CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Petrol- Diesel Price : पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 9 दिन में तीसरी बार जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

Petrol- Diesel Price : पेट्रोल- डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी, 9 दिन में तीसरी बार जनता की जेब पर बढ़ा बोझ

By Newsdesk Admin
23/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 23 मई : देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) में एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिली है। राष्ट्रीय तेल कंपनियों (इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम) की ओर से पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। बता दें कि, 9 दिनों में आम जनता की जेब पर यह बोझ तीसरी बार बढ़ा है। आइए जानते हैं प्रमुख शहरों के पेट्रोल और डीजल की लेटेस्ट रेट…

Contents
  • किस्तों में बढ़ रही ईंधन की कीमत
  • महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत
  • कच्चे तेल की कीमत

किस्तों में बढ़ रही ईंधन की कीमत

देश की तीनों प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इससे पहले 19 मई, मंगलवार को पेट्रोल (Petrol- Diesel Price) की कीमत में 87 पैसे और डीजल के रेट में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। जबकि, इससे पहले बीते 15 मई को पेट्रोल की कीमतों में 87 पैसे जबकि डीजल की कीमतों में 91 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। यह बढ़ोतरी कंपनियों की ओर से करीब 4 साल बाद की गई थी। लेकिन, वर्तमान में कच्चे तेल की कीमतों में आई तेजी के बाद जिस तरह किश्तों में बढ़ोतरी की जा रही है। इस बात की आशंका बढ़ गई है कि ईंधन की कीमत में आगे भी इजाफा किया जा सकता है।

महानगरों में क्या हैं पेट्रोल की कीमत

आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 87 पैसे 99.51 रुपए और डीजल 91 पैसे महंगा होकर 92.49 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 90 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 108.49 रुपए और डीजल 94 पैसे महंगा होकर 95.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी तरह कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 94 पैसे की बढ़ोतरी के साथ कीमत 110.64 रुपए और डीजल 95 पैसे महंगा होकर 97.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 82 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 103.31 रुपए और डीजल पर 87 पैसे की बढ़त के साथ 96.98 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।

कच्चे तेल की कीमत

बात करें कच्चे तेल की कीमतों (Petrol- Diesel Price) की तो इसमें बीते दिन के मुकाबले मामूली गिरावट देखने को मिली है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (23 मई 2026) की सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 102.71 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करता नजर आया। जबकि, इससे पहले कच्चे तेल कीमत 105.35 डॉलर प्रति बैरल थी।

 

पति को छोड़कर भांजे से की शादी: दो बच्चों की मां ने मंदिर में रचाई शादी…
NDA एग्जाम में रुतुजा ने female कैटेगरी में मारी बाजी, जानें कैसे हासिल की सफलता…?
देश को जल्द मिलेगा नया उपराष्ट्रपति, चुनाव आयोग ने जारी की पूरी समयसारिणी
‘जरूरी नहीं कि हर नेता…’, JDU PC में नेताओं की नारजगी के सवाल पर खालिद अनवर की सफाई
इंदौर में पूर्व बीजेपी पार्षद का वीडियो वायरल, बयान पर मचा बवाल; पार्टी ने की कार्रवाई..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Teacher Protest Chhattisgarh
Teacher Protest Chhattisgarh : शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने BEO को सौंपा ज्ञापन, 7 सूत्रीय मांगों के निराकरण की मांग

शिक्षकों की लंबित समस्याओं के जल्द निराकरण (Teacher…

Youth Congress Election
Youth Congress Election : युवा कांग्रेस चुनाव में ऑनलाइन वोटिंग शुरू, 30 सितंबर तक मतदान; छह पदों पर होगा फैसला

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू…

Harvard Model United Nations India
Harvard Model United Nations India : 45 किशोरों ने शुरू की अनोखी मुहिम, जरूरतमंद बच्चों तक पहुंचाईं 1500 से ज्यादा किताबें और स्कूल सामग्री

शहर के किशोरों की टीम VolunTeens की पहल…

NEET PG Technical Issue
NEET PG Technical Issue : NEET PG परीक्षा में तकनीकी खामी, 40 कंप्यूटर अचानक हुए बंद, रिस्टार्ट के बाद Google विंडो खुलने से उठे सवाल

परीक्षा केंद्र में NEET PG ऑनलाइन परीक्षा के…

Dadar Nala Accident
Dadar Nala Accident : उफनते दादर नाले में स्कॉर्पियो बही, दो युवक बाल-बाल बचे, शराब के नशे में ड्राइविंग का आरोप

भारी बारिश के बाद उफनते दादर नाले को…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?