजीसीए की तरफ से हाल ही में किए गए सुरक्षा ऑडिट में एअर इंडिया की फ्लीट में बार-बार मेंटेनेस को लेकर लापरवाही की बात सामने आई है. यह तब हुआ जब इस महीने की शुरुआत में एअर इंडिया की कई उड़ानों में तकनीकी खराबी की सूचना मिली थी.

जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि मौसम की स्थिति, तकनीकी दिक्कत या पायलट की गलतियां इसके लिए जिम्मेदार थीं या नहीं, और इससे सख्त निरीक्षण और प्रोटोकॉल में बदलाव हो सकते हैं.डीजीसीए कर रही है ऑडिटसमाचार एजेंसी पीटीआई को एक सूत्र ने बताया कि 23 जून को डीजीसीए ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के बेस पर विस्तृत ऑडिट किया, जिसमें ऑपरेशंस, फ्लाइट शेड्यूल और रोस्टरिंग समेत कई बातों को शामिल किया गया. सूत्र ने कहा, ‘डीजीसीए ने गुरुग्राम स्थित एअर इंडिया के बेस पर ऑडिट शुरू कर दिया है. इस एनुअल प्रैक्टिस में सभी पहलुओं को शामिल किया जाएगा.’

You Might Also Like

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

Durg Traffic Awareness : सड़क सुरक्षा माह के तहत दुर्ग जिले में कॉलेज छात्रों और चालकों को किया गया जागरूक, बड़ी संख्या में बने लर्निंग लाइसेंस

Newsdesk Admin 01/07/2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Kanker Bank Fraud : फिक्स्ड डिपॉजिट से 9 लाख गायब, 5 महीने बाद भी FIR नहीं, चारामा में बैंक और पुलिस पर उठे सवाल

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले…

CG Health Department Scam : स्वास्थ्य विभाग में पदोन्नति पर बवाल, लिपिक प्रमोशन में वसूली के आरोप से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग…

Deepak Baij Statement : धर्मांतरण कानून पर छिड़ी सियासत, दीपक बैज का BJP पर हमला – बोले “क्या इससे रुकेगा धर्मांतरण?”

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण कानून…

Chhattisgarh Infrastructure News : सदन में गृह निर्माण मंडल संशोधन विधेयक 2026 पारित, अब इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को मिलेगी रफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। छत्तीसगढ़ विधानसभा में गृह…

CSPDCL Bribery Case : जांजगीर में ACB की बड़ी कार्रवाई, बिजली विभाग के 3 कर्मचारी 35 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

सीजी भास्कर, 20 मार्च। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)…

You Might Also Like

अन्य

Lifeline of Bhilai Hospital : भिलाई की जीवनरेखा सेक्टर-9 अस्पताल को मिलेगा संजीवनी वरदान : सदन में विधायक रिकेश की पहल पर अशासकीय संकल्प पारित

13/03/2026
Nitish Kumar Resigns
अन्य

Nitish Kumar Resigns : नीतीश कुमार ने CM पद छोड़ने का किया ऐलान, बोले– राज्यसभा जाना मेरी पुरानी इच्छा

05/03/2026
अन्यछत्तीसगढ़राजनीतिराज्य

Deputy Leader of Opposition Chhattisgarh: उप नेता प्रतिपक्ष बने लखेश्वर बघेल, कांग्रेस ने बदली विधानसभा रणनीति

22/02/2026
अन्य

Balodabazar Sponge Plant Blast: बलौदाबाजार के स्पंज प्लांट में भीषण धमाका, 6 मजदूरों की मौत, कई फंसे होने की आशंका

22/01/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?