CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

Patwari Arrested : जमीन फर्जीवाड़ा मामले में पटवारी समेत दो आरोपी गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
15/12/2025
Share
Patwari Arrested
Patwari Arrested

सीजी भास्कर, 15 दिसंबर। जमीन फर्जीवाड़ा के एक गंभीर मामले में पटवारी समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार (Patwari Arrested) किया गया है। मामला बलरामपुर जिले के पस्ता थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। शासकीय और निजी भूमि के राजस्व अभिलेखों में हेरफेर कर अवैध रूप से धान बेचने का खुलासा हुआ है।

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने 29.008 हेक्टेयर भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में कूटरचना की थी। इस पूरे फर्जीवाड़े में हल्का पटवारी अजेंद्र टोप्पो की अहम भूमिका सामने आई है। उसने भुईयां पोर्टल पर दर्ज अभिलेखों में अवैध रूप से परिवर्तन किया।

दूसरे आरोपी वीरेंद्र गुप्ता ने अपने और अपने परिवार के सदस्यों के नाम पर फर्जी प्रविष्टियां दर्ज कराईं। इन प्रविष्टियों के आधार पर धान की बिक्री की गई। वास्तविक भूस्वामियों का नाम रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के कारण जब धान बिक्री में बाधा आई, तब इस पूरे मामले का खुलासा हुआ।

जांच में यह भी पाया गया कि शासकीय भूमि के रिकॉर्ड में भी इसी तरह का फर्जीवाड़ा किया गया था। आरोपियों (Patwari Arrested) की इस कार्रवाई से शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने दोनों आरोपियों वीरेंद्र गुप्ता (28) और पटवारी अजेंद्र टोप्पो (46) को गिरफ्तार कर लिया है। उल्लेखनीय है कि विभागीय जांच के बाद पटवारी अजेंद्र टोप्पो को पहले ही निलंबित किया जा चुका था। फिलहाल पुलिस और राजस्व विभाग अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रहे हैं। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा रहा है।

आठ वकीलों के खिलाफ CBI ने दर्ज की FIR, फर्जी वकालतनामा, धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला, Supreme court के आदेश बाद बड़ी कार्रवाई
Chitawar Murder Case : चितावर हत्याकांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, युवती की गला काटकर हत्या के बाद झलप-पटेवा में दबोचा
Raigarh Sudkhori Case : बाइक चोरी की जांच में खुला ‘सूदखोरी’ का काला चिट्ठा; 3% ब्याज पर कर्ज देकर हड़पता था बाइक और जेवर, आरोपी गिरफ्तार
Doctors Harassed in Government Hospital : 3 सगे भाइयों समेत कई लोगों पर FIR दर्ज
तलवार से मारने और नाखून उखाड़ने वाली बात गलत, पुलिस बोली “गोली लगने से ही हुई राम गोपाल की मौत”
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?