CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

Prayer Meeting Controversy : प्रार्थना सभा में धर्मांतरण का आरोप, पास्टर समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

By Newsdesk Admin
25/05/2026
Share
Prayer Meeting Controversy
Prayer Meeting Controversy

सीजी भास्कर, 25 मई : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बार फिर कथित धर्मांतरण (Prayer Meeting Controversy) को लेकर विवाद गहरा गया है। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरा में रविवार को प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पास्टर समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Contents
  • घर के आंगन में चल रही थी प्रार्थना सभा
  • हिंदूवादी युवक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
  • देवी देवताओं पर टिप्पणी का भी आरोप
  • इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

पुलिस के अनुसार हिंदूवादी संगठनों से सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में लोगों को एकत्र कर ईसाई धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू की।

घर के आंगन में चल रही थी प्रार्थना सभा

जानकारी के मुताबिक पुलिस जब मौके पर पहुंची तो रामस्वरूप सूर्यवंशी के घर के आंगन में टीन शेड के नीचे कई लोग मौजूद थे। आरोप है कि वहां हिंदू समुदाय के लोगों को कथित रूप से लालच देकर धर्म परिवर्तन (Prayer Meeting Controversy) के लिए प्रेरित किया जा रहा था।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने रामस्वरूप सूर्यवंशी जितेंद्र सूर्यवंशी और बिलासपुर से आए पास्टर पंकज कुमार करियारे को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। गांव में इस घटना के बाद देर तक चर्चा और तनाव का माहौल बना रहा।

हिंदूवादी युवक की शिकायत पर हुई कार्रवाई

इस पूरे मामले में हिंदूवादी युवक सुमित यादव ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुमित यादव ने बताया कि वह अपने साथियों धीरज भोई सुभाष साहू और शुभांशू भोई के साथ मौके पर पहुंचा था।

उसका आरोप है कि सभा में लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा था और हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने वाली बातें कही जा रही थीं। मौके पर बाइबल और नाश्ते की व्यवस्था भी की गई थी।

देवी देवताओं पर टिप्पणी का भी आरोप

शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सभा के दौरान हिंदू देवी देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया। साथ ही कथित रूप से लोगों को बेहतर सुविधाएं अच्छे घर में शादी और निशुल्क इलाज का लालच देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी।

इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला

सुमित यादव की शिकायत पर सीपत पुलिस ने तीनों आरोपियों (Prayer Meeting Controversy) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 तथा छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम 1968 की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

 

 

Sachiv Suspended : सुशासन तिहार में लापरवाही बरतने के कारण दो सचिव निलंबित
Paddy Procurement Protest : धान खरीदी तिथि बढ़ाने की मांग पर NH-130 धुर्वागुड़ी में कांग्रेस का चक्काजाम
CG News : पुजारी के घर 1.30 करोड़ की डकैती 🛑 पत्नी को बंधक बनाया फिर नोटों से भरी पेटी ले गए 🛑 CCTV में कैद आरोपियों की स्कार्पियो कार, पुजारी ने कहा पेटी में करोड़ रूपये थे यह नहीं था मालूम
Korba youth attacked with sharp weapon : आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद
CM IT Fellowship 2025: छत्तीसगढ़ के युवाओं को मिलेगा 50,000 मासिक स्टाइपेंड, डिजिटल इंडिया में बनेगा रोल मॉडल राज्य

Quick Link

  • My Bookmark
  • Interests
  • Contact Us
  • Blog Index
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Jharkhand Road Accident
Jharkhand Road Accident : झारखंड में भीषण हादसा, छत्तीसगढ़ के एक परिवार के 3 लोगों की मौत, 2 गंभीर

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव निवासी एक ही परिवार के…

Chhattisgarh Liquor Scam
Chhattisgarh Liquor Scam : शराब घोटाले में ED का बड़ा दावा, कांग्रेस भवन पहुंचे 880 करोड़, 9 करोड़ की संपत्ति अटैच

छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन…

Raipur News
Raipur News : CM हाउस में घुसने की कोशिश, पुलिस से भिड़ा युवक; रायपुर में हिरासत में लिया गया

रायपुर में मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री निवास के बाहर…

Raipur Crime
Raipur Crime : नगर निगम अधिकारी बनकर 1.88 करोड़ के गहनों की ठगी, रायपुर में मास्टरमाइंड गिरफ्तार

रायपुर के सदर बाजार में ज्वेलरी कारोबारी से…

Manendragarh News
Manendragarh News : मनेन्द्रगढ़ में मां शीतला की महाआरती, पत्रकार मंडली ने कराया भंडारा, जयकारों से गूंजा मंदिर

मनेन्द्रगढ़ में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?