CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prayagraj mahakumbh : खुद की तेरहवीं में लौटा महाकुंभ भगदड़ में लापता हुआ शख्स, देखते ही पूरा मोहल्ला रह गया दंग, मातम बदला खुशनुमा माहौल में

Prayagraj mahakumbh : खुद की तेरहवीं में लौटा महाकुंभ भगदड़ में लापता हुआ शख्स, देखते ही पूरा मोहल्ला रह गया दंग, मातम बदला खुशनुमा माहौल में

By Newsdesk Admin
14/02/2025
Share

सीजी भास्कर, 14 फरवरी। प्रयागराज में महाकुंभ की भगदड़ में लापता खुंटी गुरु जब अपनी ही तेहरवीं में पहुंचे, तो सब हैरान रह गए और मातम जश्न में बदल गया, और मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई।

आपको बता दें कि कभी-कभी हकीकत भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं होती। ऐसा ही कुछ हुआ प्रयागराज के ‘खुंटी गुरु’ के साथ, जो महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद लापता हो गए थे। जब परिवार और पड़ोसियों ने उन्हें मृत मानकर उनकी तेहरवीं का आयोजन किया तो वह अचानक वहां आ पहुंचे। मातम का माहौल देखते ही देखते जश्न में बदल गया, और पूरा मोहल्ला उनके जिंदा लौटने की खुशी में झूम उठा।

गौरतलब हो कि खुंटी गुरु करीब 60 साल के हैं और प्रयागराज के ज़ीरो रोड इलाके में एक छोटे से 10×12 कमरे में अकेले रहते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार वह एक मशहूर वकील कन्हैयालाल मिश्रा के बेटे हैं लेकिन समय के साथ उनका परिवार बिखर गया और वह अकेले रह गए। मोहल्ले के लोग उन्हें ‘खुंटी गुरु’ के नाम से जानते हैं, जो अपनी अनोखी जीवनशैली और दिलचस्प किस्सों के लिए मशहूर हैं। मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) पर गंगा स्नान के लिए गए खुंटी गुरु अचानक लापता हो गए थे। एक दिन बाद मची भगदड़ में कई लोग घायल हुए और कुछ की जान भी चली गई। परिवार और पड़ोसियों ने हर जगह उनकी तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो सभी ने मान लिया कि शायद वह इस भगदड़ में अपनी जान गवां बैठे। इसी सोच के साथ मंगलवार को उनकी आत्मा की शांति के लिए ब्राह्मणों और स्थानीय लोगों को भोजन कराने की तैयारी की गई लेकिन जैसे ही पूड़ी-सब्जी बनकर तैयार हुई तभी एक ई-रिक्शा से उतरे खुंटी गुरू को देख सबकी आंखें फटी रह गईं। कोई नाराज था, तो कोई खुशी से झूम उठा। पड़ोसी अभय अवस्थी ने कहा कि हमने उन्हें मरा हुआ मान लिया था लेकिन जब वह मुस्कुराते हुए लौटे, तो गुस्से और खुशी का अजीब सा मिला-जुला भाव था। जब खुंटी गुरु से पूछा गया कि इतने दिनों तक वह कहां थे, तो उनका जवाब बेहद मज़ेदार था। उन्होंने कहा कि कुछ साधुओं के साथ chillum पी और फिर नींद आ गई। शायद कई दिनों तक सोया रहा। बाद में वह नागा साधुओं के शिविर में चले गए, जहां उन्होंने भंडारा का खाना खाया और उनकी सेवा में लगे रहे।

Bihar Election Candidates List : JDU ने जारी की पहली सूची, 57 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर, देखें पूरी लिस्ट
Durg Cattle Smuggling Case : कत्लखाने ले जाए जा रहे 15 मवेशी बरामद; 2 आरोपी गिरफ्तार
AAP Breaking News 🛑 फिर जेल जाएंगे AAP सांसद संजय सिंह….❓ 🔵 23 साल पुराने मामले में कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश 🛑 बढ़ीं मुश्किलें
अब DM से मत भिड़ना..! नाप दिए गए CMO, काम नहीं आई स्पीकर और 3 BJP विधायकों की पैरवी
Parliament Monsoon Session 2025: 21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, ऑपरेशन सिंदूर पर मचेगा सियासी घमासान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Manendragarh Theft Cases
Manendragarh Theft Cases : चोरी से लोग परेशान, महिलाओं ने संभाली रात की पहरेदारी; आंदोलन की चेतावनी

Manendragarh Theft Cases :पुलिस वाहन खराब होने और…

Economic Offenders Framework
Economic Offenders Framework : विदेश भागने वाले आर्थिक अपराधियों पर कसेगा शिकंजा, BRICS में भारत रखेगा बड़ा प्रस्ताव

Economic Offenders Framework :भारत 12 और 13 सितंबर…

BRICS Modi Putin Missile Deal
BRICS Modi Putin Missile Deal : BRICS में मोदी-पुतिन की मुलाकात पर टिकी नजर, मिसाइल पर हो सकती है चर्चा

BRICS Modi Putin Missile Deal : यदि भारत…

Bigg Boss 20 Controversy
Bigg Boss 20 Controversy : बिग बॉस 20 में पहले दिन ही छिड़ी जंग, निजी सवालों पर माही विज को ईशा रिखी और मैरी कॉम ने घेरा

Bigg Boss 20 Controversy : शा और मैरी…

India Rain Flood Crisis
India Rain Flood Crisis : देश के कई हिस्सों में बारिश-बाढ़ का कहर, बिहार में 27 लाख प्रभावित; यूपी में गंगा उफान पर

India Rain Flood Crisis : राजस्थान में मानसून…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?