CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Preparations underway for Eid-ul-Adha : 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

Preparations underway for Eid-ul-Adha : 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। छत्तीसगढ़ में इस बार ईद-उल-अजहा यानी बकरीद को लेकर प्रशासन और वक्फ बोर्ड पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और स्वच्छता बनाए रखने के लिए वक्फ बोर्ड ने राज्यभर में सख्त गाइडलाइन जारी की है। (Preparations underway for Eid-ul-Adha in Chhattisgarh)

Contents
  • DJ और तेज आवाज में धार्मिक कार्यक्रमों पर भी नजर
  • सुबह 6 से 11 बजे तक ही नमाज : Preparations underway for Eid-ul-Adha 

निर्देशों के अनुसार खुले स्थानों पर कुर्बानी, डीजे बजाने और धार्मिक आयोजनों में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जबकि 6 से 11 बजे तक नमाज पढ़ी जाएगी। इस बीच शिफ्ट में नमाज पढ़नी होगी।

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि पिछले साल से ही नमाज शिफ्ट में अदा की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि नियम तोड़ने पर 50 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

वहीं, रायगढ़ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) को लेकर मुस्लिम समाज के लोगों ने पूरी तैयारी कर ली है। कुर्बानी के एक से डेढ़ लाख रुपए तक के बकरे खरीदे गए हैं। पंजाब से बीटल नस्ल और ओडिशा समेत आसपास के जिलों से भी बकरे मंगाए गए हैं।

खुले में कुर्बानी पर पूरी तरह रोक : Preparations underway for Eid-ul-Adha 

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सार्वजनिक स्थानों, सड़कों, मैदानों और खुले इलाकों में कुर्बानी की अनुमति नहीं होगी। कुर्बानी केवल अधिकृत स्लॉटर हाउस या निजी परिसरों के भीतर ही की जा सकेगी।

वहीं, प्रशासन का कहना है कि यह फैसला स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने और अन्य समुदायों की भावनाओं का सम्मान करने के उद्देश्य से लिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम की टीमों को सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

DJ और तेज आवाज में धार्मिक कार्यक्रमों पर भी नजर

छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सलीम राज के अनुसार त्योहार के दौरान डीजे और तेज आवाज में साउंड सिस्टम बजाने पर भी सख्ती रहेगी। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि निर्धारित ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और नगर निगम की संयुक्त टीमें लगातार निगरानी करेंगी।

सुबह 6 से 11 बजे तक ही नमाज : Preparations underway for Eid-ul-Adha 

ईद-उल-अजहा की नमाज को लेकर भी समय तय किया गया है। राज्यभर की प्रमुख मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज सुबह 6 बजे से 11 बजे के बीच अदा की जाएगी। प्रशासन के मुताबिक इससे ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था संभालने में आसानी होगी।

Bastar Placement Camp : युवाओं के लिए मौका, आड़ावाल में प्लेसमेंट कैंप, मिलेगी 10–17 हजार तक सैलरी
भिलाई का जिम संचालक और उसका दोस्त महादेव सट्टा ऐप मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो की गिरफ्त में 🛑 16 घंटे से पूछताछ जारी 🛑 जल्द और हो सकती हैं गिरफ्तारियां 🛑 ACB और EOW टीम फरीद नगर सद्दाम के घर भी गई
Big Breaking : देखिए सुपेला में मल्टी काम्प्लेक्स….भिलाई निगम मुख्यालय जल्द बदला जाएगा…..नेहरू नगर और वैशाली नगर जोन कार्यालय भी होंगे स्थानांतरित, राज्य शासन से चर्चा बाद विधायक रिकेश सेन ने 25 करोड़ का भेजा प्रस्ताव
CG Breaking 🟧 अब मिड-डे मिल से पहले सरकारी स्कूलों में मिलेगा ब्रेकफास्ट 🟩 कोरबा में 40 हजार बच्चों से होगी शुरुआत, उद्योग मंत्री लखनलाल कल करेंगे योजना की शुरुआत
Mahataari Vandan Yojana 24th Installment: नारायणपुर से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जारी की 641 करोड़ की राशि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Lucknow Shooting : दफ्तर पहुंचते ही प्रॉपर्टी कारोबारी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सिर में लगी तीन गोलियों से मचा हड़कंप

सीजी भास्कर, 27 मई।  लखनऊ के पीजीआई इलाके…

Karnataka CM Change : कल सुबह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया, नए चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ

सीजी भास्कर, 27 मई। कर्नाटक की राजनीति में…

पूर्व केरल CM के परिवार पर ED शिकंजा, समर्थकों ने किया विरोध प्रदर्शन

केरलम के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारई विजयन के समर्थकों…

शराब दुकान के बाहर युवक की बेरहमी से पिटाई, VIDEO वायरल

कोरबा में शराब दुकान के बाहर 24 मई…

Preparations underway for Eid-ul-Adha : 1.50 लाख तक के बकरों की खरीदारी

सीजी भास्कर, 27 मई। छत्तीसगढ़ में इस बार…

You Might Also Like

Custody Escape Case
अपराधछत्तीसगढ़

Custody Escape Case : आत्महत्या के लिए उकसाने वाला मुख्य आरोपित थाने से फरार

18/10/2025
Guru Ghasidas Central University
छत्तीसगढ़शिक्षा

Guru Ghasidas Central University : कुलपति की कुर्सी पर संकट के बादल! सेंट्रल यूनिवर्सिटी का मामला पहुंचा दिल्ली, राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग

09/01/2026
अन्यट्रेंडिंगभिलाई-दुर्ग

शक्ति केन्द्र संयोजक स्व. आनंद के परिजनों से विधायक रिकेश ने की मुलाकात, बिटिया खुशबू को सौंपा नियुक्ति पत्र, अधूरे मकान का काम भी करवाया शुरू

10/07/2024
छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगफीचर्डसामाजिक

Town vs Gram Panchayat : CHC भवन पर नगर बनाम ग्राम पंचायत, स्थल चयन पर पुनर्विचार की मांग

13/04/2026
छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?