CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » बिहार चुनाव से पहले सियासी बवाल: तेजस्वी ने EC पर उठाए सवाल, बोले- “लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा

बिहार चुनाव से पहले सियासी बवाल: तेजस्वी ने EC पर उठाए सवाल, बोले- “लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा

By Newsdesk Admin
07/07/2025
Share

सीजी भास्कर 7 जुलाई बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में हैं. इस बीच बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग द्वारा बिहार में कराए जा रहे स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) पर सवाल खड़े किए हैं.तेजस्वी यादवव ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हम पांच जुलाई को चुनाव आयोग गए थे और वहां अपनी बात रखी. लेकिन चिंता इस बात की है कि हमें हमारे सवालों का स्पष्ट जवाब अभी तक नहीं मिला.

हमारा प्रतिनिधिमंडल दिल्ली और बिहार में चुनाव आयोग के पास गया था. पटना का चुनाव आयोग निर्णय लेने योग्य नहीं है. इसलिए हमारे सवालों को दिल्ली भेजा गया.उन्होंने कहा कि लेकिन विपक्ष के सवाल पर अभी तक स्पष्टीकरण नहीं दिया गया. आयोग ने वोटर्स से जो 11 दस्तावेज मांगे हैं, वो उनके पास नहीं है. उनके पास आधार कार्ड है, राशन कार्ड है, मनरेगा कार्ड है. यानी स्पष्ट है कि जिनके पास ये 11 दस्तावेज नहीं होंगे, उनका वोटर लिस्ट से नाम काट दिया जाएगा.तेजस्वी ने कहा कि देश में आधार मान्य है लेकिन बिहार में ऐसा क्यों नहीं है? वोटर लिस्ट पर हर घंटे निर्देश बदल रहे हैं. लोकतांत्रिक अधिकार छीना जा रहा है.

बिहार में आधार कार्ड लिंक नहीं है. चुनाव आयोग की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है. इसे 18 दिन में सत्यापित कैसे किया जाएगा. बिहार में आधार लिंक नहीं किया गया.उन्होंने चुनाव आयोग की साख पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग के फेसबुक से दो पोस्ट किए गए. विज्ञापन और ज्ञापन में बहुत अंतर है. चुनाव आयोग ने 11 तरह के दस्तावेज वोटर्स से मांगे हैं. ये वोटर्स के लिए मुमकिन नहीं है. चुनाव आयोग ने कल के अखबारों में विज्ञापन दिया. इन विज्ञापन में कहा गया कि अगर आवश्यक दस्तावेज नहीं हो तो केवल गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करें. इसी विज्ञापन में कहा गया कि दस्तावेज के साथ फोटो देकर जमा करें. चुनाव आयोग का विज्ञापन ही विरोधाभासी है.

चुनाव आयोग पूरी तरह से कन्फ्यूज है.उन्होंने कहा कि छह जुलाई को पहला पोस्ट किया गया कि वोटर्स अपना दस्तावेज बाद में भी जमा कर सकते हैं. एक घंटे बाद छह जुलाई को ही दूसरा पोस्ट आयोग ने किया कि 25 जुलाई तक दस्तावेज दिए जा सकते हैं. क्या चुनाव आयोग केवल विज्ञापन के जरिए चल रहा है. कोई आदेश क्यों नहीं जारी किया जा रहा? अगर आयोग गलत नहीं करना चाहता तो आदेश क्यों नहीं निकल रहा? क्या दस्तावेज के बगैर वोटर्स का प्रपत्र लेकर किसी खास तबके का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की मंशा है? चुनाव आयोग बताए कि आधार को क्यों दस्तावेज लिस्ट से बाहर किया गया?

CTET February 2026 registration शुरू, ऑफलाइन परीक्षा 8 फरवरी को—18 दिसंबर आखिरी तारीख
₹1 X-Ray Facility in Vaishali Nagar: विधायक रिकेश के कार्यालय में मात्र 1 रूपये में एक्स-रे, वैशाली नगर विधानसभा में बढ़ी स्वास्थ्य सुविधाएं
Lost mobile phones returned to owners: ‘इया आपलो सामान निया’ अभियान में 141 फोन मालिकों को मिले वापस
Congress India Alliance : उप्र विधानसभा चुनाव से पहले, खतरे में इंडिया गठबंधन…सांसद के बयान से खलबली
मध्य प्रदेश : मां की ममता हुई शर्मसार: तपती सड़क पर बच्चा फेक चली गई मां, युवक ने बचाई जान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Bhilai Municipal Corporation Elections
Bhilai Municipal Corporation Elections : आरक्षण ने बदला सियासी गणित, 19 महिला और 23 OBC सीटों ने कई दिग्गजों की राह रोकी, OBC महापौर सीट बनी सबसे बड़ी राजनीतिक परीक्षा

Bhilai Municipal Corporation Elections

Shivraj Singh Chouhan
Shivraj Singh Chouhan : शिवराज का कांग्रेस पर हमला- ‘कका और कांग्रेस ने मिलकर छत्तीसगढ़ को तबाह किया’, साय सरकार के गिनाए काम

भूपेश बघेल सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने…

Mahasamund Rojgar Mela
Mahasamund Rojgar Mela : 24 सितंबर को रोजगार मेला, 200 पदों पर भर्ती, 10वीं से स्नातक तक को मौका

जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में 24…

Bhandara Road Accident
Bhandara Road Accident : नागपुर-रायपुर हाईवे पर भीषण हादसा, 9 की मौत; मुख्यमंत्री साय ने अधिकारियों की टीम भेजी

महाराष्ट्र के भंडारा जिले में हुए भीषण सड़क…

Ambikapur Snake Bite
Ambikapur Snake Bite: रात में पेट में दर्द, मालिश करते ही खुला राज; कमरे में मिला करैत, महिला सरपंच की मौत

सर्पदंश (Ambikapur Snake Bite) का एक दर्दनाक मामला…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?