CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘पापा मुझे माफ करना…’ मौत से पहले facebook Live, भोपाल में अतुल सुभाष जैसा मामला…!

‘पापा मुझे माफ करना…’ मौत से पहले facebook Live, भोपाल में अतुल सुभाष जैसा मामला…!

By Newsdesk Admin
06/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 7 अप्रैल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बेंगलुरु के अतुल सुभाष खुदकुशी जैसा एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक ने आत्महत्या से पहले फेसबुक लाइव करके अपनी बीवी और उसके परिजनों पर सनसनीखेज आरोप लगाया है. इस मामले में मृतक शख्स के परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में 25 साल के युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मरने से पहले युवक ने अपनी पत्नी और ससुराल वालों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया. उसने बकायदा फेसबुक लाइव करके अपनी व्यथा लोगों के साथ साझा की, जिसमें उसने अपने परिजनों से अपने कदम के लिए माफी भी मांगी है.

मृतक की पहचान अभिषेक बचले के रूप में हुई है. उसने आरोपी महिला से कुछ महीने पहले ही लव मैरिज की थी. फेसबुक लाइव में पीड़ित ने कहा, ”मेरा जीवन बर्बाद हो गया. मैं खुदकुशी करने को मजबूर हूं. पापा मुझे माफ कर देना. मैं हमेशा के लिए जा रहा हूं. मेरी पत्नी काजल, उसके माता-पिता और भाई-बहन मेरी मौत के लिए जिम्मेदार हैं.”

अशोका गार्डन थाना प्रभारी हेमंत श्रीवास्तव ने ‘आजतक’ को बताया कि मृतक का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी घर में आए दिन विवाद करती थी. कुछ समय पहले उसने अभिषेक बचले के खिलाफ महिला थाने में केस भी दर्ज कराया था. फिलहाल मृतक के परिजनों का बयान लेकर मामले की जांच शुर कर दी गई है.

बताते चलें कि पिछले साल दिसंबर में बेंगलुरु में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी पत्नी की प्रताड़ना से परेशान होकर खुदकुशी कर ली थी. मृतक अतुल सुभाष उत्तर प्रदेश का मूल निवासी था. उसने भी मरने से पहले एक लंबा वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी पत्नी और उसके परिजनों की करतूतों के बारे में विस्तार से अपनी बात कही थी.

बिलासपुर में RSS प्रमुख मोहन भागवत, करेंगे ‘लोकहितकारी काशीनाथ स्मारिका’ का विमोचन, पहली बार रुकेंगे रातभर
पाक पत्रकार को मिला करारा जवाब: वक्फ विधेयक और ओवैसी पर उठाए गए सवालों का भारतीय ने दिया मुंहतोड़ जवाब
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: राजनांदगांव में शिकायत दर्ज होने के बाद था फरार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
छत्तीसगढ़ में NHM के तहत 24 मेडिकल ऑफिसर और 1 विशेषज्ञ चिकित्सक की नियुक्ति
Korba Canal Body Found : कोरबा में नहर किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी पुलिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Forest Department Raid
Forest Department Raid : रायगढ़ में गर्ग फर्नीचर पर वन विभाग की कार्रवाई, अवैध लकड़ी चिराई का आरोप

Forest Department Raid : वन विभाग यह भी…

Chhattisgarh Teacher Protest
Chhattisgarh Teachers Protest : 22 अगस्त को शिक्षकों का प्रदर्शन, सेवा और पदोन्नति सुरक्षा की मांग को लेकर हड़ताल

Chhattisgarh Teachers Protest : आंदोलन के दौरान शिक्षक…

Jagdalpur Court Verdict
Jagdalpur Court Verdict : भाभी की हत्या में देवर को उम्रकैद, भाई पर हमले के मामले में 7 साल की सजा

Jagdalpur Court Verdict :साक्ष्यों के आधार पर सत्र…

Durg Kotwali TI Case
Durg Kotwali TI Case : TI समेत 8 के खिलाफ परिवाद, कोर्ट के आदेश पर SSP करेंगे जांच

Durg Kotwali TI Case : परिवाद के मुताबिक,…

Raipur Theft Case
Raipur Theft Case : चोरी की वारदात का 8 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

Raipur Theft Case :पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?