सीजी भास्कर 17 सितंबर नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन पूरे देश में उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। (PM Modi Birthday Wishes) के तहत सुबह से ही नेताओं, केंद्रीय मंत्रियों, राज्य सरकारों और आम नागरिकों ने शुभकामनाओं की बौछार कर दी। जगह-जगह धार्मिक अनुष्ठान, सेवा कार्यक्रम और सामाजिक अभियानों के जरिए उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की गई।
राष्ट्रपति और वरिष्ठ नेताओं की शुभकामनाएं
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि मोदी जी ने परिश्रम और दूरदर्शी नेतृत्व से भारत में बड़े लक्ष्यों को हासिल करने की संस्कृति स्थापित की है। गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा कि नरेंद्र मोदी का जीवन त्याग, तपस्या और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री ने गरीबों और समाज के कमजोर वर्गों को हमेशा प्राथमिकता दी और अपने अथक परिश्रम से भारत को नई दिशा दी। (PM Modi Birthday Wishes)
केंद्रीय मंत्रियों के संदेश
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री का जीवन राष्ट्र के प्रति समर्पण और निष्कलंक सेवा का उदाहरण है। हरदीप सिंह पुरी ने बताया कि गुरुद्वारों में अरदास हो रही है ताकि प्रधानमंत्री को लंबी उम्र और अच्छा स्वास्थ्य मिले। उधर, धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा में भगवान जगन्नाथ से मोदी जी की दीर्घायु की प्रार्थना की। (PM Modi Birthday Wishes)
कपिल मिश्रा ने मंदिर में पढ़ी हनुमान चालीसा
दिल्ली में इस अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने मरघट हनुमान मंदिर जाकर पूजा की और प्रधानमंत्री की लंबी उम्र के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया। यह दृश्य भक्तिभाव और श्रद्धा से भरा रहा। (PM Modi Birthday Wishes)
सेवा पखवाड़ा और नई योजनाएं
प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर दिल्ली सरकार ने सेवा पखवाड़ा अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रक्तदान किया, जबकि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि 101 जन आरोग्य मंदिर और डायलिसिस सेंटर खोले जाएंगे। अगले 15 दिनों में 75 नई योजनाएं जनता को समर्पित होंगी। इसके अलावा, केंद्र और राज्य सरकार मिलकर लगभग 3500 करोड़ रुपये की परियोजनाएं राजधानी को देने जा रही हैं।
उत्सव और जनभागीदारी
देशभर में जगह-जगह सेवा कार्य, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री का जन्मदिन केवल एक व्यक्तिगत उत्सव नहीं, बल्कि जनभागीदारी और सेवा की भावना का प्रतीक बन गया है। (PM Modi Birthday Wishes)