CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prayagraj Mahakumbh 2025 : ट्रेनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री अब भी कर रहे सफर, कुम्भ में टूटा ऑक्युपेसी का सारा रिकॉर्ड,  रेल्वे ने झोंकी पूरी ताकत, भीड़ देख सहज ही बोल पड़े लोग – “यह रूकने वाली नहीं”

Prayagraj Mahakumbh 2025 : ट्रेनों में क्षमता से कहीं अधिक यात्री अब भी कर रहे सफर, कुम्भ में टूटा ऑक्युपेसी का सारा रिकॉर्ड,  रेल्वे ने झोंकी पूरी ताकत, भीड़ देख सहज ही बोल पड़े लोग – “यह रूकने वाली नहीं”

By Newsdesk Admin
20/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 20 फरवरी। महांकुभ मे यात्री सुविधाओं को लेकर पूर्व मध्य रेलवे ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। अब तक महाकुंभ मेले में उमड़ रही भीड़, लोग कुछ समझने को तैयार नहीं। स्टेशन पर जिला प्रशासन और रेल पुलिस की ओर सुरक्षा चाक चौबंद बनी हुई है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई भगदड़ के बाद यात्री कोई सीख नहीं ले पा रहे हैं। भीड़ को कंट्रोल करने के लिए जिला प्रशासन और रेल प्रशासन अपने दल बल के साथ पहुंच कर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों से भरे प्लेटफाॅर्म से ट्रेन में बैठाने के लिए लगातार प्रयास करता दिखाई पड़ता है। रेलवे का मानना था कि माघी पूर्णिमा के बाद भीड़ कम होगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह रुकने वाली नहीं है। जब तक संगम में डुबकी नहीं लगायेंगे, तब तक श्रद्धालु मानेंगे नहीं।

आपको बता दें कि बिहार के सभी स्टेशनों ने छठ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कुंभ के कारण यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पटना, दानापुर, राजेंद्रनगर टर्मिनल व पाटलिपुत्र से रोजाना 12 से 15 स्पेशल ट्रेनें चलायी जा रही हैं लेकिन भीड़ में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही। संपूर्ण क्रांति, पीएनबी, एलटीटी और मगध एक्सप्रेस समेत स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह से पैक हो चल रही हैं। जनरल कोच के मामले मे संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस व पटना एलटीटी एक्सप्रेस मे अधिकतम ऑक्युपेसी (सीट कि क्षमता से अधिक यात्री सफर) का रिकॉर्ड टूट गया है। आंकड़ों के अनुसार ट्रेनों में ऑक्युपेसी करीब 220-250% तक पहुंच गयी है यानि क्षमता से ढाई सौ गुना तक यात्री इन ट्रेनों मे ठूंस कर जा रहे हैं। दानापुर मंडल से रोजाना करीब 70 से 80 हजार यात्री कुंभ स्नान करने जा रहे हैं, इतने ही यात्री कुंभ से वापस पटना व दानापुर मंडल के आसपास के स्टेशनों पर लौट रहे हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि जैसे-जैसे कुंभ समाप्ति पर है, ट्रेनों में भीड़ और बढ़ने लगी है। जंक्शन से पहले अधिकतम डेढ लाख यात्री सफर करते थे लेकिन वर्तमान में इनकी संख्या चार लाख पहुंच गयी है। इससे स्पेशल ट्रेनों की ऑक्युपेसी भी अब 200% के पार पहुंच गयी है, जबकि पहले 100 से 110% के आसपास होती थी। पटना सहित पूरे दानापुर मंडल से चलने वाली ट्रेनों में सबसे अधिक छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ होती थी। इस दौरान इन ट्रेनों में अधिकतम ऑक्युपेसी 165 से 170% तक देखने को मिलती थी लेकिन महाकुंभ के चलते प्रयागराज जाने वाली किसी ट्रेन में चार तो किसी मे पांच हजार यात्री सवार हो रहे हैं। यात्री स्पेशल ट्रेनों की तुलना में नियमित ट्रेनों में जाना अधिक पसंद कर रहे हैं। किऊल से नवादा होते हुए गया के रास्ते महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन बुधवार को चलायी गयी। इस ट्रेन की यह स्थिति रही कि समय से पहले नवादा के कुछ यात्री किऊल से ही जाकर ट्रेन में सीट लेकर बैठ गये। हालांकि मेला स्पेशल ट्रेन का री-शेड्यूल किया गया है। मेला स्पेशल ट्रेन में सीट से पांच गुना श्रद्धालु सवार हो गए। महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं की तादात में कमी नहीं आ रही है।

Ayodhya Ramleela Global Viewership : 50 देशों के 62 करोड़ लोगों ने देखा अयोध्या की भव्य रामलीला, बना विश्व रिकॉर्ड
UCC से बाहर रहेंगे आदिवासी समुदाय, किरेन रिजिजू ने कहा- मिलेगी परंपरा के साथ जीने की आज़ादी
500 रुपये की शर्त जीतने के चक्कर में युवक की नदी में डूबकर मौत
कोरबा: एक ही बाइक पर 5 युवक बनाते रहे रील, ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन; SP बोले– होगी सख्त कार्रवाई
तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत..
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Youth Congress Leader Threat
Youth Congress Leader Threat : इंस्टाग्राम पर जान से मारने की धमकी

Youth Congress Leader Threat : जिस इंस्टाग्राम आईडी…

Bilaspur Drug Bust
Bilaspur Drug Bust : गांजा और नशीली टैबलेट संग युवक गिरफ्तार

Bilaspur Drug Bust :पुलिस अधिकारियों का कहना है…

Raigarh News
Raigarh News : रायगढ़ में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा, गुणवत्ता पर सवाल उठाने पहुंचे रवि भगत हिरासत में, पुलिस कार्रवाई से बढ़ा विवाद

लैलूंगा ब्लॉक में सरस्वती साइकिल योजना के तहत…

Parole Absconding
Parole Absconding : पैरोल पर छूटा हत्या का दोषी 6 साल बाद गिरफ्तार: कोरबा में ठेका कंपनी में कर रहा था नौकरी, दूसरे आरोपी की तलाश जारी

Korba News के तहत कोरबा पुलिस को बड़ी…

Korba River Accident
Korba River Accident : मछली पकड़ने गए कारपेंटर की नदी में डूबकर मौत, बेटे ने बचाने की पूरी कोशिश की, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

Korba News के तहत कोरबा जिले से दर्दनाक…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?