CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Poison Murder Case : बहू पर पति-देवर-श्वसुर को खाने में जहर देकर मारने का आरोप, गिरफ्तार

Poison Murder Case : बहू पर पति-देवर-श्वसुर को खाने में जहर देकर मारने का आरोप, गिरफ्तार

By Newsdesk Admin
20/09/2025
Share
Poison Murder Case
Poison Murder Case

सीजी भास्कर, 20 सितंबर। एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां बहू को अपने ही पति, देवर और श्वसुर की मौत का कारण बताया जा रहा है। आरोप है कि उसने मछली के खाने में (Poison Murder Case) डालकर तीनों को जहर दे दिया। शुक्रवार सुबह देवर 14 वर्षीय विकास कुमार की भी अस्पताल में मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने बहू को गिरफ्तार कर लिया। अगरेर थाना पुलिस ने बताया कि महिला से कड़ी पूछताछ की जा रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

पांच माह पहले हुई थी शादी

मृतक विकास कुमार की बहन अनिता कुमारी ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसके पिता, पति और छोटे भाई को उसकी भाभी ने मछली में (Poison Murder Case) डालकर खिलाया था। अनिता ने आरोप लगाया कि भाई की शादी मात्र पांच महीने पहले हुई थी और तभी से भाई-भाभी के बीच लगातार कलह होती थी। यही वजह रही कि परिवार के भीतर तनाव गहराता चला गया और यह खौफनाक वारदात हो गई।

एक ही परिवार से तीन मौतें

बिहार के रोहतास पुलिस के अनुसार गुरुवार की तड़के महिला के पति और पेशे से राजमिस्त्री श्वसुर की मौत हो गई थी। देवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार सुबह उसने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही परिवार से तीन मौतें होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों का कहना है कि महिला का व्यवहार शुरू से ही अजीब था और वह ससुराल वालों से विवाद करती रहती थी। (Poison Murder Case) के सामने आने से गांव में भी दहशत और आक्रोश का माहौल है।

पुलिस ने जब्त किया सबूत

एसपी रौशन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और सबूतों के तौर पर पकी हुई मछली को जब्त कर लिया गया। इसे जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। जल्द ही रिपोर्ट आने पर स्थिति और साफ हो जाएगी। साथ ही मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया है और रिपोर्ट से भी घटनाक्रम की पुष्टि होगी। थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फिलहाल आरोपों की सच्चाई सामने आने के लिए सबूतों का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि अगर प्रयोगशाला की जांच में मछली में (Poison Murder Case) पाए जाने की पुष्टि होती है तो महिला पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा जाएगा।

Raipur Kidnapping Case: मजदूरी पर जा रहे युवक को रास्ते से उठाया, बंधक बनाकर यौन शोषण, वीडियो भेजकर वसूली की कोशिश
Drug Bust Durg: ऑपरेशन विश्वास में बड़ी सफलता, मोहन नगर पुलिस ने पकड़ी नशे की सप्लाई चेन
Fake Encounter Case Chhattisgarh : एनकाउंटर या साजिश? हाई कोर्ट ने दी चेतावनी, बिना सबूत किसी मुठभेड़ को…!
Murder in Raipur: बोरी से मिली युवक की लाश, इलाके में मचा हड़कंप
सागर हत्याकांड का खुलासा: पूर्व विधायक के बेटे ने शराब पिलाकर मारी गोली, लाश पॉलीथिन में लपेटकर फेंकी..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Raipur Theft
Raipur Theft : रायपुर में कारोबारी के घर 70 लाख की चोरी, 12 दिन पहले रखा कुक निकला मास्टरमाइंड

रायपुर के मोवा इलाके में एक कारोबारी के…

Mahadev App
Mahadev App : महादेव ऐप मामले में सौरभ चंद्राकर पर फिर कसा शिकंजा, भारत लाने की प्रक्रिया ने पकड़ी रफ्तार

महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक बार…

NH-53 Highway Patrol
NH-53 Highway Patrol : NH-53 Highway Patrol का असर, 6 महीने में 52 घायलों की बची जान, 55 सड़क हादसों में समय पर पहुंची मदद

सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए चल…

CG Weather
CG Weather : छत्तीसगढ़ में 4 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कोरबा में आकाशीय बिजली से 3 किसानों की मौत, नाले में बही कार से दंपती लापता

छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर पूरी तरह…

Gurugram Double Death Case
Double Death Case : डबल डेथ केस में नया मोड़, पिता बोले- जांच पूरी होने से पहले बेटे को हत्यारा बताना गलत

गुरुग्राम के चर्चित डबल डेथ केस में नया…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?