सीजी भास्कर, 9 अक्टूबर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) (PM Awas Yojana Success) के अंतर्गत नवगठित सक्ती जिले ने शानदार उपलब्धि दर्ज की है। जिले ने वर्ष 2024-25 में कुल 30,512 आवासों का निर्माण पूर्ण कर प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। यह उपलब्धि जिले के प्रशासनिक दल, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीण जनता के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।
सक्ति जिले में वर्ष 2016 से 2023 तक प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojana Success) के तहत कुल 44,319 आवासों का निर्माण पूरा किया गया, जो लगभग 95 प्रतिशत लक्ष्य की प्राप्ति दर्शाता है। इनमें जिला गठन के बाद बनाए गए 10,182 नए आवास शामिल हैं। इसी क्रम में वर्ष 2024-25 की कार्ययोजना के अंतर्गत 30,512 नए आवास पूर्ण कर सक्ती जिला राज्य का तीसरा ऐसा जिला बन गया है, जिसने 30 हजार से अधिक आवास निर्माण का आंकड़ा पार किया है।
जिले में अब तक कुल 74,831 आवास निर्माण कार्य पूरे किए जा चुके हैं। यह उपलब्धि ग्रामीण विकास, सामाजिक उत्थान और जीवन स्तर सुधार की दिशा में एक मील का पत्थर (PM Awas Yojana Success) सिद्ध हो रही है। जिला प्रशासन ने शासन की योजनाओं को पात्र परिवारों तक समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए विशेष रणनीति बनाकर कार्य किया है।
अधिकारियों के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का उद्देश्य केवल घर बनाना नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है। इस सफलता के पीछे शासन की नीतियों, जनभागीदारी और प्रशासनिक पारदर्शिता का बड़ा योगदान रहा है।
सक्ति जिले की इस उपलब्धि ने पूरे प्रदेश में एक नई मिसाल कायम की है। यह न केवल विकास का प्रतीक है बल्कि ग्रामीण परिवारों के लिए स्थायी आवासीय सुरक्षा की दिशा में बड़ा कदम भी है। मुख्यमंत्री ने भी सक्ती जिला प्रशासन की इस उल्लेखनीय सफलता के लिए बधाई दी है।