CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » किडनी का इलाज कराने लगाई याचिका, हाईकोर्ट बोला- मेडिकल रिपोर्ट का कराएं सत्यापन..

किडनी का इलाज कराने लगाई याचिका, हाईकोर्ट बोला- मेडिकल रिपोर्ट का कराएं सत्यापन..

By Newsdesk Admin
05/06/2025
Share

सीजी भास्कर, 5 मई |

बिलासपुर रेलवे जोन के चीफ इंजीनियर के साथ रिश्वतकांड में फंसे झाझरिया कंपनी के MD ने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। उसने किडनी की बीमारी का इलाज कराने के लिए बेल देने की मांग की है।

हाईकोर्ट ने सुनवाई के बाद CBI को उसके मेडिकल रिपोर्ट का सत्यापन कराने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है। केस की अगली सुनवाई 12 जून को होगी। बता दें कि इससे पहले केस में आरोपी रेल अफसर के भाई को सशर्त जमानत दी गई है।

रिश्वतखोरी मामले में CBI ने किया था गिरफ्तार

दरअसल, सीबीआई ने इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7, 8, 9, 10 और 12 और बीएनएस 2023 की धारा 61(2) के तहत केस दर्ज किया है। CBI ने रेलवे में ठेका दिलाने के नाम पर रिश्वत लेने वाले चीफ इंजीनियर विशाल आनंद, उसके भाई कुणाल आनंद, झाझरिया कंस्ट्रक्शन के एमडी सुशील झाझरिया और रिश्वत दे रहे कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक को CBI ने गिरफ्तार किया था।

रांची में हुई रिश्वत के 32 लाख की डिलीवरी

CBI के अनुसार चीफ इंजीनियर विशाल आनंद ने झाझरिया कंस्ट्रक्शन कंपनी को काम दिलाने के एवज में पैसे की मांग की थी। सौदा तय होने के बाद ठेका कंपनी के संचालक को रांची में 32 लाख रुपए पहुंचाने कहा गया था। कंपनी के कर्मचारी मनोज पाठक पैसे पहुंचाने गया था। तभी CBI की टीम ने उसके साथ ही आरोपी अफसर व उसके भाई को दबोच लिया।

जेल में बंद कंपनी के एमडी ने मांगी जमानत

सीबीआई ने झाझरिया कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के एमडी सुशील झाझरिया को भी गिरफ्तार किया था। उसने हाईकोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। बताया कि वह गंभीर किडनी रोग से पीड़ित है। उसकी हालत इतनी नाजुक है कि किसी भी समय कोई अप्रिय घटना हो सकती है। उसने कई चिकित्सा दस्तावेज भी पेश किए। कोर्ट ने तत्काल सुनवाई की अर्जी मंजूर करते हुए केस डायरी मंगाई।

मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण कराने दिए निर्देश

मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने आरोपी एमडी की मेडिकल रिकॉर्ड का सत्यापन कराने कहा है। इसके लिए सीबीआई के वकील बी गोपा कुमार से कहा है कि अगली सुनवाई से पहले जेल अस्पताल या किसी अन्य अस्पताल में चल रहे इलाज की विस्तृत रिपोर्ट पेश किया जाए। साथ ही आरोपी के मेडिकल रिपोर्ट का परीक्षण कराया जाए।

प्रयागराज महाकुंभ में गए छत्तीसगढ़ और आसाम के दो श्रद्धालुओं की सर्दी से मौत, रायपुर की महिला ने तोड़ा दम, मरीजों की संख्या बढ़ी, कल पहला शाही स्नान
Bhilai Juvenile Crime : दो युवकों का अपहरण कर 5 घंटे तक घुमाया, फिर 87 हजार की डकैती
छत्तीसगढ़ में CBI ने रिश्वत लेते 2 अफसरों को पकड़ा, भिलाई के स्मृति नगर चौकी के हेड कांस्टेबल को ACB ने रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, डाक विभाग के पोस्टमास्टर से मांगे 60 हजार, पहली किस्त 37 हजार लेते ट्रैप
Dangerous Car Stunt Viral : चलती स्कॉर्पियो से लटककर छात्रों का जानलेवा स्टंट
Chhattisgarh Highway Tunnel : छत्तीसगढ़ को मिली पहली राष्ट्रीय राजमार्ग टनल, सिर्फ 12 महीनों में पूरा हुआ निर्माण कार्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bigg Boss New Season
Bigg Boss New Season : इंतजार खत्म! नए सीजन की आधिकारिक घोषणा

Bigg Boss New Season : खबर है कि…

Free LPG Wedding Scheme
Free LPG Wedding Scheme : PM आवास हितग्राहियों को बेटी की शादी पर मिलेगा मुफ्त गैस कनेक्शन, MLA रिकेश की घोषणा

Free LPG Wedding Scheme : वैशाली नगर विधायक…

Pendra Accident
Pendra Accident : चलते-चलते धू-धू कर जल उठी स्कॉर्पियो, धुआं निकलते ही चालक ने रोकी गाड़ी, टला बड़ा हादसा

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा…

Arun Sao
Arun Sao : रायपुर में उप मुख्यमंत्री अरुण साव से मिले जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र सिंह, विकास और जनहित के मुद्दों पर हुई चर्चा

दौरान गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिला पंचायत के उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र…

Bilaspur Hookah Bar Raid
Bilaspur Hookah Bar Raid : प्रतिबंध के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा हुक्का कारोबार

Bilaspur Hookah Bar Raid : शहर में कई…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?