CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Poshan Aahar Manufacturing Unit : पोषण आहार यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, आंबा केंद्रों में होगी नियमित आपूर्ति

Poshan Aahar Manufacturing Unit : पोषण आहार यूनिट से महिलाओं को मिला रोजगार, आंबा केंद्रों में होगी नियमित आपूर्ति

By Newsdesk Admin
14/12/2025
Share
Poshan Aahar Manufacturing Unit
Poshan Aahar Manufacturing Unit

सीजी भास्कर, 14 दिसंबर। एकीकृत बाल विकास सेवाएं (ICDS) योजना के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों (Poshan Aahar Manufacturing Unit) द्वारा दी जाने वाली छह सेवाओं में पूरक पोषण आहार एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेवा है। आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 6 माह से 3 वर्ष आयु के बच्चों, 3 वर्ष से 6 वर्ष आयु के बच्चों तथा गर्भवती एवं शिशुवती महिलाओं को नियमित रूप से पूरक पोषण आहार का वितरण किया जाता है। इसके साथ ही योजना के अंतर्गत 11 से 14 वर्ष आयु की शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं तथा 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग की सभी किशोरी बालिकाओं को प्रतिदिन 5 रुपये की दर से पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराया जा रहा है।

Contents
  • 366 आंगनबाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित होगी नियमित आपूर्ति
  • महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ शासन के महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग द्वारा विकासखंड भैयाथान के दर्रीपारा में आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा पूरक पोषण आहार कार्यक्रम के अंतर्गत स्थापित इस आधुनिक निर्माण संयंत्र का पूर्व में लोकार्पण किया गया था। यह यूनिट महिला सशक्तिकरण और स्थानीय रोजगार सृजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आई है।

366 आंगनबाड़ी केंद्रों में सुनिश्चित होगी नियमित आपूर्ति

जिला सूरजपुर की एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों और महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण पूरक पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह, दर्रीपारा का चयन किया गया। इस समूह द्वारा लगभग 90 लाख रुपये की लागत से मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया निर्माण के लिए आधुनिक यूनिट की स्थापना की गई है।

महिला एवं बाल विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस यूनिट के माध्यम से परियोजना भैयाथान के अंतर्गत संचालित 366 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए लगभग 35 मीट्रिक टन मीठा शक्ति आहार एवं पौष्टिक नमकीन दलिया का निर्माण कर नियमित रूप से आपूर्ति की जाएगी।

महिला स्वयं सहायता समूहों को मिला आत्मनिर्भरता का अवसर

इस संयंत्र के संचालन से एकीकृत बाल विकास परियोजना भैयाथान के आंगनबाड़ी केंद्रों में पूरक पोषण आहार (Poshan Aahar Manufacturing Unit) की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। यह पहल न केवल बच्चों, किशोरियों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने में सहायक होगी, बल्कि महिला स्वयं सहायता समूहों को स्थायी रोजगार, आय के साधन और आत्मनिर्भरता प्रदान करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम साबित हो रही है।

Bhilai Medical College Accident: निर्माणाधीन बिल्डिंग की सेंटरिंग गिरने से बड़ा हादसा, 9 मजदूर घायल
CG News : सिलाई मशीन लेने गई युवती का रास्ता रोक Gang रेप, 5 आरोपी गिरफ्तार, किसी को बताने पर बदमाशों ने दी थी जान से मारने की धमकी
बेटी और प्रेमी ने रचा खौफनाक खेल: पिता को जहर पिलाकर पत्थर से कुचला, पेट्रोल से जलाया; 4 साल बाद खुला राज़
दिल्ली तक तैर रहा दुर्ग का मुद्दा : मानव तस्करी और मतांतरण केस में गिरफ्तार केरल की ननों को कानूनी झटका, सेशन से भी नहीं मिली जमानत
Road Accident Compensation : हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, अब ‘देरी’ का बहाना बनाकर बीमा क्लेम रिजेक्ट नहीं कर सकेंगी कंपनियां
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Change in Bakrid holiday : 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ सरकार ने बकरीद…

Tank Ram Verma inspection : अधिकारियों को फटकार, “सांप की तरह बैठकर कुर्सियां मत तोड़ो”

सीजी भास्कर, 26 मई।छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

Surajpur forest mystery : मिला नर कंकाल, सिर और हाथों पर चिपकी मिली चमड़ी

सीजी भास्कर, 26 मई। सूरजपुर जिले के कुदरगढ़…

Kanker Naxal explosive recovery : जंगल में छिपाए विस्फोटक जब्त

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में…

Unique style of Minister : दोस्तों संग छेड़ी संगीत महफिल

सीजी भास्कर, 26 मई। छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम…

You Might Also Like

Education Development
छत्तीसगढ़

Education Development : रायपुर में 337 लाख की लागत से नवनिर्मित शासकीय विद्यालय का लोकार्पण

29/09/2025
घटना दुर्घटनाछत्तीसगढ़

Raigarh Carbon Plant Blast: एक परिवार पर टूटा कहर, 9 माह की मासूम समेत 4 की मौत, FIR वापसी का आरोप

12/02/2026
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

छत्तीसगढ़ के 11 पुलिसकर्मी वीरता पदक से सम्मानित, दंतेवाड़ा के संजय पोटाम को तीसरी बार सम्मान

14/08/2025
अपराधछत्तीसगढ़ट्रेंडिंग

Raipur Woman Thief Caught on CCTV: रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर हुई चोरी, महिला चोर ने दिखाया दुस्साहस

07/11/2025
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?