CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » घोड़े को ‘मुलजिम’ बनाकर थाने ले आई पुलिस, पीठ पर लदी मिली थी शराब

घोड़े को ‘मुलजिम’ बनाकर थाने ले आई पुलिस, पीठ पर लदी मिली थी शराब

By Newsdesk Admin
28/05/2025
Share

सीजी भास्कर 28 मई बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है. तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं. कभी ट्रक, कभी गाड़ियों में छुपाकर, कभी नदी के रास्ते लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग निकला. बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया.

इस बार न तो कोई गाड़ी पकड़ी गई, न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति. बल्कि, पुलिस ने एक घोड़े को हिरासत में लिया, जी हां, एक असली घोड़ा.आरोप है कि वह शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया गया था. जबकि असली तस्कर मौके से फरार हो गया. अब घोड़े को थाने में बांध दिया गया है .मामला नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव के पास का है. पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी शराब एक घोड़े की पीठ पर लादकर तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की.थोड़ी ही देर में पुलिस को एक घोड़ा दिखाई दिया, जिसकी पीठ पर चार बड़े-बड़े कार्टन बंधे हुए थे. जब उन्हें खोला गया, तो उसमें विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं. पुलिस ने मौके पर मौजूद घोड़े को पकड़ लिया, लेकिन शराब लेकर जा रहा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ

.पुलिस कर रही है तस्कर की तलाशअब ये घोड़ा नौतन थाने में खड़ा है. थाने में घोड़े की मौजूदगी अपने आप में एक अजूबा बन गई है. फिलहाल पुलिस उस तस्कर की पहचान और तलाश में जुटी है, जिसने घोड़े का इस्तेमाल करके शराब पहुंचाने की कोशिश की. गांव में पूछताछ की जा रही है कि यह घोड़ा किसका है, किसने इसे प्रशिक्षित किया, और आखिर घोड़े के साथ कौन था. हालांकि अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है.

सोशल मीडिया पर भी बना मजाकयह मामला जहां एक ओर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. लोग तरह-तरह के मीम्स और टिप्पणियां कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि घोड़ा तो शरीफ था, बोझ किसने डाला? किसी ने लिखा कि पहली बार देखा बिना जुर्म के थाने में जानवर.

Dhamtari Police : अवैध शराब पर धमतरी पुलिस का बड़ा प्रहार, दो तस्कर गिरफ्तार, शराब और नकदी जब्त
भिलाई में पकड़ाया 20 किलो गांजा 🛑 अंतर्राज्यीय नशे के कारोबारियों पर दुर्ग पुलिस की कड़ी नजर 🛑 दो तस्कर धरदबोचा
Dantewada Leopard Poaching Case : फंदे में फंसाकर जिंदा तेंदुए को कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, खाल बेचने की फिराक में 5 गिरफ्तार
अनोखी पुलिस कार्रवाई: कपल को पीटने वालों से पैर छूकर मंगवाई माफी…
Double Murder Case  : भतीजों ने चाचा-चाची की पीट-पीटकर हत्या, शव बोरे में भर श्मशान में दफनाए
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Mungeli Police
Mungeli Police : मुंगेली में साइबर जागृति अभियान तेज, स्कूल के 450 बच्चों और बाजारों में 1000 लोगों को किया जागरूक

जिले में बढ़ते साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी…

Smart Meter Chhattisgarh
Smart Meter Chhattisgarh : 4,800 परीक्षणों में सही निकली रीडिंग, 74 मीटरों की लैब जांच में भी नहीं मिली गड़बड़ी

स्मार्ट मीटर की रीडिंग को लेकर उपभोक्ताओं की…

Chakradhar Samaroh 2026
Chakradhar Samaroh 2026 : कविता कृष्णमूर्ति से अनुज शर्मा तक, 10 दिन सजेगी सुर-संगीत की महफिल

रायगढ़ में कला और संस्कृति का सबसे बड़ा…

Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें
Placement Camp Mungeli : 10वीं पास बेरोजगारों के लिए सुनहरा मौका, तारीख और जगह नोट कर लें

10वीं पास युवाओं के लिए नौकरी पाने का…

Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन
Digital Crop Survey : 30 सितंबर तक पूरा होगा सर्वे, 2 अक्टूबर को ग्राम सभाओं में होगा सत्यापन

किसानों से जुड़ी योजनाओं और धान खरीदी की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?