CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » 10वीं-12वीं की मार्कशीट में नाम बदलने की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा – कोई वैध कारण नहीं

10वीं-12वीं की मार्कशीट में नाम बदलने की याचिका खारिज: हाईकोर्ट ने कहा – कोई वैध कारण नहीं

By Newsdesk Admin
02/04/2025
Share

सीजी भास्कर, 2 अप्रैल। छत्तीसगढ़ में CBSE की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा पास करने वाले युवक ने 10 साल बाद सरनेम बदलने की मांग को लेकर याचिका दायर की। वह अपना सरनेम सिदार से नायक कराना चाहता था।

केस की सुनवाई के दौरान पता चला कि, वो केवल ज्योतिषी के कहने पर सरनेम बदलना चाहता है। जिस पर हाईकोर्ट ने कहा कि, ज्योतिषी की सलाह कानूनी आधार नहीं हो सकता। लिहाजा, कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी।

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, भिलाई निवासी अमित सिंह सिदार ने सेक्टर-6 स्थित एमजीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से 24 मई 2005 को 10वीं और 23 मई 2007 को 12वीं की परीक्षा पास की थी। उसकी अंकसूची में नाम अमित सिंह सिदार और पिता का नाम बसंत सिंह सिदार दर्ज है।

10 साल बाद 2016 में अमित और उसके पिता ने सरनेम बदलने के लिए ओडिशा के झारसुगुड़ा कोर्ट में हलफनामा दिया। इसके बाद ओडिशा, कटक के राजपत्र में 18 मार्च 2016 और 26 अप्रैल 2016 को नए नाम प्रकाशित कराए।

CBSE ने सरनेम बदलने से किया इनकार

इसके बाद 4 नवंबर 2017 को अमित ने स्कूल के प्राचार्य को आवेदन देकर 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में सरनेम बदलने की मांग की। प्राचार्य ने उसके आवेदन को CBSE बोर्ड को भेज दिया। 9 जनवरी 2018 से उसका आवेदन लंबित था। इस दौरान CBSE बोर्ड ने उसके आवेदन पर सरनेम बदलने से इनकार कर दिया। जिस पर अमित ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई।

हाईकोर्ट ने कहा- ज्योतिषी की सलाह कानूनी आधार नहीं

हाईकोर्ट ने याचिका का निराकरण करते हुए याचिकाकर्ता को CBSE बोर्ड में भ्यावेदन देने की छूट दी। जिसके बाद अमित ने CBSE के सामने अभ्यावेदन पेश किया। जिसे 17 अक्टूबर 2018 को खारिज कर दिया गया। इसके खिलाफ उसने फिर से याचिका लगाई। सुनवाई के दौरान याचिका में कहा गया कि, एक ज्योतिषी की सलाह पर उसने सरनेम बदलने का फैसला लिया।

इस पर कोर्ट ने कहा कि, याचिकाकर्ता ने 2005 और 2007 में परीक्षा पास की। 2017 में नाम बदलने का आवेदन दिया। याचिका में नाम बदलने का कोई वैध कारण नहीं बताया गया। सिर्फ ज्योतिषी की सलाह को आधार बनाया गया। यह कानूनी आधार नहीं है। इसलिए याचिका खारिज की जाती है।

Indian Railways Modernization : प्रदेश को मिलेंगी चार नई अमृत भारत ट्रेनें, रायपुर में बनेगा अत्याधुनिक यात्री आवास
ग्वालियर में पुलिस टीम पर हमला: एसआई का सिर फोड़ा, व्यापमं व्हिसल ब्लोअर पर आरोप…
AIIMS Raipur Patient Death : AIIMS रायपुर में दर्दनाक घटना: तीसरी मंजिल से गिरने से मरीज की मौत, जांच शुरू
Higher Education : नगरी कॉलेज को मिली 50 लाख की नई सौगात, अतिरिक्त कक्ष भवन का हुआ लोकार्पण, उच्च शिक्षा को मिलेगी नई मजबूती
Illegal Drug Tablets Seized : अवैध बिक्री पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Car Fire
Car Fire : पेट्रोल पंप के पीछे खड़ी दो कारें बनी आग का गोला, समय रहते बुझीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पेंड्रा-गौरेला मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस वक्त…

SIR Controversy
SIR Controversy : एसआईआर पर चिदंबरम का चुनाव आयोग पर बड़ा हमला, बोले- करीब 10 करोड़ लोग वोटिंग से हो सकते हैं वंचित

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद पी.…

Bridge Construction
Bridge Construction : छह महीने से अधूरा पुल बना मुसीबत, लकड़ी-लोहे की पटरी पर जान जोखिम में डालकर नाला पार कर रहे ग्रामीण

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के एक गांव में अधूरा पुल…

Promotion Case
Promotion Case : वेतनवृद्धि रोकने पर प्रमोशन नहीं रोका जा सकता, हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मी के मामले में दिया अहम फैसला

मामूली सजा के आधार पर किसी कर्मचारी को…

घर में सफाई करते समय कोबरा ने डसा, इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा तो सांप लाने को कहा

कोरबा जिले के दादर क्षेत्र में घर के…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?