CG BhaskarCG BhaskarCG Bhaskar
Font ResizerAa
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Font ResizerAa
CG BhaskarCG Bhaskar
Search
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य
Follow US
Home » Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों पर कार्रवाई के मूड में विभाग, ACS एस सिद्धार्थ ने जारी कर दिया ऑर्डर

Bihar Teacher News: बिहार के इन शिक्षकों पर कार्रवाई के मूड में विभाग, ACS एस सिद्धार्थ ने जारी कर दिया ऑर्डर

By Newsdesk Admin
30/04/2025
Share

बिहार , 30 अप्रैल 2025 :

Bihar News: बिहार में शिक्षा-व्यवस्था में लगातार सुधार का प्रयास किया जा रहा है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ सभी जिलों के शिक्षा पदाधिकारियों को लगातार तरह-तरह के निर्देश भी दे रहे हैं. जहां जो कमी है उसे दुरुस्त किया जा रहा है. कई बार खुद स्कूलों का निरीक्षण करने के लिए एस सिद्धार्थ खुद ही निकल जाते हैं. इसी क्रम में बेहतर शिक्षा-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए एक और बड़ा निर्देश जारी कर दिया गया है. यह ऑर्डर बिहार के सरकारी स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों के लिए है.

अपर मुख्य सचिव ने दिया निलंबित करने का आदेश

कहा गया है कि अब स्थानीय राजनीति में शामिल होने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई होगी. इतना ही नहीं बल्कि कई बार ऐसी खबर भी आती है कि शिक्षक हाजिरी बनाकर गायब हो जाते हैं तो ऐसे में इन पर भी कार्रवाई होगी. इसको लेकर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र लिखा है. इसके जरिए डीईओ से कहा गया कि ऐसे शिक्षकों को चिह्नित कर विभागीय कार्रवाई करते हुए निलंबित करें.

28 अप्रैल को कराया गया था कुछ स्कूलों का निरीक्षण

जिला शिक्षा पदाधिकारियों को भेजे गए पत्र में कहा गया कि शिक्षा विभाग की ओर से सोमवार (28 अप्रैल, 2025) को गुप्त सूचना के आधार पर कुछ स्कूलों का औचक निरीक्षण कराया. शिकायत मिली थी कि कुछ शिक्षक जो स्कूल के नजदीक रहते हैं वे हाजिरी बनाने के बाद विद्यालय छोड़ कर चले जाते हैं. इतना ही नहीं कुछ शिक्षकों के स्थानीय राजनीति में शामिल की भी शिकायत मिली.

ऐसे में शिक्षा विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई शिक्षक उपस्थिति दर्ज कर विद्यालय से लापता होते हैं तो यह धोखाधड़ी का मामला बनता है. कुछ विद्यालयों में स्थानीय शिक्षक वहां की राजनीति में भी लिप्त पाए गए हैं. अपर मुख्य सचिव ने डीईओ से ऐसे शिक्षकों पर विभागीय कार्रवाई करने का आदेश दिया है.

शिक्षा विभाग के इस आदेश से शिक्षकों में हड़कंप मच गया है. हालांकि जो शिक्षक नियमित स्कूल जा रहे हैं और अपने कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं उन्हें इस आदेश से बहुत फर्क नहीं पड़ेगा. लापरवाह और राजनीति करने वालों के लिए बड़ा आदेश जरूर है.

Vaibhav Suryavanshi India : अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में दिखेगा भविष्य का क्रिकेट, वैभव सूर्यवंशी समेत ये युवा खिलाड़ी बदल सकते हैं मैच का रुख
Paddy Procurement Chhattisgarh : धान खरीदी की उलटी गिनती शुरू, किसानों की उम्मीद और सरकार आमने-सामने
“मैं तेरी दुश्मन, दुश्मन तू मेरा” सपने के बाद युवक को 40 दिन में 7वीं बार सांप ने काटा, नौ बार डंसेगा और हो जाएगी मौत, रहस्यमयी “राज” पर आस्था भारी, पिता बोले- “अब भगवान ही सहारा”
IPL 2026 Match Today : हैदराबाद के गढ़ में कोलकाता की अग्निपरीक्षा, प्लेऑफ की उम्मीदें बचाने उतरेगी केकेआर
हिंदी बनाम मराठी जैसी कोई बात नहीं… आदित्य ठाकरे ने बताया महाराष्ट्र में असली विवाद क्या है?
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram

ताजा खबरें

AI Fake Photos Crime
AI Fake Photos Crime : महिलाओं की साइबर शिकायतों पर ममता साहू सख्त, बोलीं- सीधे IG से करें संपर्क

AI Fake Photos Crime :महिलाओं को कानूनी प्रक्रिया…

Red Fort Independence Day 2026
Red Fort Independence Day 2026 : आजादी के जश्न को तैयार लाल किला, PM मोदी देंगे देश को संदेश

Red Fort Independence Day 2026 :स्वतंत्रता दिवस समारोह…

Bastar Police Campaign
Bastar Police Campaign : ग्रामीणों की समस्याएं सुनने बस्तर पुलिस की नई पहल, ‘निवा दुवाड़ ते’ अभियान शुरू

Bastar Police Campaign :ग्रामीणों की समस्याएं सुनना, उनके…

Google Fitness Tracker Launch
Google Fitness Tracker Launch : अक्टूबर में भारत आएगा Google का Fitbit Air, बिना स्क्रीन रखेगा सेहत का पूरा हिसाब

Google Fitness Tracker Launch :Google की आधिकारिक भारतीय…

Bhilai Lal Maidan
Bhilai Lal Maidan : लाल मैदान की जमीन पर पुलिस का दावा खारिज, विकास कार्यों को मिली हरी झंडी

तहसील स्तर पर हुई संयुक्त स्थल जांच में…

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
क्विक लिंक्स
  • ट्रेंडिंग
  • देश-दुनिया
  • राज्य
  • राजनीति
  • खेल
  • मनोरंजन
  • स्वास्थ्य
  • अपराध
  • धर्म
  • शिक्षा
  • अन्य

हमारे बारे में

मुख्य संपादक : डी. सोनी

संपर्क नंबर : +91 8839209556

ईमेल आईडी : cgbhaskar28@gmail.com

© Copyright CGbhaskar 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?