CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ‘Waqf कानून के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी

‘Waqf कानून के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा, हिंदुओं की घर से खींचकर हुई हत्या…’, मुर्शिदाबाद हिंसा पर बोले CM योगी

By Newsdesk Admin
13/04/2025
Share

सीजी भास्कर 13 अप्रैल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने वक्फ कानून को लेकर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा का जिक्र करते हुए विपक्ष पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बंगाल के मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर निर्मम हत्या कर दी गई।

लखनऊ में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर सम्मान अभियान के अंतर्गत आयोजित प्रदेश कार्यशाला में बीजेपी नेताओं को संबोधित कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि

‘वक्फ कानून को लेकर हिंसा भड़काई जा रही है. मुर्शिदाबाद में तीन हिंदुओं की घर से खींचकर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई और ये सब कौन हैं, ये सब वही दलित, वंचित हैं, जिन्हें इस जमीन का लाभ मिलने वाला है. ये जमीन राजस्व के रिकॉर्ड में फिर से आएगी तो एक गरीब भी हाईराइज बिल्डिंग का लाभ उठा पाएगा. उसको भी अच्छा फ्लैट मिलेगा.’

‘विपक्ष को सता रहा है डर’ : उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों को डर है कि गरीबों को हाईराइज बिल्डिंग घर मिल जाएगा तो इनका वोट बैंक खत्म हो जाएगा. इसी लिए ये लोग हिंसा भड़का रहे हैं।

उन्होंने CAA का जिक्र करते हुए कहा, ‘पूरी दुनिया में अगर हिंदू कहीं भी प्रताड़ित होता है तो वह भारत की ओर आएगा. लेकिन कांग्रेस-सपा और टीएमसी जैसी पार्टियों इसमें हमेशा बाधक रहे हैं. उन लोगों ने हमेशा इन लोगों को दोयम दर्जे का नागरिक बनाने का काम किया है. उन्हें शरणार्थी के रूप में रखा, लेकिन बीजेपी ने उन्हें अपनाया है. ऐसे ही इन लोगों ने वक्फ संशोधन कानून में भी ये लोग हिंसा कर रहे हैं.’

‘अव्यवस्था पैदा करने की हो रही है कोशिश’ : CM योगी ने कहा कि धमकी दी जा रही है, फिर अव्यवस्था पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. क्योंकि इन लोगों को भय है कि जो जमीन राजस्व में आएगी तो गरीबों को अस्पताल मिलेंगे. मेडिकल कॉलेज बनेंगे, शिक्षा के अच्छे केंद्र बनेंगे. जहां वंचितों को बच्चों को पढ़ने की अच्छी सुविधा मिलेगी. इस लिए ये लोग इस कार्यक्रम को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं.

मुर्शिदाबाद हिंसा में 3 लोगों की मौत : दरअसल, बीते दिनों पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई, उपद्रवियों ने कई इलाकों में पथराव-आगजनी की, ट्रेनें रोकीं और पुलिस कर्मियों को भी निशाना बनाया।

हिंसा में अब तक 3 की मौत हो गई और कई पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं. पुलिस ने उपद्रवियों को खिलाफ कार्रवाई करते हुए 150 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. इलाके में शांति बहाल करने के लिए पुलिस के साथ बीएसएफ के जवानों को तैनात किया गया है।

मिडिल ईस्ट और यूरोप के लिए उड़ानें फिर से फिर शुरू… एअर इंडिया ने किया ऐलान
वैशाली नगर स्कूल की आंचल और अंजना की उपलब्धि पर शाला विकास समिति ने दी बधाई
Ratan Tata Death Anniversary : रतन टाटा की विरासत में बिजनेस नहीं, दिल भी शामिल था — जानिए शांतनु, टीटो और गोवा की अनकही कहानी
भिलाई की कौन है वो गर्लफ्रेंड जो जग्गू को कर रही थी प्रताड़ित, कहती थी पुलिस में भर्ती होने नहीं दूंगी, तूझे बेइज्जत भी करूंगी, इंटरसिटी एक्सप्रेस के टायलेट में मिले शव को लेकर उठे सवाल, परिजनों ने कहा – “हमें इंसाफ चाहिए”
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का बड़ा फैसला, नागरिकता कानून की धारा 6A वैध करार दी गई
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश
Priyadarshini Complex Construction : प्रियदर्शनी परिसर में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, विधायक रिकेश सेन ने उच्च स्तरीय जांच के दिए निर्देश

विधायक ने मामले को उपमुख्यमंत्री अरुण साव के…

Seva Sankalp Abhiyan
Seva Sankalp Abhiyan : गोढ़ी में धूमधाम से मनाया गया सेवा संकल्प अभियान, ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

ग्राम पंचायत गोढ़ी के आंगनबाड़ी केंद्र में 25…

Illegal Liquor
Illegal Liquor : सुहेला में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, 47 पाव देशी शराब और स्कूटी जब्त

अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना…

NOC Dispute
NOC Dispute : अल्दा-देवरी में एनओसी विवाद पर फिर भड़का आक्रोश, बारिश के बीच ग्रामीणों ने घेरा एसडीएम कार्यालय

कथित फर्जी अनापत्ति प्रमाणपत्र को लेकर ग्रामीणों का…

Mahanadi Water Level
Mahanadi Water Level : धमतरी में जलाशयों का जलस्तर बढ़ा, महानदी में छोड़ा जा रहा पानी, तटीय गांवों में अलर्ट

जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?