CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Poachers Arrested India : उदंती-सीतानदी में शिकारी गिरोह पर शिकंजा, वन विभाग की सख्ती से 6 आरोपी पकड़े गए

Poachers Arrested India : उदंती-सीतानदी में शिकारी गिरोह पर शिकंजा, वन विभाग की सख्ती से 6 आरोपी पकड़े गए

By Newsdesk Admin
09/01/2026
Share
Poachers Arrested India
Poachers Arrested India

सीजी भास्कर, 09 जनवरी। उदंती-सीतानदी अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों की सुरक्षा को लेकर चल रहे सघन अभियान के तहत वन विभाग (Poachers Arrested India) को बड़ी सफलता मिली है। गरियाबंद जिले के कुल्हाड़ीघाट परिक्षेत्र अंतर्गत ओड़ सर्कल में की गई कार्रवाई में अवैध शिकार में संलिप्त 6 शिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राज्य में वन्यजीव अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

Contents
  • तकनीक और गश्त से बढ़ी निगरानी
  • कहां से पकड़े गए आरोपी
  • क्या-क्या बरामद हुआ

राज्य सरकार द्वारा वन एवं वन्यप्राणियों के संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ लगातार समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन बैठकों में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वन सुरक्षा में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तकनीक और गश्त से बढ़ी निगरानी

वन विभाग द्वारा शिकार की घटनाओं को रोकने के लिए नियमित एंटी स्नेयर वॉक अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही ड्रोन, ट्रैप कैमरे और आधुनिक निगरानी तकनीकों का उपयोग (Poachers Arrested India) बढ़ाया गया है। पिकनिक या अन्य गतिविधियों की आड़ में होने वाले अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए संवेदनशील इलाकों में चौकसी और गश्त को और सख्त किया गया है।

कहां से पकड़े गए आरोपी

वन विभाग की टीम ने इस कार्रवाई में ग्राम सुनाबेड़ा (ओडिशा) के 2 तथा ग्राम ओड़ के 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी वन क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार की गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

क्या-क्या बरामद हुआ

गिरफ्तार शिकारियों के पास से खरगोश पकड़ने के फंदे, तीर-कमान और मछली पकड़ने के जाल जैसी शिकार सामग्री जब्त की गई है। इन सामग्रियों का उपयोग वन्यजीवों को नुकसान पहुंचाने में किया जा रहा था।

वन विभाग द्वारा पकड़े गए सभी 6 आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग प्रकरणों में प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट (पीओआर) दर्ज (Poachers Arrested India) की गई है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए 7 जनवरी को सभी आरोपियों को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, गरियाबंद के समक्ष पेश किया गया।

वन अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की सख्त कार्रवाई से शिकारियों के हौसले पस्त होंगे और अभ्यारण्य क्षेत्र में वन्यजीवों को सुरक्षित वातावरण मिल सकेगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में गश्त अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि भविष्य में शिकार जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके।

बीजापुर में नक्सलियों की बर्बरता: कांग्रेस कार्यकर्ता की कुल्हाड़ी से हत्या, 6 महीने पहले भाई को भी मारा था..
Mahadev Satta App Scam : महादेव सट्टा एप के प्रमोटरों ने कोर्ट से मांगी तीन महीने की मोहलत, कहा – करेंगे सरेंडर
Bastar Tourism Development : बस्तर पर्यटन ने भरी नई उड़ान, वर्षों से लंबित योजनाओं को मिली रफ्तार, सुविधाओं के विस्तार से बदला पर्यटन परिदृश्य
Teacher Transfer Case : ट्रांसफर आदेश की तारीखों पर उठा सवाल, हाईकोर्ट ने डीईओ को फटकार लगाते हुए किया तलब
Bilaspur Jharsuguda Project : सारागांव–देवरी स्टेशन अब चौथी रेल लाइन से जुड़ा, बिलासपुर–झारसुगुड़ा रेल कॉरिडोर की बढ़ेगी रफ्तार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Tragic end after love marriage : घर में फंदे पर मिली महिला की लाश, जांच में जुटी पुलिस

सीजी भास्कर, 25 मई। कोरबा जिले में एक…

BEO Office Liquor Party : वायरल वीडियो के बाद 2 कर्मचारी सस्पेंड

खैरागढ़। खैरागढ़ के BEO कार्यालय में कथित शराब…

CM Vishnudev Sai met Delhi CM : राज्यों के समन्वय पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

इबोला अलर्ट: रायपुर में बनेगा आइसोलेशन सेंटर, स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए निर्देश

सीजी भास्कर, 25 मई। रायपुर, वैश्विक स्तर पर फैल रही…

Sangeeta Shah gets relief from High Court : आपराधिक कार्रवाई पर अंतरिम रोक

सीजी भास्कर, 25 मई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने सिम्प्लेक्स…

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगदेश-दुनियाफीचर्डराज्य

मुझे गद्दार कह लें, हजार बार कह लें, भारतीय ड्रोन से बेशुमार शहादतें हुई, जश्न में डूबी पाकिस्तानी अवाम को पत्रकारों ने झकझोरा

14/05/2025

अब जगदलपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली की हवाई यात्रा मात्र साढ़े 5 हजार में ✈️ बिलासपुर सहित 5 बड़े शहरों से बस्तर हुआ कनेक्ट 🛩️ डेढ़ हजार में पहुंचेंगे न्यायधानी

09/06/2024
अपराधछत्तीसगढ़

Raipur Knife Attack Arrest : रायपुर में धारदार चापड़ के साथ युवक गिरफ्तार, पुलिस की सतर्कता से टली बड़ी वारदात

30/10/2025
Baranwapara Safari Booking
छत्तीसगढ़

Baranwapara Safari Booking : बारनवापारा अभ्यारण्य में जंगल सफारी, स्टे और टिकट अब ऑनलाइन

09/12/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?