CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Poultry Farm Killing : पोल्ट्री-फॉर्म संचालक को मारकर तालाब में फेंकी लाश

Poultry Farm Killing : पोल्ट्री-फॉर्म संचालक को मारकर तालाब में फेंकी लाश

By Newsdesk Admin
08/12/2025
Share
Poultry Farm Killing
Poultry Farm Killing

सीजी भास्कर, 8 दिसंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पोल्ट्री फार्म चलाने वाले युवक को अज्ञात लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला (Poultry Farm Killing)। फिर लाश को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया। युवक 30 नवंबर से लापता था। रविवार को उसकी लाश तालाब में मिली है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है ।

Contents
  • (Poultry Farm Killing) जानिए क्या है पूरा मामला ?
  • तालाब में मिली लाश, पीठ और सीने में बंधा था पत्थर
  • मृतक युवक की टूटी पसलियां

जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम धीरज साहू (25) है। जो कि घोरामार गांव का रहने वाला था। 30 नवंबर की रात घर से खाना खाने के बाद वह पोल्ट्री फार्म के लिए के निकला था (Poultry Farm Killing)। जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने तलाश शुरू की। इस बीच रविवार को ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस तालाब पहुंची। युवक के चेहरे और पीठ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पसलियां भी टूट गई थी। पुलिस ने प्रेम-प्रसंग के चलते हत्या की आशंका जताई है ।

(Poultry Farm Killing) जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, धीरज साहू का गांव के बाहर पोल्ट्री फार्म है। 30 नवंबर की रात खाना खाने के बाद वह फार्म से निकला। लेकिन दूसरे दिन वह घर नहीं लौटा। परिजन फार्म पहुंचे। लेकिन वह वहां नहीं मिला। घबराए परिजन दिनभर उसकी तलाश में जुटे रहे।

कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने मामले की जानकारी कोटा थाने में दी। जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज कर युवक की तलाश शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने परिजन से पूछताछ की। साथ ही उसके मोबाइल की तकनीकी जांच की। उसका मोबाइल बंद मिला।

पुलिस की जांच में पता चला कि युवक का लास्ट लोकेशन फार्म के पास था। इसी आधार पर पुलिस उसकी तलाश करती रही। वहीं, परिजन भी उसके करीबी और परिचितों से जानकारी जुटाते रहे। इस बीच रविवार को गांव में लोगों ने तालाब में युवक का शव देखा।

तालाब में मिली लाश, पीठ और सीने में बंधा था पत्थर

जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस और धीरज के परिजन को दी। खबर मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। तब पता चला कि युवक के सीने और पीठ में पत्थर बंधे थे।

युवक के चेहरे और पीठ में धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। वहीं उसकी पसलियां भी टूट गई थी। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस की टीम ने गांव में पूछताछ कर युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

मृतक युवक की टूटी पसलियां

वहीं, उसके साथ घूमने वालों से पूछताछ कर संदेहियों की तलाश कर रही है। पुलिस को आशंका है कि जिस तरह बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। इससे उसके परिचित लोग ही शामिल हो सकते हैं (Poultry Farm Killing)। हत्यारों ने पहले युवक की बुरी तरह से पिटाई की। जिससे उसकी पसलियां तक टूट गई।

इसके साथ ही उसके कान के पास और पीठ में धारदार हथियार से वार किया गया है। जिस तरह युवक को मारा गया है, इससे आशंका है कि मामला प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध से जुड़ा हो सकता है। पुलिस की टीम स्थानीय लोगों से पूछताछ कर हत्यारों की जानकारी जुटा रही है।

Minor Death Mahasamund : 15 दिन बाद जंगल ने खोला राज, नाबालिग की मौत से गहराया रहस्य
Child Abuse : इंसानियत हुई शर्मसार, 10 साल की मासूम से दरिंदगी
गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, पेट्रोल छिड़क लगाई आग, हैरान कर देगी बॉयफ्रेंड की हैवानियत
Schoolgirl Assault Case in Gaurela : स्कूल से लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, आरोपी फरार
दहेज के लिए विवाहिता से 1 लाख की डिमांड:रायगढ़ में पति-सास और जेठ ने पीटा, फिर घर से निकाला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

CJP Chhattisgarh Student Protest
CJP Chhattisgarh Student Protest : दुर्ग में छात्रों के प्रदर्शन के बाद CJP एक्टिव, राज्यपाल-CM को पत्र

CJP Chhattisgarh Student Protest :CJP का कहना है…

Shooting Players Selection
Shooting Players Selection : राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में राजनांदगांव के 2 खिलाड़ियों का चयन, आसनसोल रवाना

Shooting Players Selection : दोनों खिलाड़ियों के चयन…

Durg Road Accident Case
Durg Road Accident Case : रक्षाबंधन पर सड़क हादसा, युवक की मौत; पत्नी-बच्चा सुरक्षित

Durg Road Accident Case :हादसे में शामिल वाहन…

Rajnandgaon Theft Case
Rajnandgaon Theft Case : शटर तोड़कर चोरी, 2 आरोपी गिरफ्तार; चाकू लहराने वाला बदमाश भी पकड़ा गया

Rajnandgaon Theft Case : जिले में अपराध और…

BJP Leader Fraud Case
BJP Leader Fraud Case : BJP नेता पर ठगी का आरोप, नौकरी के नाम पर 10 लाख हड़पे

BJP Leader Fraud Case : पुलिस मामले की…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?