CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » ”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी

”जब मैं हंसता हूं तो लोग डर जाते हैं” ⭕ अपनी कातिलाना आखों से डराने वाले साजिद ने पत्रकार को दिया बेखौफ जवाब, लोग नहीं रोक पाए हंसी

By Newsdesk Admin
27/10/2024
Share

सीजी भास्कर, 27 अक्टूबर। साजिद खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सवाल का मजेदार अंदाज में जवाब दिया है. जिसे सुन हर कोई खिलखिलाकर हंस रहा है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ संपन्न हुए टेस्ट सीरीज में साजिद खान का जलवा देखने को मिला था। टीम के लिए उन्होंने दमदार गेंदबाजी करते हुए जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। यही नहीं उनकी और नोमान अली की जोड़ी ने विपक्षी टीम को डराने का भी काम किया था, जिसके बाद फैंस को पाकिस्तान का वह दौर याद आने लगा जब वसीम अकरम और वकार यूनिस की जोड़ी विपक्षी टीम को केवल डराती ही नहीं थी बल्कि उन्हें घुटनों के बल भी ला खड़ी कर दी थी।

आपको बता दें कि आखिरी यानि तीसरे टेस्ट मुकाबले के बाद साजिद खान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब इन्हीं पहलुओं के बारे में बात की गई तो उन्होंने बेहद शानदार तरीके से इसका जवाब दिया। पत्रकार का सवाल था कि एक वक्त था जब वकार यूनिस और वसीम अकरम खेला करते थे तो हम देखते थे एक डराता था और दूसरा विकेट ले जाता था। यहां हमने देखा कि आप डरा रहे थे और नौमान विकेट ले रहे थे, इसपर क्या कहना है आपका?

पत्रकार के सवाल पर हंसते हुए साजिद खान ने जवाब दिया कि मैंने तो कोई डराया नहीं है यार, आप लोग कहते हो कि डरा रहे हो, ऐसी कोई समस्या नहीं है। अब अल्लाह ने लुक ही ऐसा दिया है जब मैं हंसता भी हूं तो लोग डर जाते हैं। साजिद के इस जवाब पर उनके साथ मौजूद साथी खिलाड़ी नौमान के साथ-साथ सारे पत्रकार भी खिलखिलाकर हंस पड़े।

गौरतलब हो कि इंग्लैंड के खिलाफ मिली ऐतिहासिक जीत में साजिद खान को ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। उनकी उम्दा गेंदबाजी का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने पूरे सीरीज के दौरान 19 विकेट चटकाए। इसके आलावा महत्वपूर्ण मौकों पर बल्ले से भी अहम योगदान दिया।

23 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या : प्रेमी और उसके परिवार पर धर्म परिवर्तन का दबाव डालने का आरोप
Vaishali Nagar Water Initiative: वैशाली नगर में लगेगी मिनरल वाटर फैक्ट्री, “Rikesh Sen MLA” ब्रांड नाम से होगा वितरण
Prashant Kishor vs Tejashwi Yadav : प्रशांत किशोर का तेजस्वी पर हमला, कहा, राघोपुर से लड़ूंगा तो उनकी हालत राहुल गांधी जैसी होगी
Delhi Crime: दिल्ली में OLA कैब ड्राइवर का अपहरण और लूट, पुलिस ने किया सनसनी खेज खुलासा
Big Breaking : हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर 🔵 9 सितंबर तक भरे जाएंगे फॉर्म 🟢 कार्यक्रम शेड्यूल की तारीखें तय, पढ़िए पूरी खबर….
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bilaspur Illegal Timber Transport 
Bilaspur Illegal Timber Transport : सागौन तस्करी पर वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

Bilaspur Illegal Timber Transport : स्थानीय स्तर पर…

Toll Plaza Cmplaints
Toll Plaza Cmplaints : तीन साल में 85 हजार से अधिक शिकायतें

Toll Plaza Cmplaints :मंत्रालय के अनुसार सभी टोल…

Dantewada Wife Murder
Dantewada Wife Murder : चरित्र पर शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या

Dantewada Wife Murder : अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के.…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, हाईकोर्ट की जमानत बरकरार

Chhattisgarh Liquor Scam :इस मामले में पूर्व आबकारी…

Raigarh Murder Mystery
Raigarh Murder Mystery : एक सप्ताह बाद भी पुलिस के हाथ खाली

Raigarh Murder Mystery:पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?