सीजी भास्कर, 26 अप्रैल I नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महीने के आखिरी रविवार को अपने लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 133वें एपिसोड को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विज्ञान, नवाचार और युवाओं के भविष्य से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की। (PM Modi in Mann Ki Baat)

पीएम मोदी ने कहा कि चुनावी व्यस्तताओं के बीच भी देशवासियों के संदेश और चिट्ठियों के जरिए उनकी उपलब्धियों को साझा करने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यक्रम की शुरुआत देश की एक बड़ी वैज्ञानिक सफलता के साथ की।

न्यूक्लियर सेक्टर में बड़ी उपलब्धि : PM Modi in Mann Ki Baat
प्रधानमंत्री ने बताया कि तमिलनाडु के कलपक्कम में फास्ट ब्रीडर रिएक्टर ने क्रिटिकलिटी हासिल कर ली है। यह चरण रिएक्टर के संचालन की शुरुआत को दर्शाता है और भारत की न्यूक्लियर ऊर्जा यात्रा में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर है। खास बात यह है कि यह रिएक्टर पूरी तरह स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है।
विज्ञान से जुड़ी भारत की सोच
उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा विज्ञान को विकास से जोड़ा है और देश के वैज्ञानिक लगातार स्पेस और ऊर्जा क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।

विंड एनर्जी: अदृश्य लेकिन शक्तिशाली ताकत पीएम मोदी ने विंड एनर्जी को एक ऐसी ताकत बताया जो दिखाई नहीं देती, लेकिन जीवन के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यही ऊर्जा आज भारत के विकास की नई कहानी लिख रही है।

विंड एनर्जी में भारत की बड़ी छलांग
प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि भारत की विंड पावर जनरेशन क्षमता अब 56 गीगावॉट से अधिक हो गई है। इस उपलब्धि के साथ भारत दुनिया में चौथे स्थान पर पहुंच गया है, जो देश की ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।



