CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » महाराष्ट्र के लोगों को बिहार में नौकरी का दिया ऑफर, कहा- रिलायंस में मिलेगी JOB, फिर हुआ ऐसा कांड… भीख मांगकर जाना पड़ा घर

महाराष्ट्र के लोगों को बिहार में नौकरी का दिया ऑफर, कहा- रिलायंस में मिलेगी JOB, फिर हुआ ऐसा कांड… भीख मांगकर जाना पड़ा घर

By Newsdesk Admin
16/04/2025
Share

बिहार के जमुई में रिलायंस कंपनी के टावर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महाराष्ट्र के एक परिवार को ठग लिया गया. नौकरी दिलाने के नाम पर दलाल ने उन्हें जमुई बुलाकर उनसे 35000 ले लिए. उसके बाद दलाल उन्हें रेलवे स्टेशन पर छोड़कर फरार हो गया. पीड़ित परिवार दो दिन तक रेलवे स्टेशन पर दलाल का इंतजार करते रहे. उसके नहीं पहुंचने पर पीड़ित परिवार भीख मांगकर महाराष्ट्र वापस जाने को मजबूर हो गए.पीड़ित परिवार की पहचान महाराष्ट्र के खेडो हिंगोली निवासी प्रवेश मालन राठौर के रूप में की गई है. पीड़ित प्रवेश ने बताया कि सारंग सानप कुमार नाम का एक दलाल, जो अपने आप को ठेकेदार बताता है.

उसने बताया कि इसके पहले भी उससे रुपए लेकर उससे कानपुर में एक महीने और मुंबई में 3 महीने काम करवाया था. उसे झांसा दिया गया कि बिहार के जमुई में भी रिलायंस कंपनी के टावर में तार लगाने का काम चल रहा है, जिसमें उसके पूरे परिवार को नौकरी लगा दिया जाएगा.दलाल ले गया 35000 रुपयेइसके लिए दलाल ने उससे 35000 रूपए मांगे. प्रवेश ने बताया कि काम के दौरान उसने 35 हजार रुपए दलाल के पास छोड़ दिया था. शनिवार को मजदूर प्रवेश मालन अपनी पत्नी रोशनी प्रवेश, पुत्र शिवराज कुमार, शुभम कुमार, कुणाल कुमार, ससुर रामदास चौहान और सास सुमित्रा देवी के साथ जमुई पहुंचे थे. पीड़ित ने बताया कि रुपये लेने के बाद दलाल उसे जमुई स्टेशन पर बैठने को कहा और उसे जल्द कार्य स्थल पर पहुंचाने की बात कही गई.

भीख मांगकर पहुंचे महाराष्ट्रदो दिन पीड़ित परिवार दलाल का इंतजार करता रहा, लेकिन वह नहीं पहुंचा. मजदूर परिवार के पास जो भी रुपए था खाने-पीने में खर्च हो गया. अब उसे वापस अपने घर महाराष्ट्र जाने के लिए रुपए भी नहीं बचे. दलाल के चक्कर में पड़े पीड़ित परिवार स्टेशन के आसपास लोगों से भिक्षाटन कर खाने-पीने और वह महाराष्ट्र लौटने के लिए मदद मांगी.स्थानीय लोगों ने की मददस्थानीय मलयपुर निवासी सुधीर सिंह, पूर्व मुखिया संजीत सिंह उर्फ नुनू सिंह,भानु यादव, किस्ष्ट्रो कुमार, कुंदन कुमार सहित अन्य लोगों ने भी सहयोग किया और रूपए की व्यवस्था की गई.

जिसके बाद वह जमुई से मंगलवार को पटना लौट गए. जहां से वह महाराष्ट्र अपने घर लौट जाएंगे.इस घटना ने नौकरी के नाम पर झांसा देने का अनोखा अंदाज भी लोगों को अचंभित कर दिया है. इस मामले में जमुई जीआरपी थाना अध्यक्ष मनोज देव ने कहा कि पीड़ित परिवार द्वारा कोई लिखित शिकायत रेलवे थाने में नहीं की गई, न ही उन्हें जानकारी मिली. यदि शिकायत की जाती तो पूरे मामले कि जांचकर कार्रवाई की जाएगी.

क्या Air India ने क्रैश से पहले ब्रिटेन की चेतावनी को नजरअंदाज किया? फ्यूल स्विच के इंस्पेक्शन को माना गैर-जरूरी
विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास तो भावुक हुए सपा नेता, कहा- दो साल और…
Chhattisgarh Weather Update: सरगुजा में ठंड की वापसी, तीन दिन में 4 डिग्री तक गिर सकता है तापमान
Strait Of Hormuz Route Change : होर्मुज जलडमरूमध्य में बदली चाल, ओमान तट के पास से गुजरते जहाजों ने बढ़ाई हलचल
Operation Sindoor: राहुल गांधी ऑपरेशन सिंदूर पर…, एस जयशंकर के बयान पर संदीप दीक्षित का पलटवार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Heavy Rain Alert
Chhattisgarh Heavy Rain Alert : 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में जलभराव

Chhattisgarh Heavy Rain Alert :मौसम विभाग ने लोगों…

Raigarh Cyber Awareness Campaign
Raigarh Cyber Awareness Campaign : बैंक पहुंची पुलिस टीम; खाताधारकों को ठगी से बचने के बताए तरीके

Raigarh Cyber Awareness Campaign :पुलिस ने बताया कि…

Raipur Policeman House Theft
Raipur Policeman House Theft : पुलिसकर्मी के घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकदी-जेवर लेकर फरार

Raipur Policeman House Theft : पुलिस आसपास लगे…

Cyber Fraud Money Refund
Cyber Fraud Money Refund : साइबर ठगी में रकम लौटाना आसान, कोर्ट जाने की जरूरत नहीं

Cyber Fraud Money Refund :‘रिफंड के लिए अनुरोध’…

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh
Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh : सेवा संकल्प अभियान में स्कूलों में होंगी ‘विकसित भारत’ पर प्रतियोगिताएं

Seva Sankalp Abhiyan Chhattisgarh :कार्यशाला में क्षेत्रीय संगठन…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?