CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Karnataka CM Change : कल सुबह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया, नए चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ

Karnataka CM Change : कल सुबह मुख्यमंत्री पद छोड़ सकते हैं सिद्धारमैया, नए चेहरे को लेकर तस्वीर लगभग साफ

By Newsdesk Admin
27/05/2026
Share

सीजी भास्कर, 27 मई। कर्नाटक की राजनीति में सत्ता परिवर्तन की चर्चाओं ने बुधवार को पूरे दिन माहौल गरमाए (Karnataka CM Change) रखा। राजधानी में नेताओं की लगातार बैठकों और बंद कमरों में चली चर्चाओं के बाद अब बड़ा बदलाव लगभग तय माना जा रहा है। राजनीतिक गलियारों में सुबह से ही मुख्यमंत्री बदलने की अटकलें तेज थीं।

Contents
  • कल सुबह इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया : Karnataka CM Change
  • डीके शिवकुमार के नाम पर बढ़ी सहमति
  • तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा
  • राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे सिद्धारमैया
  • कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक
  • मंत्री बोले फैसला हाईकमान करेगा

कांग्रेस नेतृत्व के साथ हुई बैठकों के बाद अब यह माना जा रहा है कि राज्य को जल्द नया मुख्यमंत्री मिलने वाला है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे की खबर सामने आने के बाद पार्टी के भीतर नए समीकरणों को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

कल सुबह इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धारमैया : Karnataka CM Change

जानकारी के मुताबिक सिद्धारमैया गुरुवार सुबह करीब 10 बजकर 30 मिनट पर मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने राज्यपाल से मुलाकात के लिए समय भी मांगा है। सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस नेतृत्व की ओर से उन्हें पद छोड़ने के संकेत दिए गए थे। इसके बाद राजनीतिक हलचल और बढ़ गई।

डीके शिवकुमार के नाम पर बढ़ी सहमति

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अब डीके शिवकुमार का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह 30 मई को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। मंगलवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ हुई बैठक में भी इसी मुद्दे पर विस्तार से चर्चा हुई थी।

तीन उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस राज्य में तीन उपमुख्यमंत्री बना सकती है। इनमें अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग और महिला वर्ग से नेताओं को जगह दिए जाने की संभावना जताई जा रही है। संभावित नामों में परमेश्वर, प्रियांक खरगे, यतीन्द्र, एमबी पाटिल, ईश्वर खंड्रे, केजे जॉर्ज, यूटी खादर और जहीर जैसे नेताओं की चर्चा हो रही है।

राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं बताए जा रहे सिद्धारमैया

सूत्रों के अनुसार सिद्धारमैया फिलहाल राज्यसभा जाने के इच्छुक (Karnataka CM Change) नहीं हैं। बताया जा रहा है कि पार्टी नेतृत्व के साथ हुई चर्चा में उनसे पद छोड़ने को लेकर बात की गई थी।

कांग्रेस नेताओं की हुई अहम बैठक

मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के कमरे में अहम बैठक हुई थी। बैठक में राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे।

मंत्री बोले फैसला हाईकमान करेगा

कर्नाटक सरकार के मंत्री एन एस बोसराजू ने कहा कि मुख्यमंत्री कौन (Karnataka CM Change) बनेगा और मंत्रिमंडल में क्या बदलाव होगा, इसका फैसला पार्टी नेतृत्व ही करेगा। उन्होंने कहा कि पूरी स्थिति जल्द साफ हो जाएगी।

हरिद्वार से गायब हुआ इंडियन आर्मी का मेजर, तलाश में जुटी सेना, पुलिस ने भी संभाला मोर्चा
6 हजार कॉल और 315 डरावने मैसेज…लेडी से बोला सनकी आशिक…शादी करो वरना….
Coal Ministry Star Rating Awards 2025 : कल कोयला और लिग्नाइट खदानों के लिए स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह आयोजित करेगा कोल मिनिस्ट्री
Auto Sales Growth : नवंबर में वाहन कंपनियों की बिक्री में तेज़ वृद्धि, मारुति–टाटा–महिंद्रा सभी कंपनियों ने दिखाया दम
दो महीने बाकी, फिर भी ट्रेनों में ‘No Room’ – अब कैसे मिलेगा टिकट..?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

Chhattisgarh Liquor Shops
Chhattisgarh Liquor Shops : शराब पीने वालों को झटका! सरकार ने बदला नियम, इस तारीख से लागू होगा नया फैसला

Chhattisgarh Liquor Shops :विभाग के मुताबिक, प्रीमियम दुकानों…

BDG Satta App Network : हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का पर्दाफाश, मास्टर एडमिन समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

BDG Satta App Network : मामले में दूसरे…

Araku Valley Vistadome Train
Araku Valley Vistadome Train : बारिश में अरकू घाटी का सफर होगा और भी खास, पैसेंजर ट्रेन में जुड़ा अतिरिक्त विस्टाडोम कोच

Araku Valley Vistadome Train : जगदलपुर से विशाखापट्टनम…

Lutra Sharif Urs 2026
Lutra Sharif Urs 2026 : लुतरा शरीफ में 28 सितंबर से उर्स का आगाज, 5 दिन तक कव्वाली-तकरीर से सजेगी महफिल

Lutra Sharif Urs 2026 : उर्स के सभी…

Sangeeta Ketan Shah
Sangeeta Ketan Shah : अग्रिम जमानत के 4 महीने बाद थाने पहुंचीं संगीता-केतन शाह, औपचारिक गिरफ्तारी के बाद रिहा

जमीन सौदे से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?